The Lallantop

'ममता बनर्जी खत्म...', सुखेंदु शेखर समेत 3 पूर्व TMC सांसद बीजेपी में शामिल, हाल में दिया था इस्तीफा

पश्चिम बंगाल चुनाव के बाद TMC के तीन राज्यसभा सांसद सुखेंदु शेखर राय, सुष्मिता देव और प्रकाश चिक बराइक ने पार्टी छोड़ दी थी. इन्होंने पार्टी के साथ-साथ राज्यसभा की सदस्यता से भी इस्तीफा दिया है. अब इन तीनों नेताओं ने बीजेपी का दामन थाम लिया. पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष शमिक भट्टाचार्य ने इन तीनों को बीजेपी की सदस्यता दिलाई.

Advertisement
post-main-image
TMC के तीन पूर्व राज्यसभा सांसदों ने बीजेपी जॉइन कर लिया है. (ANI)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • पश्चिम बंगाल में तीन पूर्व तृणमूल कांग्रेस राज्यसभा सांसदों ने 9 जुलाई को भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
  • तीनों सांसदों ने राज्यसभा की सदस्यता और TMC से इस्तीफा पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में TMC की हार के बाद दिया था।
  • इन तीन खाली हुए राज्यसभा सीटों के लिए 24 जुलाई को उपचुनाव होंगे, जिसमें बीजेपी उनके लिए प्रत्याशी प्रस्तुत करेगी।
author-image
अनुपम मिश्रा

पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी को चुनाव नतीजों के बाद से लग रहे झटकों का सिलसिला अभी खत्म नहीं हुआ है. तृणमूल कांग्रेस और राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफा देने वाले तीन राज्यसभा सांसदों ने 9 जुलाई को बीजेपी जॉइन कर ली. बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष शमिक भट्टाचार्य ने सुखेंदु शेखर राय, सुष्मिता देव और प्रकाश चिक बराइक को पार्टी की सदस्यता दिलाई.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
TMC के शीर्ष नेता बीजेपी में शामिल

कोलकाता के साल्ट लेक स्थित बीजेपी ऑफिस में शमिक भट्टाचार्य ने तीनों नेताओं को बीजेपी का गमछा पहनाकर पार्टी में स्वागत किया. इस दौरान उन्होंने कहा,

ये हमारे लिए खुशी का मौका है. पूरी बीजेपी खुश है. बीजेपी की ओर से स्टेट प्रेसिडेंट के तौर पर मैं, हमारे वर्कर्स, चीफ मिनिस्टर शुभेंदु अधिकारी, पूरी कैबिनेट और हमारे पूरे संगठन के साथ इन तीनों लोगों का दिल से और बहुत खुशी के साथ स्वागत करता हूं. तीनों नेताओं का अनुभव पार्टी को मजबूत करेगा.

Advertisement

ममता बनर्जी खत्म हो चुकी हैं

बीजेपी में शामिल होने के बाद TMC के पूर्व राज्यसभा सांसद सुखेंदु शेखर रॉय ने ममता बनर्जी को निशाने पर लिया. उन्होंने कहा, 

शायद ही किसी भारतीय राज्य में 96-97 परसेंट वोटिंग हुई है, जैसा कि हमारे अध्यक्ष (शमिक भट्टाचार्य) ने इस चुनाव के बारे में कहा. ममता बनर्जी खत्म हो चुकी हैं. उनकी पार्टी भी खत्म हो चुकी है. इसलिए इस पर और चर्चा करना बेकार है. ममता बनर्जी ने केंद्र का विरोध करने के चक्कर में बंगाल की तीन पीढ़ियों को बर्बाद कर दिया.

Advertisement

पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनाव में TMC की हार के बाद तीनों नेताओं ने राज्यसभा की सदस्यता और पार्टी से इस्तीफा दे दिया था. सुखेंदु शेखर ने 8 जून, सुष्मिता देव ने 10 जून और प्रकाश चिक ने 11 जून को रिजाइन किया था. इन तीनों सांसदों के इस्तीफे से खाली हुए राज्यसभा सीट के लिए 24 जुलाई को उपचुनाव होंगे. इसी दिन काउंटिंग भी होगी. इस उपचुनाव के लिए नॉमिनेशन की आखिरी तारीख 14 जुलाई है. बीजेपी इन तीनों नेताओं को अपने टिकट पर राज्यसभा भेजेगी. नंबर गेम के हिसाब से तीनों सीटें बीजेपी के खाते में ही जानी है.

ये भी पढ़ें - ममता बनर्जी की TMC से क्यों छिन गया राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा?

बंगाल में राजनीतिक हलचल तेज

पश्चिम बंगाल में चल रहे राजनीतिक घटनाक्रम के बीच नेशनलिस्ट सिटिजन्स पार्टी ऑफ इंडिया (NCPI) के सांसद युसूफ पठान मुख्यमंत्री के सचिवालय 'नबन्ना' पहुंचे. यहां उन्होंने मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी से मुलाकात की. युसूफ के अलावा TMC से बगावत करने वाली लोकसभा सांसद शताब्दी राय भी मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी से मिलीं. इनके अलावा दिग्गज बंगाली फिल्म स्टार प्रसेनजीत चटर्जी ने भी नबन्ना में मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी से मुलाकात की. इसके पहले उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से उनके आवास पर मुलाकात की थी.

वीडियो: पश्चिम बंगाल बरुईपुर रेप-मर्डर केस के आरोपी का एनकाउंटर, मां ने क्या कहा?

Advertisement