The Lallantop

'जो बेस्ट होगा, वो जीतेगा', आर्चर का सूर्यवंशी को चैलेंज

Ind vs Eng T20I : Jofra Archer ने तीसरे T20I में Vaibhav Sooryaanshi को कॉट बिहाइंड कराया था. अब चौथे T20I से पहले उन्होंने वैभव को फिर चुनौती दे दी है.

Advertisement
post-main-image
जोफ्रा आर्चर ने वैभव सूर्यवंशी को तीसरे T20I में आउट किया था. (फोटो-AFP)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • टीम इंडिया के इंग्लैंड दौरे में जोफ्रा आर्चर और वैभव सूर्यवंशी के बीच टी20 सीरीज में 1-1 की बराबरी पर पहुंचने वाला कॉन्टेस्ट प्रमुख आकर्षण बन गया है।
  • इंडियन प्रीमियर लीग में शानदार प्रदर्शन के बावजूद, वैभव सूर्यवंशी ने इंग्लैंड की परिस्थितियों में शुरुआती मैचों में अपेक्षित प्रदर्शन नहीं किया है और टीम 0-2 से पिछड़ रही है।
  • 9 जुलाई को होने वाले चौथे T20I में दोनों खिलाड़ियों के प्रदर्शन से सीरीज के परिणाम पर प्रभाव पड़ेगा और टीम इंडिया को वापसी के लिए जीतना आवश्यक होगा।

जोफ्रा आर्चर vs वैभव सूर्यवंशी. टीम इंडिया के इंग्लैंड दौरे का सबसे हॉट कॉन्टेस्ट. 150 kmph की स्पीड वाले आर्चर. 15 साल में IPL में दिग्गज बॉलर्स की कुटाई करने वाले वैभव. IPL में ये कॉन्टेस्ट लोग नहीं दिख सके. दोनों एक ही टीम में थे. लेकिन, शुरुआती दो मैच के बाद ये कॉन्टेस्ट अब 1-1 से बराबरी पर है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

माने अपने डेब्यू पर वैभव ने आर्चर के ख‍िलाफ दो छक्के उड़ाए थे. वहीं, तीसरे T20I में आर्चर ने उन्हें कॉट बिहाइंड कराकर हिसाब चुकता कर लिया था. 9 जुलाई को दोनों फिर आमने-सामने होंगे. लेकिन, इस मुकाबले से पहले जोफ्रा आर्चर ने वैभव के साथ इस कॉन्टेस्ट पर खुलकर बात की. उनके मुताबिक, दोनों में जो बेस्ट होगा वही इस कॉन्टेस्ट को जीतेगा.

वैभव के लिए अच्छी नहीं रही शुरुआत

15 साल के वैभव IPL 2026 के हीरो थे. वो न सिर्फ टूर्नामेंट के हाईएस्ट रन स्कोरर थे. उन्होंने टूर्नामेंट में सबसे ज़्यादा छक्के भी लगाए थे. साथ ही इस बार वो IPL के मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर भी बने थे. लेकिन, इंग्लैंड में शुरुआती दो मुकाबलों में उनका बल्ला खास नहीं चला. दूसरे T20I में अपने डेब्यू पर वैभव ने 14 रन बनाए थे. वहीं, तीसरे T20I में उनके बल्ले से 13 रन निकले थे. दोनों ही मैच इंग्लैंड ने जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली है.

Advertisement

ये भी पढ़ें : स्टोक्स के रिटायरमेंट के बाद भी विवाद! अब ICC ने ECB को तलब कर दिया

दोनों मैच में भले ही वैभव बड़ी इनिंग्स नहीं खेल सके थे. सूर्यवंशी ने दोनों मैच में अपनी हिटिंग क्षमता दिखाई. दो इनिंग्स में उन्होंने 4 छक्के लगाए हैं. इस दौरान दो छक्के उन्होंने आर्चर के ख‍िलाफ लगाए. दोनों ही छक्के दूसरे T20I में उन्होंने लगाए. इसके बाद तीसरे T20I में 147 kmph के बाउंसर से आर्चर ने उन्हें सरप्राइज कर दिया. बॉल उनके ग्लव्स को टच कर बटलर के हाथों में चली गई थी. इसी को लेकर बात करते हुए आर्चर ने कहा,

हिसाब बराबर हो गया है. दो मैच बचे हैं. ये किसी तरफ जा सकता है. हम दोनों में जो बेस्ट होगा, वही जीतेगा.  

Advertisement
क्या वैभव खेलेंगे चौथा T20I?

अब 9 जुलाई को ब्रिस्टल में दोनों फिर आमने-सामने होंगे. टीम इंडिया को सीरीज ड्रॉ कराने के लिए अगले दोनों मैच जीतने हैं. सीरीज में टीम 0-2 से पिछड़ रही है. कप्तान श्रेयस की अगुवाई में टीम इंग्लैंड के कंडिशंस में अडैप्ट नहीं कर पा रही है.

ऐसे में बड़ा सवाल ये होगा कि टीम इंडिया अंतिम दो मैच में वैभव को मौका देगी या नहीं. टीम इंडिया के अनुभवी विकेटकीपर बैटर संजू सैमसन को ड्रॉप करने के बाद वैभव को ख‍िलाया गया है. लेकिन, अपने करियर के शुरुआती दोनों मैच में वैभव कुछ खास नहीं कर सके.

लेकिन, बड़ी बात ये है कि इस दौरान टीम का प्रदर्शन भी कोई खास नहीं रहा. पहले मुकाबले में उन्होंने 14 रन बनाए. इस दौरान टीम का कोई भी बैटर 50 का आंकड़ा पार नहीं कर सका. वहीं, तीसरे T20I में उनका 13 रन टीम का हाईएस्ट इंडिविजुअल स्कोर था. इसलिए ये देखने लायक होगा कि गंभीर चौथे T20I में अनुभवी सैमसन को वापस लाते हैं. या आर्चर और वैभव वाला कॉन्टेस्ट फिर देखने को मिलता है.

वीडियो: जोफ्रा आर्चर ने IPL Eliminator में ट्रैविस हेड और ईशान किशन को फंसाया

Advertisement