The Lallantop

पाकिस्तानी बैटर्स ने तो 'इतिहास' रच दिया, 5 ओवरों में एक भी रन नहीं, हर ओवर में गंवाया विकेट

वेस्टइंडीज के पेसर जस्टिन गीव्स (Justin Greaves) ने पाकिस्तान के खिलाफ करिश्माई बॉलिंग की. उन्होंने लगातार 5 ओवर मेडन डालकर हर ओवर में विकेट लिया. यह एक ऐसा रिकॉर्ड है, जो 148 साल के टेस्ट इतिहास में पहली बार बना.

Advertisement
post-main-image
जस्टिन ग्रीव्स ने बॉलिंग में अनूठा रिकॉर्ज बना दिया. (फोटो- Windies Cricket X)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • वेस्टइंडीज के ऑलराउंडर जस्टिन ग्रीव्स ने पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच के तीसरे दिन लगातार 5 ओवर मेडन डाले और हर ओवर में कम से कम एक विकेट लिया।
  • यह रिकॉर्ड इसलिए संभव हुआ क्योंकि जस्टिन ग्रीव्स ने अपनी बॉलिंग में लगातार सफलता पाई जबकि पाकिस्तान की बल्लेबाजी तीसरे दिन कमजोर प्रदर्शन कर रही थी।
  • इस प्रदर्शन से ग्रीव्स ने स्टुअर्ट ब्रॉड का दस साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया और मैच में पाकिस्तान के बल्लेबाजों के खिलाफ दबाव बढ़ा।

पाकिस्तान की टीम वेस्टइंडीज टूर पर है. दोनों देशों के बीच टेस्ट सीरीज का पहला मैच टारौबा (Tarouba) में खेला जा रहा है. मैच के तीसरे दिन पाकिस्तान के बैटर्स ने एक शर्मनाक रिकॉर्ड बनवा दिया. इसकी उम्मीद खुद वेस्टइंडीज के बॉलर जस्टिन ग्रीव्स (Justin Greaves) ने नहीं की होगी. यह एक ऐसा रिकॉर्ड है, जो 148 साल के टेस्ट इतिहास में पहली बार बना.

Advertisement
ग्रीव्स ने बनाया अनूठा रिकॉर्ड

वेस्टइंडीज के जस्टिन ग्रीव्स ऑलराउंडर के तौर पर खेलते हैं. वह मिडिल ऑर्डर में बैटिंग करने के अलावा, मीडियम पेस बॉलिंग भी करते हैं. टेस्ट मैच के तीसरे दिन, जब ग्रीव्स ने बॉल थामी, तो पाकिस्तान के बैटर उनकी गेंदें झेल नहीं पाए. इस दौरान जस्टिन ग्रीव्स ने बेहतरीन बॉलिंग करते हुए अनूठा कीर्तिमान बना दिया.

जस्टिन ग्रीव्स ने पाकिस्तान के खिलाफ तीसरे दिन लगातार 5 ओवर मेडन डाले. इस दौरान उन्होंने हर ओवर में एक विकेट लिया. जस्टिन ग्रीव्स टेस्ट इतिहास के पहले बॉलर हैं, जिन्होंने लगातार 5 ओवर मेडन डालकर, हर ओवर में विकेट लिया.

Advertisement

इस दौरान उन्होंने 64वें ओवर में शान मसूद को आउट किया. 66वें ओवर में उन्होंने आमेर जमाल को पवेलियन भेजा. फिर, 68वें ओवर में ग्रीव्स ने अली उस्मान को पवेलियन की राह दिखाई. 70वें ओवर में उन्होंने पाकिस्तान के भरोसेमंद बैटर मोहम्मद रिजवान को आउट किया. जबकि, 72वें ओवर में जस्टिन ग्रीव्स ने मोहम्मद अब्बास को पवेलियन भेज दिया.

मैच में जस्टिन ग्रीव्स ने अपना पहला फाइव विकेट हॉल भी पूरा किया. इससे पहले उनकी बेस्ट बॉलिग 39 रन देकर 3 विकेट थी. टेस्ट मैच में उन्होंने 11 ओवर की बॉलिंग में 6 मेडन रखे और 27 रन देकर 5 विकेट लिए.

Advertisement

ब्रॉड का रिकॉर्ड तोड़ा

जस्टिन ग्रीव्स ने अपनी दमदार बॉलिंग के चलते स्टुअर्ट ब्रॉड का 10 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया. ब्रॉड ने 2016 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ जोहांसबर्ग टेस्ट में लगातार 4 ओवर मेडन डालकर, हर ओवर में विकेट लिया था.

ये भी पढ़ें: रणजी-दलीप ट्रॉफी जीती, श्रीलंका में छुड़ाए छक्के, टीम इंडिया में सेलेक्ट हुए सारांश जैन की कहानी

पाकिस्तान की पकड़ मजबूत

ग्रीव्स ने मैच में भले 5 विकेट लिए हों. इसके बावजूद, टेस्ट में पाकिस्तान की पकड़ मजबूत है. तीसरे दिन जब, विंडीज टीम बैटिंग करने उतरी, तो उसकी बल्लेबाजी कोलैप्स हो गई. तीसरे दिन का खेल समाप्त होने पर, वेस्टइंडीज ने दूसरी इनिंग्स में 7 विकेट पर 126 रन बनाए थे. कैरेबियन टीम के पास 155 रनों की लीड है और उसके 3 विकेट आउट होना बाकी हैं.

वेस्टइंडीज ने अपनी पहली इनिंग्स में 311 रन स्कोर किए थे. जबकि, पाकिस्तान ने अपनी पहली पारी में 284 रन बनाए. पाकिस्तान की पहली इनिंग्स के आधार पर, वेस्टइंडीज को 29 रनों की लीड मिली थी.

वीडियो: गेस्ट इन द न्यूजरूम: श्रीसंत ने सचिन-सौरव के मजेदार किस्से सुनाए, भज्जी-गंभीर विवाद पर खुलकर बोले

Advertisement