The Lallantop

अफगानिस्तान के खिलाफ खेल सकते हैं आकिब नबी! एक नाम चौंकाने वाला होगा

भारत और अफगानिस्तान के बीच इकलौता टेस्ट न्यू चंडीगढ़ के मुल्लांपुर स्टेडियम में 6 से 10 जून के बीच खेला जाना है. यह टेस्ट मैच वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) का हिस्सा नहीं है.

Advertisement
post-main-image
आकिब नबी ने घरेलू क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन किया है. (Photo-PTI)

अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाले टेस्ट मैच के लिए BCCI ने तैयारी शुरू कर दी है. जिन खिलाड़ियों को इस टेस्ट में मौका मिलेगा उन्हें वर्कलोड बढ़ाने की सलाह दी गई है. पहले ऐसी रिपोर्ट्स आई थीं कि इस टेस्ट मैच के लिए टीम के सीनियर खिलाड़ियों को आराम दिया जाएगा. हालांकि, मेडिकल टीम की अपडेट के बाद बोर्ड का मन बदल गया है. अब टीम के सीनियर खिलाड़ी इस टेस्ट में खेलेंगे. आकिब नबी जैसे कुछ नए चेहरों को भी मौका मिल सकता है. 

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
अफगानिस्तान के खिलाफ खेलेगी फुल स्ट्रेंथ टीम

IPL 2026 के खत्म होने के बाद अफगानिस्तान की टीम एक टेस्ट और 3 वनडे की सीरीज के लिए भारत का दौरा करने वाली है. भारत और अफगानिस्तान के बीच इकलौता टेस्ट न्यू चंडीगढ़ के मुल्लांपुर स्टेडियम में 6 से 10 जून के बीच खेला जाना है. यह टेस्ट मैच वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का हिस्सा नहीं होगा.

अफगानिस्तान के खिलाफ अगर फुल स्ट्रेंथ खेलती है तो टीम की कमान शुभमन गिल के हाथों में होगी. वहीं केएल राहुल, यशस्वी जायसवाल के कंधे पर ओपनिंग का दारोमदार होगा. जबकि, ऋषभ पंत मिडिल ऑर्डर में जान डालते दिख सकते हैं. 

Advertisement

दूसरी ओर नंबर 3 से साई सुदर्शन का पत्ता कटने की भी रिपोर्ट्स हैं. ऐसी जानकरी है कि BCCI सुदर्शन की जगह देवदत्त पडिक्कल को आजमाने के मूड में है, जिन्होंने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में भी अच्छे रन बनाए हैं.

यह भी पढ़ें- भुवनेश्वर कुमार को टीम में वापस लाओ! कई स्टार क्रिकेटर्स भी अब बोल पड़े 

RCB के लिए खेलते हुए पडिक्कल ने IPL 2026 में तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी की है. इस सीजन खेले 11 मैचों की 10 पारियों में उन्होंने 328 रन बनाए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 3 पचासे भी निकले हैं. IPL से पहले डोमेस्टिक क्रिकेट में भी उन्होंने कर्नाटक के लिए बेहतरीन बैटिंग की थी. पडिक्कल ने अब तक खेले 54 फर्स्ट क्लास मैचों में 3 हजार 627 रन बनाए हैं. इस दौरान उनका औसत 42.67 का रहा है.

Advertisement
गेंदबाजी में दिख सकते हैं नए चेहरे

बोर्ड गेंदबाजी के मामले में कोई जोखिम नहीं चाहता. जसप्रीत बुमराह के इस टेस्ट में खेलने की उम्मीद बहुत कम है. बुमराह और प्रसिद्ध कृष्णा पर फैसला आखिरी समय में लिया जाएगा. भारत को इसके बाद श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेलनी है. यह सीरीज WTC साइकिल का हिस्सा है. ऐसे में अफगानिस्तान के खिलाफ गेंदबाजी में नए चेहरों को मौका मिल सकता है, ताकि अच्छे प्रदर्शन के दम पर उन्हें श्रीलंका के खिलाफ उतारा जा सके. ऐसी खबर है कि रणजी ट्रॉफी में अपने दमदार प्रदर्शन से ध्यान खींचने वाले आकिब नबी को अफगानिस्तान के खिलाफ मौका मिल सकता है.

वीडियो: भुवनेश्वर कुमार ने ठोका सलेक्शन का दावा, क्या टीम इंडिया में अपनी जगह बना पाएंगे?

Advertisement