श्रेयस अय्यर के कप्तान बनने पर काफी चर्चा हुई. कुछ लोग इस बात के समर्थन में थे कि अय्यर को टी20 की कमान मिलनी सही है. कुछ सूर्यकुमार यादव के हटाए जाने से नाराज थे. इस बीच, अय्यर के कप्तानी सफर की शुरुआत भी अच्छी नहीं रही. आयरलैंड में टीम क्लीन स्वीप के साथ शर्मसार हो गई तो अय्यर पर सवाल उठने लगे. सवाल इसलिए भी उठे क्योंकि अय्यर बल्ले से कुछ नहीं कर सके. लेकिन, यह शिकायत उन्होंने इंग्लैंड पहुंचते ही दूर कर दी है. इसी के साथ उन्होंने कोच गौतम गंभीर की टेंशन भी खत्म कर दी है.
इंग्लैंड में लगाई फिफ्टी, कप्तान श्रेयस ने दूर कर दी कोच गंभीर की टेंशन!
. आयरलैंड में टीम क्लीन स्वीप के साथ शर्मसार हो गई तो अय्यर पर सवाल उठने लगे. सवाल इसलिए भी उठे क्योंकि अय्यर बल्ले से कुछ नहीं कर सके. लेकिन यह शिकायत उन्होंने इंग्लैंड पहुंचते ही दूर कर दी है.


इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में भारतीय टीम बल्लेबाजी करने उतरी. टीम की शुरुआत बिलकुल अच्छी नहीं रही. संजू सैमसन 1 और ईशान किशन बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए. तब क्रीज पर उतरे श्रेयस अय्यर. उस समय भारत का स्कोर छह रन पर दो विकेट था. भारतीय कप्तान जानते थे कि उन्हें इस समय टीम इंडिया के लिए एक सधी हुई पारी खेलनी है. आयरलैंड सीरीज का दबाव भी उन पर था. इसी बीच वह मैदान पर आए और उन्होंने कमाल कर दिया.
अय्यर ने निभाया एंकर रोलअय्यर ने आते ही अटैक शुरू नहीं किया. उन्होंने अभिषेक शर्मा को खुलकर खेलने का मौका दिया. अय्यर बस दूसरी ओर टिके रहे. इस दौरान अभिषेक ने जमकर छक्के और चौके लगाए. अभिषेक के अर्धशतक के बाद धीरे-धीरे अय्यर भी फॉर्म में आए और अटैक मोड ऑन हो गया. अभिषेक के साथ अय्यर ने 38 गेंदों में 82 रन की पार्टनरशिप की. अभिषेक के आउट होने के बाद अय्यर एक बार फिर एंकर रोल में दिखे. उन्होंने फिर तिलक वर्मा के साथ 32 गेंदों में 36 रन जोड़े. तिलक भी 13 रन बनाकर चलते बने. फिर अय्यर को साथ मिला शिवम दुबे का. इस बार दोनों छोर से अटैक हुआ और इंग्लैंड के गेंदबाज समझ नहीं पाए कि वह क्या करें.
यह भी पढ़ें- ईशान किशन बने नंबर वन बैटर, 18 महीने पहले सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से भी बाहर थे
अब भी पूरा नहीं हुआ है कामअय्यर ने 47 गेंदों में 68 रन बनाए. इस पारी में छह चौके और एक छक्का शामिल था. वह आखिर में जाकर साकिब महमूद की गेंद पर आउट हुए. अय्यर ने इस पारी से बल्लेबाजी के दबाव को दूर कर दिया. तीन साल बाद वह टी20 में वापस आए तो शुरुआत मनचाही नहीं हुई, लेकिन धीरे-धीरे अय्यर रंग में दिखने लगे हैं. हालांकि, बतौर कप्तान काम अब भी बाकी है. सीरीज का पहला मैच बारिश की भेंट चढ़ गया. अय्यर की नज़र अब अगले मैच पर होगी, जहां वह अपनी टीम को जीत दिलाने की कोशिश में होंगे.
वीडियो: भारत में जन्मे निखिल चौधरी ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिए खेलेंगे?


















