The Lallantop

लॉर्ड्स में सेंचुरी का फायदा! ICC वनडे रैंकिंग में रोहित शर्मा की बंपर छलांग

ICC ODI Rankings : टीम इंडिया के ओपनर Rohit Sharma ने Lord's में सेंचुरी लगाकर ODI रैंकिंग्स में बड़ा सुधार किया है. वो अब नंबर 4 पर काबिज हैं. साथ ही उन्हें इस इनिंग्स से 14 रेटिंग पॉइंट्स का फायदा हुआ है.

Advertisement
post-main-image
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में हुए आखि‍री ODI मुकाबले में 138 रनों की पारी खेली थी. (फोटो-AP)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में 110 गेंदों में 138 रन बनाकर अपनी अंतरराष्ट्रीय फ्यूचर को लेकर उठे सवालों का जवाब दिया और इस पारी से ICC ODI रैंकिंग में 4वें स्थान पर पहुँच गए।
  • रोहित शर्मा के करियर के भविष्य को लेकर मीडिया में चर्चा और सेलेक्शन पर सवाल उठने लगे थे, जिससे दबाव में रहते हुए उन्होंने लॉर्ड्स के तीसरे ODI मैच में केंद्रित प्रदर्शन किया।
  • रोहित शर्मा की इस पारी के बाद उनकी टीम में जगह सुनिश्चित हुई और भारतीय बल्लेबाजों ने ODI रैंकिंग्स में उच्च स्थान बनाए रखे, हालांकि टीम इस मैच में 27 रनों से हारी।

रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में सेंचुरी लगाकर अपने आलोचकों का मुंह बंद करा दिया. इस मुकाबले से पहले उनके इंटरनेशनल फ्यूचर को लेकर भी सवाल उठने लगे थे. लेकिन, अब रोहित ने इस पारी के दम पर सिर्फ उन्हें शांत नहीं कराया. उन्होंने ICC की मेंस ODI रैंकिंग्स में भी खलबली मचा दी है.

Advertisement

ICC की ओर से जारी वीकली अपडेट के मुताबिक, टीम इंडिया के 3 बैटर्स टॉप पर मौजूद डेरिल मिशेल के लिए चुनौती पेश कर रहे हैं. कप्तान शुभमन गिल नंबर दो, विराट कोहली नंबर 3 और रोेहित शर्मा अब नंबर 4 पर काबिज़ हैं. मिशेल के पास टॉप पोजिशन पर महज एक अंक की बढ़त है.

मिशेल की मौजूदा रेटिंग पॉइंट 802 है. वहीं, गिल उनसे महज एक पॉइंट यानी 801 के साथ दूसरे नंबर पर हैं. विराट 767 अंकों के साथ नंबर 3 पर चुनौती पेश कर रहे हैं. वहीं, पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ने भी लंबी छलांग लगाते हुए 758 पॉइंट्स के साथ नंबर 4 की पोज‍िशन हासिल कर ली है. लॉर्ड्स में सेंचुरी के बाद रोहित ने कुल 14 रेटिंग पॉइंट्स की बढ़त हासिल की है.

Advertisement
रैंकखिलाड़ी का नामअंकदेश
1डेरिल मिशेल802न्यूजीलैंड
2शुभमन गिल801भारत
3विराट कोहली767भारत
4रोहित शर्मा758भारत
5इब्राहिम जादरान712अफगानिस्तान
6बाबर आज़म689पाकिस्तान
7हैरी टेक्टर679आयरलैंड
8जो रूट674इंग्लैंड
9शाई होप672वेस्टइंडीज
10चरिथ असलंका659श्रीलंका
22 जुलाई 2026 तक की ODI रैंकिंग
दबाव में किया दमदार प्रदर्शन

