ऑरलैंडो गिल (Orlando Gill), पराग्वे के गोलकीपर. FIFA वर्ल्ड कप में जर्मनी के खिलाफ राउंड ऑफ 32 मुकाबले में कमाल कर दिया. पेनल्टी शूटआउट में पराग्वे की दीवार बने ऑरलैंडो ने 2 सेव किए. उनके बेहतरीन सेव के चलते 4 बार की वर्ल्ड कप चैंपियन, और खिताब की दावेदार मानी जा रही जर्मनी का सफर थम गया. इस मुकाबले में पराग्वे ने पेनाल्टी शूट आउट में जर्मनी को 4-3 से हराकर वर्ल्ड कप से बाहर कर दिया. इस जीत के साथ पराग्वे ने राउंड-16 में अपनी जगह पक्की कर ली है. पराग्वे की जीत के हीरो 6 फुट 6 इंच लंबे ऑरलैंडो गिल रहे. यह वही ऑरलैंडो गिल हैं, जिन्हें कभी अपने बेटे के इलाज के लिए फुटबॉल किट तक बेचनी पड़ी थी.
बेटे के इलाज के लिए बेची थी किट, अब जर्मनी का सपना तोड़ रचा इतिहास, फिल्मी है ऑरलैंडी की कहानी
पराग्वे (Paraguay) ने राउंड ऑफ 32 के बेहद रोमांचक मुकाबले में जर्मनी (Germany) को हराकर FIFA World Cup 2026 से बाहर कर दिया. पराग्वे ने पेनल्टी शूट आउट में जर्मनी को 4-3 से हराया. पराग्वे की जीत के हीरो ऑरलैंडो गिल (Orlando Gill) रहे.


राउंड 32 मुकाबले में जर्मनी और पराग्वे के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली. दोनों टीमें एक दूसरे के खिलाफ गोल करने के लिए जूझती रहीं. जर्मनी के खिलाफ पराग्वे ने अपना शानदार डिफेंस दिखाया. पहले हाफ के लास्ट मिनटों में पराग्वे को चांस मिला. 42वें मिनट में जूलियो एनसिसो ने हेडर से गोल मारकर पराग्वे को बढ़त दिला दी.
दूसरे हाफ में जर्मनी ने कमबैक किया. इस दौरान 52वें मिनट में प्लोरियन विट्ज के क्रॉस पर काई हैवर्ट्ज ने हेडर से बराबरी का गोल दाग दिया. इसके बाद बाकी समय में दोनों टीमें एक दूसरे के खिलाफ गोल करने के लिए तरसती रहीं. पराग्वे ने शानदार डिफेंस दिखाते हुए जर्मनी के हर शॉट को ब्लॉक कर दिया. निर्धारित समय में दोनों टीमें 1-1 की बराबरी पर रहीं और मैच अतिरिक्त समय में पहुंच गया.
ये भी पढ़ें: बेन स्टोक्स को नहीं मिली जीत से विदाई, न्यूजीलैंड ने इंग्लैंड को टेस्ट सीरीज में 2-1 से हराया
जर्मनी को एक्स्ट्रा टाइम के 102वें मिनट में गोल करने का चांस मिला. जोनाथन ताह ने कॉर्नर पर गोल किया. लेकिन वीडियो रिव्यू में वाल्डेमार एंटोन पराग्वे के गोलकीपर ऑरलैंडो गिल को धक्का देते हुए पकड़े गए. जिसके चलते गोल रद्द कर दिया गया. एक्सट्रा टाइम में भी दोनों टीमों कोई गोल नहीं कर पाईं.
पेनल्टी शूट आउट में दीवार बन गए ऑरलैंडोपेनल्टी शूट आउट के दौरान मैच का रोमांच सातवें आसमान पर था. शूट आउट में जर्मनी की तरफ से पहली पेनल्टी काई हैवर्ट्ज ने ली. ऑरलैंडो गिल ने चीते जैसी फुर्ती दिखाते हुए इसे रोक दिया. इसके बाद पराग्वे के लिए मौरिसियो ने गोल दागा. जर्मनी की तरफ से दूसरी किक जोशुआ किमिख ने ली और उन्होंने गोल कर दिया. फिर, पराग्वे के गुस्ताव गोमेज ने गोल करके टीम को 2-1 से लीड दिला दी.
