The Lallantop

'राम मंदिर में चोरी करने वाले कैंसर से मरेंगे, एक साल बाद देखना', बीजेपी विधायक का बयान

पुरवा विधानसभा सीट से बीजेपी विधायक अनिल सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है. कार्यकर्ताओं और जनता को संबोधित करते हुए उन्होंने मंदिर में चोरी करने वालों के लिए कहा, "जिन लोगों ने भी प्रभु श्रीराम के मंदिर में चोरी की होगी न, उनको सीधे कैंसर हो जाएगा."

Advertisement
post-main-image
राम मंदिर के चढ़ावे में चोरी को लेकर बीजेपी के एक विधायक ने आपत्तिजनक बयान दिया है. (इंडिया टुडे, एक्स)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • अयोध्या राम मंदिर में चोरी के आरोपों को लेकर बीजेपी विधायक अनिल सिंह ने आरोपियों को कैंसर की सजा बताई और तीखे बयान दिए हैं।
  • यह विवाद राम मंदिर के चढ़ावे में चोरी की घटनाओं और सियासी नेताओं के बीच आरोप-प्रत्यारोप की विवाद स्थिति के कारण पैदा हुआ।
  • सपा नेताओं ने विधायक के बयानों की निंदा की है और माना है कि यह उनके क्षेत्रीय खराब प्रदर्शन से बचने के लिए राजनीतिक रोटियां सेंकने का प्रयास है।

अयोध्या में राम मंदिर के चढ़ावे में चोरी को लेकर छिड़ा सियासी घमासान थमता नहीं दिख रहा है. विपक्ष जहां इस मुद्दे को लेकर लगातार सरकार पर हमलावर है. वहीं सत्तापक्ष के नेता भी अब आक्रमक बयान देने लगे हैं. बीजेपी के एक विधायक ने तो यहां तक कह दिया कि चोरी करने वालों की कैंसर से दर्दनाक मौत होगी.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
'राम मंदिर में चोरी के आरोपी कैंसर से मरेंगे'

मामला उन्नाव जिले का है. यहां की पुरवा विधानसभा सीट से बीजेपी विधायक अनिल सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है. कार्यकर्ताओं और जनता को संबोधित करते हुए उन्होंने मंदिर में चोरी करने वालों के लिए कहा, 

जिन लोगों ने भी प्रभु श्रीराम के मंदिर में चोरी की होगी न, उनको सीधे कैंसर हो जाएगा. कैंसर सीधे तौर पर भगवान की तरफ से दी गई सजा-ए-मौत होगी. आप आगे एक साल बाद देखना, उन्हें कैंसर की बीमारी हो जाएगी. घर में जेवर चुराने वाले भी हमारे ही परिवार के लोग होते हैं.

Advertisement

बीजेपी विधायक यहीं नहीं थमे, उन्होंने आगे कहा, 

चोरों को दंड देने का काम योगी और मोदी जी की सरकार तो करेगी ही, लेकिन प्रभु राम ऐसा दंड देंगे कि वे 'कुढ़-कुढ़' कर मरेंगे. उनकी सात पुश्तें याद रखेंगी कि मंदिर का पैसा चुराने का क्या अंजाम होता है. ट्रस्ट का पैसा स्कूल, कॉलेज और अस्पताल बनाने के लिए होता है ताकि गरीबों का फ्री में इलाज हो सके. लेकिन कुछ कुकर्मी मंदिर का घंटा तक उठा ले जा रहे हैं.

अखिलेश यादव और मुलायम सिंह यादव पर भी निशाना

Advertisement

अनिल सिंह ने चंदा चोरी के आरोपियों को तो जमकर सुनाया ही. समाजवादी पार्टी के आरोपों पर पलटवार करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और दिवंगत मुलायम सिंह यादव को भी कटघरे में खड़ा किया. उन्होंने कहा, 

ये समाजवादी पार्टी के लोग जो आज आवाज उठा रहे हैं, ये खुद चोर है. इन्होंने उत्तर प्रदेश में गरीबों का राशन बेच लिया, जमीनें हड़प लीं और गरीबों का हक छीना. अखिलेश यादव क्या बोलते हैं? उनके घर में सीबीआई की जांच चल रही है, मुलायम सिंह जी पर भी सीबीआई जांच चलती रही है. वे हमें न बताएं कि चोर कौन है, साल 2027 में जनता इनको इनका असली चेहरा दिखा देगी.

समाजवादी पार्टी ने किया पलटवार

BJP विधायक अनिल सिंह के इस बयान को लेकर सपा के स्थानीय नेताओं ने उनके खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. उनका कहना है कि विधायक को अच्छी तरह से पता है कि क्षेत्र में खराब प्रदर्शन के कारण उनका टिकट कटने जा रहा है. इसलिए जमीन खिसकती देख बौखला गए हैं.

ये भी पढ़ें - राम मंदिर की जमीन खरीदने में घोटाले के आरोपों पर चंपत राय ने क्या कहा?

सपा नेताओं का दावा है कि विधायक अनिल सिंह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शीर्ष नेतृत्व की नजरों में आने के लिए इस तरह का ऊल जुलूल और आपत्तिजनक बयान दे रहे हैं. ताकि उनकी राजनीति बनी रहे और फिर से उनको उम्मीदवार बना दिया जाए. 

वीडियो: राम मंदिर चंदा चोरी केस में आरोपियों ने खोला राज, पुलिस पूछताछ में क्या बताया?

Advertisement