The Lallantop

सरफ़राज़ आउट, जडेजा पर भयानक गुस्साए रोहित ने पविलियन में क्या कर डाला!

Rohit Sharma ने राजकोट टेस्ट की पहली पारी में बेहतरीन सेंचुरी मारी. लेकिन दिन का खेल खत्म होते-होते उन्हें गुस्सा आ गया. और इसकी वजह बने रविंद्र जडेजा. जिन्होंने सरफ़राज़ खान को रनआउट करा दिया.

Advertisement
post-main-image
सरफ़राज़ रनआउट पर गुस्साए रोहित शर्मा (स्क्रीनग्रैब)

रोहित शर्मा. टीम इंडिया कप्तान. रोहित ने इंग्लैंड के खिलाफ़ राजकोट टेस्ट की पहली पारी में बेहतरीन सेंचुरी मारी. इससे पहले उन्होंने दिन की अच्छी शुरुआत करते हुए टॉस भी जीता था. लेकिन दिन का अंत होते-होते रोहित को बड़े जोर का गुस्सा आया. वो भी अपने ही साथी, रविंद्र जडेजा पर.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

बात भारतीय पारी के 82वें ओवर की है. तीसरी गेंद पर सरफ़राज़ खान बड़ी मुश्किल से रनआउट होने से बचे. चौथी गेंद पर उन्होंने सिंगल लेकर स्ट्राइक जडेजा को दी. जडेजा इस वक्त 99 रन पर खेल रहे थे. उन्होंने ओवर की पांचवीं गेंद सीधे मिड-ऑन फ़ील्डर की ओर खेल दी. वहां खड़े थे मार्क वुड. जडेजा ने शॉट खेलते ही सिंगल की कॉल कर दी. सरफ़राज़ भाग पड़े. लेकिन तब तक वुड ने गेंद कलेक्ट कर ली.

और ये देख जडेजा ने सरफ़राज़ को वापस लौटा दिया. लेकिन जब तक वो लौट पाते, वुड ने गेंद कलेक्ट कर डायरेक्ट हिट से नॉन-स्ट्राइकर एंड के विकेट बिखेर दिए. सरफ़राज़ 66 गेंदों पर 62 रन बनाकर आउट हो गए. उनकी पारी में नौ चौके और एक छक्का शामिल रहा. सरफ़राज़ के आउट होते ही कैमरा रोहित शर्मा पर गया.

Advertisement

यह भी पढ़ें: कुंबले ने सौंपी कैप, हुआ ड्रीम डेब्यू... फिर कुंबले के ही रिकॉर्ड की बराबरी कर गए सरफ़राज़!

पविलियन में खड़े रोहित शर्मा भयानक गुस्से में दिखे. उन्होंने अपने सर से टोपी निकालकर गुस्से में फेंक दी. रोहित का ये रिएक्शन देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. इससे पहले, टीम इंडिया ने सिर्फ़ 33 रन पर तीन विकेट गंवा दिए थे. जिसके बाद रोहित शर्मा और रविंद्र जडेजा ने मिलकर 204 रन की पार्टनरशिप की.

रोहित 131 रन बनाकर आउट हुए. इसके साथ ही रोहित इंटरनेशनल सेंचुरी मारने वाले सबसे उम्रदराज भारतीय कप्तान बन गए. साथ ही वह टेस्ट में छक्के मारने वाले भारतीयों की लिस्ट में भी दूसरे नंबर पर आ गए हैं. उन्होंने 78 छक्के मारने वाले महेंद्र सिंह धोनी को पीछे छोड़ा. इस लिस्ट के टॉप पर पूर्व ओपनर विरेंदर सहवाग हैं.

Advertisement

रोहित के आउट होने के बाद क्रीज़ पर आए सरफ़राज़ खान. उन्होंने सिर्फ़ 48 गेंदों पर पचास रन बना डाले.अपनी पहली टेस्ट पारी में वह सेंचुरी भी मार सकते थे, लेकिन जडेजा ने उन्हें रनआउट करा दिया. दिन का खेल खत्म होने तक भारत ने पांच विकेट खोकर 326 रन बना लिए थे. रविंद्र जडेजा 110 रन बनाकर नाबाद लौटे हैं. उनके साथ कुलदीप यादव खेल रहे हैं. 

वीडियो: 'नखरे बर्दाश्त नहीं करेंगे', जय शाह ने नाम लिए बिना ईशान किशन को दे दी वॉर्निंग

Advertisement