जर्मनी के लिए जमाल मुसियाला ने गोल करके स्कोर 2-2 से बराबर कर दिया. बाद में पराग्वे के लिए मातियास गालार्जा ने तीसरा गोल मारा. अब पराग्वे 3-1 से आगे था. इसके बाद, जर्मनी के वोल्टेमाडे ने किक ली. पराग्वे के गोलकीपर ऑरलैंडो ने उनका शॉट शानदार तरीके से बचा लिया. अब पराग्वे को जीत के लिए एक गोल की जरूरत थी. लेकिन एंटोनियो सनाब्रिया गोल नहीं कर पाए. जर्मनी की तरफ से किक लेते हुए नदीम अमीरी ने गोल करके स्कोर 3-3 से बराबर कर दिया.
पराग्वे के लिए फाबियान बालबुएना बी गोल नहीं कर पाए. क्योंकि, उनके शॉट को जर्मनी के गोलकीपर नॉयर ने बचाव करते हुए गोलपोस्ट में जाने से रोक दिया. अब तक दोनों टीमें 5-5 पेनल्टी किक ले चुकी थीं.
इसके बाद यह मुकाबला सडन डेथ में चला गया. इस बीच जर्मनी के जोनाथन ताह प्रेशर नहीं झेल पाए और गेंद को क्रॉस बार के ऊपर मार दिया. लास्ट में पराग्वे के जोस कैनाले ने बिना कोई मिस्टेक किए गोल करके पराग्वे को यादगार जीत दिला दी. पराग्वे ने पेनल्टी शूट ऑउट में जर्मनी को 4-3 से हराया. फीफा वर्ल्ड कप में पेनल्टी शूट आउट में यह जर्मनी की पहली हार है.
मैच के बाद पराग्वे के कप्तान और गोलकीपर ऑरलैंडो गिल ने कहा,
जब ऑरलैंडो सब कुछ बेचना पड़ाहमने हर प्लेयर और हर छोटी बातका विश्लेषण किया था. उसी के चलते मैं दो पेनल्टी मिस करने में सफल रहा. यह जीत पराग्वे के सभी लोगों के लिए है.
आज दुनिया ऑललैंडो गिल को सलाम कर रही है. वह रातोंरात देश के नेशनल हीरो बन चुके हैं. लेकिन, चार साल पहले ही जिंदगी ने उनकी कड़ी परीक्षा ली थी. इस दौरान पराग्वे के इस प्लेयर ने आर्थिक संकट झेला. दरअसल, उनके बेटे की तबियत इतनी गंभीर थी कि उन्होंने इलाज कराने और बेटे की जान बचाने के लिए अपना सब कुछ दांव पर लगा दिया. उन्हें अपनी फुटबॉल किट तक बेचनी पड़ी थी. उनकी पत्नी ने इस स्ट्रगल को सोशल मीडिया पर शेयर किया था. लेकिन, ऑरलैंडो ने इन विषम परिस्थितियों के आगे झुके नहीं.
FIFA वर्ल्ड कप में ऑरलैंडो की परफॉर्मेंसफीफा वर्ल्ड कप 2026 में ऑरलैंड की शुरुआत निराशाजनक रही. अमेरिका खिलाफ मुकाबले में उन्होंने 4 गोल खाए. लेकिन, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उन्होंने कमबैक किया और बेहतरीन 5 सेव किए. तुर्की के खिलाफ भी उन्होंने 5 सेव किए थे. जर्मनी के खिलाफ मैच में भी उन्होंने 6 सेव किए, पेनल्टी शूट आउट में उन्होंने 2 सेव बचाकर टीम को कभी न भूलने वाली जीत दिलाई. अब राउंड ऑफ 16 में पराग्वे का मुकाबला फ्रांस या स्वीडन से होगा. यह मैच 4 जुलाई को फिलाडेल्फिया में खेला जाएगा.
वीडियो: श्रीसंत ने हरभजन सिंह को ओपन चैलेंज कर दिया

