रोहित लॉर्ड्स में हुए तीसरे ODI से पहले काफी दबाव में थे. उनके फ्यूचर को लेकर तरह-तरह की अटकलें लगने लगी थीं. मीडिया रिपोर्ट्स में ये दावे किए जा रहे थे कि उन्हें सेलेक्टर्स आगामी सीरीज के लिए ड्रॉप करने वाले हैं. लेकिन, इन सभी खबरों को उन्होंने लॉर्ड्स में रिकॉर्ड सेंचुरी जड़कर खारिज कर दिया. 388 रन के विशाल टोटल का पीछा करते हुए उन्होंने 110 गेंदों में 138 रनों की तूफानी पारी खेली. इसी के साथ वो लॉर्ड्स पर ODI सेंचुरी जड़ने वाले पहले इंडियन बैटर भी बन गए. 39 साल के रोहित ने इस दौरान 17 चौके और 5 छक्के भी लगाए.

उनकी इस इनिंग्स का इंपैक्ट ज़बरदस्त रहा. इसने उन्हें न सिर्फ आगे भी टीम में जगह सुनिश्च‍ित कर दी. साथ ही ODI करियर को लेकर चल रही अनिश्च‍ितताओं को भी खत्म कर दिया. मीडिया रिपोर्ट्स में ये तक कह दिया गया था कि लॉर्ड्स पर रोहित अपने इंटरनेशनल करियर का आख‍िरी मुकाबला खेलने वाले हैं. लेकिन, रोहित ने जवाब देने के लिए सबसे सही शब्दों का चयन किया. अपने बल्ले से बाउंड्री तक गेंद को पहुंचाने वाली धुन.

ये भी पढ़ें : कॉमनवेल्थ गेम्स की ओपनिंग सेरेमेनी से पहले भारत का पहला मेडल पक्का!

Advertisement

इसके बाद BCCI.tv के लिए बातचीत करते हुए उन्होंने कहा,

मैंने जबसे डेब्यू किया है शोर तब से मच रहा है. जब तक यहां रहूंगा, ये शोर भी रहने वाला है. ये बहुत मायने नहीं रखता. मायने ये रखता है कि मैं फील्ड पर क्या करता हूं. टीम की सफलता के लिए कितना कॉन्ट्रीब्यूट करता हूं.  अगर शोर नहीं होगा तो मज़ा भी नहीं आएगा. मेरा काम मैदान में रन बनाना है. उनका काम बाहर बातें करना.  

हालांकि, उनकी इस दमदारी पारी के बावजूद टीम इंडिया ये मुकाबला 27 रनों से हार गई. इसी के साथ टीम ने सीरीज भी 1-2 से गंवा दिया. लेकिन, इंडिविजुअल परफॉर्मेंसेज के कारण भारतीय बैटर्स ने ODI रैंकिंग्स में अपना दबदबा बनाए रखा है.

रूट और आर्चर भी टॉप 10 में पहुंचे

इंग्लैंड के बैटर जो रूट ने भी इस सीरीज में अपने परफॉर्मेंस से लंबी छलांग लगाई है. उन्होंने सीरीज में 249 रन बनाए. इस दौरान वो एक बार भी आउट नहीं हुए. अब इसी प्रदर्शन के दम पर उन्होंने भी 4 पोजिशन की छलांग लगाई है. वो अब 8वें स्थान पर पहुंच गए हैं.

इंग्लिश बैटर बेन डकेट ने 11 पोजिशन की छलांग लगाई है. वो 19वें स्थान पर पहुंच गए हैं. बॉलिंग में भी जोफ्रा आर्चर ने तीसरे स्थान पर जगह बना ली है. बॉलर्स में टॉप पर  अफगानिस्तान के राश‍िद खान और नंबर दो पर पाकिस्तानी स्पिनर अबरार अहमद हैं. 

वीडियो: इंग्लैंड के खिलाफ फाइनल में रोहित ने लगाई अफवाहों पर लगाम, यंगस्टर्स हुए फेल

Advertisement