The Lallantop

मानव सुथार में दिखती है रवींद्र जडेजा वाली बात?

मानव सुथार (Manav Suthar) jरवींद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) की तरह लेफ्ट आर्म स्पिनर हैं. सुथार लोअर ऑर्डर में बैटिंग भी करते हैं. फर्स्ट क्लास क्रिकेट में मानव सुथार के नाम 129 विकेट और 945 रन दर्ज हैं. इन आंकड़ों से पता चलता है कि उनमें ऑलराउंडर बनने की काबिलियत है.

Advertisement
post-main-image
मानव सुथार अब तक 3 विकेट ले चुके हैं. (फोटो- PTI)

मानव सुथार (Manav Suthar) ने अपने डेब्यू टेस्ट में ही इम्पैक्ट डाल दिया. अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच में उन्होंने शानदार बॉलिंग की. सुथार ने अपनी स्पिन से अपोनेंट बैटर्स को फंसाया. उनकी बॉल्स खेलने में अफगानिस्तान के बैटर्स को काफी दिक्कत हुई. सुथार ने सही लाइन-लेंथ पर बॉलिंग करते हुए 3 विकेट लिए.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
क्या जडेजा का रिप्लेसमेंट हैं सुथार?

मानव सुथार, रवींद्र जडेजा का रिप्लेसमेंट हो सकते हैं. यह कहना अभी जल्दबाजी होगी. लेकिन, टीम इंडिया के सेलेक्टर्स ने जडेजा के रिप्लेसमेंट की तैयारी शुरू कर दी है. मानव सुथार उसी प्रॉसेस का हिस्सा हैं. अगर, उन्हें टेस्ट क्रिकेट में लगातार मौका मिलता है, तो वह अपने को ग्रूम कर सकेंगे.

मौजूदा समय में रवींद्र जडेजा की उम्र 37 साल है. BCCI सेलेक्टर्स उन्हें चांस देने के मूड में नहीं हैं. बढ़ती उम्र का असर भी जडेजा पर दिखता है. वह टेस्ट में पहले जितना इफेक्टिव नहीं हैं. जडेजा अब तक 89 टेस्ट खेल चुके हैं. टेस्ट क्रिकेट में उनके नाम 348 विकेट और 4095 रन दर्ज हैं.

Advertisement
सुथार की खासियत

मानव सुथार बॉलिंग ऑलराउंडर की हैसियत से खेलते हैं. वह जडेजा की तरह लेफ्ट आर्म स्पिनर हैं. सुथार लोअर ऑर्डर में बैटिंग भी करते हैं. फर्स्ट क्लास क्रिकेट में मानव सुथार के नाम 129 विकेट और 945 रन दर्ज हैं. इन आंकड़ों से पता चलता है कि उनमें ऑलराउंडर बनने की काबिलियत है.

टेस्ट में ऑलराउंडर वाली परफॉर्मेंस

न्यू चंडीगढ़ टेस्ट में मानव सुथार आठवें नंबर पर बैटिंग करने आए. इस दौरान उन्होंने असरदार बैटिंग की. सुथार 41 गेंद पर 28 रन बनाकर आउट हुए. अपनी पारी में उन्होंने 2 चौके और 2 छक्के लगाए. सुथार ने वॉशिंगटन सुंदर के साथ 54 रनों की पार्टनरशिप की.

ये भी पढ़ें: कहानी अफगानी पेसर सलीम साफी की, जिसने यशस्वी से सिराज तक सबको फंसा लिया!

Advertisement
बॉलिंग में किया कमाल

बैटिंग के बाद मानव सुथार ने बॉलिंग में जलवा दिखाया. कप्तान शुभमन गिल ने उन्हें छठे ओवर में अटैक पर लगाया. टेस्ट करियर का पहला ओवर डालने आए सुथार ने चौथी गेंद पर ओपनर अब्दुल मलिक को फंसा लिया. सुथार की इस गेंद पर मलिक ने स्वीप शॉट खेला, लेकिन कंट्रोल नहीं कर पाए. गेंद हवा में गई और मोहम्मद सिराज ने कैच लपक लिया.

इसके बाद 20वें ओवर में उन्हें फिर सफलता मिली. इस ओवर की दूसरी गेंद पर उन्होंने रहमानुल्लाह गुरबाज को चलता किया. यह उनकी टर्न लेती हुई मिडिल स्टंप पर गेंद थी. गुरबाज डिफेंस करने गए. गेंद ने बैट का किनारा लिया और साई सुदर्शन ने कैच पकड़ लिया.

सुथार को अफगानिस्तान की पारी के 40वें ओवर फिर में भी सफलता मिली. इस ओवर में उन्होंने अफसार जजाई को आउट किया. सुथार ने टर्न लेती हुई शॉर्ट बॉल डाली. अफसार ने उसे फ्लिक करना चाहा. गेंद बैट पर ठीक से आई नहीं. सुथार ने अफसार का रिटर्न कैच लपक लिया.

इस तरह मानव सुथार ने अपने डेब्यू टेस्ट की पहली ही इनिंग्स से इम्प्रेस कर दिया. वह मैच में अब तक 3 विकेट ले चुके हैं. ऐसी उम्मीद है सुथार टेस्ट मैच के तीसरे दिन ज्यादा घातक साबित होंगे.

वीडियो: वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू पर अगरकर ने क्या कहा?

Advertisement