जुलाई का महीना खत्म होने में चंद दिन बचे हैं. अगले महीने की यानी 1 अगस्त से कई जरूरी नियम कायदे और वित्तीय बदलाव होने वाले हैं जिनका सीधा असर हमारी-आपकी जेब पर पड़ सकता है. अगले महीने रेलवे टिकट बुक करने से लेकर रोजमर्रा के इस्तेमाल की कई चीजों की कीमतों में बदलाव हो सकते हैं.
गैस सिलेंडर से रेलवे टिकट तक... 1 अगस्त से लागू होंगे ये बदलाव, आपकी जेब पर क्या असर होगा?
1 August Rule Change: अगस्त से आपके घरेलू सिलेंडर से लेकर रेलवे टिकट तक बहुत कुछ बदल सकता है. इसका सीधा असर आपकी रसोई के बजट से लेकर रोजमर्रा के खर्चों तक होगा. डिटेल में जानें क्या कुछ बदलाव होने जा रहे हैं.

इनकम टैक्स रिटर्न की आखिरी डेट, रेलवे टिकट की बुकिंग, एलपीजी सिलेंडर का दाम और कुछ दूसरे नियमों में बदलाव होने हो सकते हैं. आइए जानते हैं कि अगले महीने कौनसे बड़े बदलाव होने जा रहे हैं, जिनका ध्यान आपको रखना है.
1-फ्रीलांसर और प्रोफेशनल्स के लिए ITE डेडलाइनजिस तरह से आम करदाताओं के लिए इनकम टैक्स रिटर्न भरने की आखिरी तारीख 31 जुलाई है. उसी तरह से जिन टैक्सपेयर्स के लिए अपने बिजनेस को ऑडिट कराने की जरूरत नहीं है उन्हें इनकम टैक्स रिटर्न 3 या इनकम टैक्स रिटर्न 4 दाखिल करना होता है. इसके लिए डेडलाइन 31 अगस्त 2026 है. ये आयकरदाता ITR-3 और ITR-4 फॉर्म का इस्तेमाल अपना इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल कर सकते हैं.
अगले महीने की पहली तारीख को एक बड़ा बदलाव घरेलू गैस सिलेंडर और कॉर्मशियल गैस सिलेंडर की कीमतों में देखने को मिल सकता है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सरकारी तेल कंपनियां 1 तारीख को कीमतों में बदलाव कर सकती हैं.
इस महीने यानी जुलाई की शुरुआत में सरकारी तेल कंपनियों ने घरेलू गैस की कीमतों में किसी तरह का बदलाव नहीं किया था लेकिन कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम 183 रुपये 50 पैसे तक कम कर दिए थे.
ये भी पढ़ें: बैंक ऑफ बड़ौदा का डेटा लीक, कस्टमर का नाम, अकाउंट नंबर और आधार सब ऑनलाइन मौजूद
अगले महीने भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की मॉनेटरी पॉलिसी कमेटी (MPC) की बैठक है. यह बैठक 3 अगस्त से 5 अगस्त के बीच होगी. इस मीटिंग आरबीआई रेपो रेट और रिवर्स रेपो रेट में बदलाव लिया जा सकता है.
अगर आरबीआई रेपो रेट में किसी तरह का भी बदलाव करता है जैसे कि रेपो रेट बढ़ाना या दरों में बदलाव होता है तो इसका असर होम लोन, कार लोन, EMI और FD की ब्याज दरों पर भी देखने को मिल सकता है.
ये भी पढ़ें: प्रोविडेंट फंड का पैसा फंसा देंगे एक से ज्यादा UAN, मर्ज करने का तरीका समझ लीजिए
4. तत्काल टिकट बुकिंग के नियम बदलेंगेजो लोग ट्रेन से यात्रा करते हैं उनके लिए राहत की खबर है. 1 अगस्त से तत्काल बुकिंग को लेकर एक बड़ा बदलाव होने जा रहा है. इसके तहत रेलवे ने फर्जी बुकिंग पर रोक लगाने के लिए नए नियम लागू करने का फैसला किया है.
रिपोर्ट्स के मुताबिक नए नियमों के तहत अब टोकन देने का समय तत्काल टिकट बुकिंग शुरू होने के समय के साथ ही रखा गया है. इंडियन एक्सप्रेस की एक खबर में कहा गया है कि रिजर्वेशन काउंटर पर भीड़ कम करने और यात्रियों के लिए टिकट बुकिंग को आसान बनाने के लिए ये बदलाव किये जाएंगे.
वीडियो: जंतर-मंतर प्रोटेस्ट के बाद इंटरनेट पर खूब वायरल हुए इरफ़ान की कहानी












