15 साल 99 दिन की उम्र में इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू करने वाले वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) सुर्खियों में हैं. 4 जुलाई को ‘बेबी बॉस’ ने इंग्लैंड के खिलाफ T20I में डेब्यू किया. वह T20 क्रिकेट में 'फीयरलेस' बैटिंग करते हैं. उन्होंने बहुत कम समय में अपनी पहचान सिक्स हिटर की बना ली. साउथ अफ्रीका के पूर्व कप्तान एबी डी विलियर्स (AB de Villiers ) को डर है कि वैभव कहीं टेस्ट के बजाय, आसान फॉर्मेट T20 क्रिकेट न चुन लें.
वैभव सूर्यवंशी को लेकर एबी डी विलियर्स का डर सामने आया
साउथ अफ्रीका की पूर्व कप्तान एबी डी विलियर्स (AB de Villiers) ने वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) को लेकर अपनी बात रखी है. उनका कहना है कि उन्हें डर हैं कि वैभव कहीं क्रिकेट का आसान फॉर्मेंट न चुन लें.


डी विलियर्स ने TOI से बात करते हुए कहा,
T20 क्रिकेट की पॉपुलैरिटी बढ़ रही है, जो सूर्यवंशी जैसे यंग प्लेयर्स को करियर की दिशा तय करने में प्रभावित कर सकती है. सूर्यवंशी उन पहले यंग प्लेयर्स में से एक हो सकते हैं, जो बस इतना कहेंगे, ‘सॉरी’ मुझे टेस्ट क्रिकेट में कोई दिलचस्पी नहीं है. मैं T20 क्रिकेट खेलकर पूरी तरह खुश हूं.
डी विलियर्स का मानना है कि प्लेइंग कंडीशंस के अनुसार बैटर्स के लिए T20 क्रिकेट काफी आसान हो सकता है.
उनके मुताबिक, T20 क्रिकेट बहुत आसान है. शॉर्ट स्पेल्स का सामना करना पड़ता है. पावरप्ले में सर्किल के बाहर दो प्लयेर रहते हैं. विकेट सपाट होते हैं. एक क्रिकेटर की लाइफ आसान हो जाती है. देखते हैं सूर्यवंशी क्या डिसाइड करते हैं? वह क्या चूज करते हैं? अगर सूर्यवंशी टेस्ट क्रिकेट नहीं खेलने का फैसला करते हैं, तो इसकी जिम्मेदारी प्लेयर की नहीं होनी चाहिए.
उन्होंने आगे बताया,
वैभव की जर्नी आसान नहीं होगीइसके लिए आप वैभव सूर्यवंशी को दोष नहीं दे सकते हैं. यह डिसीजन टॉप पर लिए जाते हैं. यह एडमिनिस्ट्रेटर्स की जिम्मेदारी है कि वे सही बैलेंस बनाएं. वे उन फैसलों को अभी के मुकाबले थोड़ा और मुश्किल बनाएं. अभी टेस्ट और T20 के बीच चॉइस साफ है.
साउथ अफ्रीका के पूर्व कप्तान का मानना है कि सूर्यवंशी की जर्नी आसान नहीं होगी. वह मुश्किल दौर से गुजरेंगे. उनके कैरेक्टर का टेस्ट होगा. फिर उन्हें दिखाना होगा कि उनके पास मुश्किल हालात से निकलने के लिए, कैरेक्टर और मेंटल स्ट्रेंथ है या नहीं. बहुत सारी खतरे की घंटियां और मुश्किलें हैं. जिनका सामना सूर्यवंशी को करना होगा.
ये भी पढ़ें: वैभव सूर्यवंशी T20 इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू करने वाले सबसे यंगेस्ट क्रिकेटर बने!
डेवलप के लिए सही गाइडेंस जरूरीडी विलियर्स ने आगे बताया कि सूर्यवंशी को डेवलप करने के लिए सही गाइडेंस की जरूरत होगी. क्योंकि, 15 साल की उम्र में कोई भी काफी नासमझ होता है, सूर्यवंशी शायद हैं. उन्हें उम्मीद है कि वैभव के आस-पास अच्छी लीडरशिप, गाइडेंस और मेंटरशिप होगी. उन्हें यह भी उम्मीद है कि वैभव हेल्प लेने के लिए तैयार रहेंगे. क्योंकि, यह मुश्किल रास्ता होगा. इसमें कोई शक नहीं है.
फिलहाल, वैभव सूर्यवंशी इंग्लैंड के खिलाफ T20 सीरीज में खेल रहे हैं. उन्होंने 4 जुलाई को अपने डेब्यू मैच में 10 बॉल्स पर 14 रन बनाए थे. वह 7 जुलाई को नॉटिंघम में होने वाले दूसरे मैच में भी खेलते हुए दिखाई देंगे.
वीडियो: श्रीसंत ने हरभजन सिंह को ओपन चैलेंज कर दिया















