The Lallantop

मांजरेकर ने फिर साधा विराट कोहली पर निशाना, गुस्साए फैन्स बोले- 'रीच के लिए विराट का नाम...'

Anderson-Tendulkar Trophy में Sanjay Manjrekar का Virat Kohli पर निशाना साधना जारी है. इस बार उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर विराट को टारगेट पर लिया है. इससे पहले, कॉमेंट्री के दौरान भी वो ऐसा कर चुके हैं.

Advertisement
post-main-image
संजय मांजरेकर ने एक्स पर पोस्ट कर विराट पर साधा निशाना. (फोटो-)

एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी (Anderson-Tendulkar Trophy) में संजय मांजरेकर (Sanjay Manjrekar) का विराट कोहली (Virat Kohli) पर निशाना साधना जारी है. कभी वो आउट होने के तरीके पर विराट की बात करते हैं. कभी इस तरह बयान देते हैं कि ये समझना मुश्किल नहीं होता कि वो कोहली की ही बात कर रहे हैं. अब एक्स पर पोस्ट कर एक बार फिर उन्होंने कोहली पर निशाना साधा है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
मांजरेकर ने अब क्या किया?

दरअसल, लीड्स टेस्ट में टीम इंडिया की ओर से पहली इनिंग में शुभमन गिल, ऋषभ पंत और यशस्वी जायसवाल ने सेंचुरी लगाई. इसके कारण टीम ने 471 रन बनाए. अब दूसरी इनिंग में एक बार फिर केएल राहुल और ऋषभ पंत ने सेंचुरी लगाकर टीम इंडिया की स्थिति मजबूत कर दी है. इसके बाद संजय मांजरेकर ने एक्स पर पोस्ट किया, 

क्रिकेट इंडिया का नंबर वन स्पोर्ट है. यंग जेनरेशन के लिए क्रिकेट को बतौर करियर चुनने में बहुत फायदा है. इसलिए, 'फैब 4 के बाद क्या और विराट के बाद क्या' एक बेतुका डर है.

Advertisement

मांजरेकर के इस पोस्ट को देखकर फैन्स भड़क गए और उन्होंने सोशल मीडिया पर उनकी क्लास लगा दी. एक यूजर ने लिखा,

सर विराट के नाम से ट्वीट किया करो. रीच मिल जाएगी.

एक और यूजर ने लिखा,

Advertisement

भाई को पता है यहां कोई उनकी बातों पर ध्यान नहीं देगा, इसलिए रीच के लिए विराट का नाम ले लिया

ये भी पढ़ें : ऋषभ पंत ने फिर ठोका सैकड़ा, गावस्कर के रिएक्शन ने फैन्स का दिल लूट लिया! 

संजय ने पहले भी कसा था तंज

इससे पहले भी संजय मांजरेकर ने कोहली के आउट होने के तरीके पर तंज किया था. वहीं, इसके बाद उन्होंने शुभमन गिल का उदाहरण देते हुए विराट के सेलिब्रेशन पर बात की. संजय मांजरेकर ने हंसते हुए कहा,

यह कौन हैं, शुभमन गिल या कोई और? ये एक पूरी तरह से अलग पर्सनालिटी हैं. हम पहली बार कप्तान गिल का इस तरह का सेलिब्रेशन देख रहे हैं. उनके जश्न ने मुझे किसी की याद दिला दी, लेकिन मैं याद नहीं कर पा रहा हूं. धोनी मिड-ऑन पर नहीं होते थे. रोहित शर्मा का भी ये स्टाइल नहीं है. शायद वो अजीत वाडेकर होंगे.

इसके बाद नवजोत सिंह सिद्धू कॉमेंट्री करने आए. उनसे भी यही सवाल किया गया.  सिद्धू ने सबसे पहले विराट कोहली का नाम लिया. कोहली का नाम सुनते ही मांजरेकर ने कहा,

शायद हमें इनका ही इंतजार था कि सही जवाब यही देंगे. मैंने कई गेस किए, लेकिन आपने ही सही जवाब दिया.

मैच में क्या हुआ?

मैच की बात करें तो, टीम इंडिया ने चौथे दिन 2 विकेट पर 90 रन से आगे खेलते हुए दूसरी इनिंग में 364 रन बनाए. इस दौरान केएल राहुल और ऋषभ पंत ने सेंचुरी लगाई. टीम इंडिया को पहली इनिंग में 6 रनों की बढ़त मिली थी. इसके कारण अब इंग्लैंड को 371 रन का टारगेट मिला है. पहली इनिंग में टीम इंडिया के 471 रन के जवाब में इंग्लैंड ने 465 रन बनाए थे. 

वीडियो: शुभमन गिल से हुई मिस्टेक तो ऋषभ पंत ने उन्हें क्या नसीहत दे दी?

Advertisement