कंप्लीट सेफ्टी एक 'मिथ' है. सरकारें कितना ही कहें कि रात के समय भी महिलाएं सुरक्षित हैं. बाहर घूम सकती हैं. लेकिन आए-दिन आंखों पर बंधी पट्टी हटा दी जाती है. जब-जब लगता है कि घर से 2 कदम की दूरी पर ही जाना है. ठीक रहेंगे. अरे, 5 मिनट में कैब आ जाएगी. अकेले वेट किया जा सकता है. पर नहीं, ये बातें सिर्फ कहने में अच्छी लगती हैं. कुछ लोग हैं जो महिला को अकेला देखते ही ट्रिगर हो जाते हैं.
कैब का वेट करती लड़की से स्कूटी सवार बोला, '10 हजार में चलोगी', वीडियो रिकॉर्डिंग के डर से भागा
Bengaluru man arrested for harassing woman: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल है. जिसमें एक व्यक्ति कैब का इंतजार कर रही महिला से कथित तौर पर अश्लील बातें कर रहा है. उसे कहीं चलने को कह रहा है. बाद में पीड़िता ने इसका वीडियो अपने कैमरे में रिकॉर्ड कर ऑनलाइन पोस्ट कर दिया.

बेंगलुरु में रह रही एक महिला ने एक वाकया शेयर किया है. उसने बताया कि कुछ दिन पहले वो रात के वक्त कैब का इंतजार कर रही थी. उस समय उसके साथ कोई नहीं था. लड़की ने अपनी इंस्टाग्राम पोस्ट में बताया कि उसे अकेला पाकर एक व्यक्ति उसे परेशान करने पहुंच गया. स्कूटी पर आए उस शख्स को यही लगा कि लड़की अकेली खड़ी है तो अवलेबल है. वो कथित तौर पर पैसों का ऑफर तक दे रहा था. उसकी बातें डराने वाली थीं.
वीडियो में स्कूटी पर दिखा आरोपीपोस्ट में शेयर किए गए वीडियो में पीड़िता उस स्कूटी सवार से हैरानी से पूछती है, ‘10 हजार. किसलिए? कहां? ओ हां. क्या मुझे पुलिस को कंप्लेन्ट देनी चाहिए. तुम मुझसे क्यों पूछ रहे हो. मैं रिकॉर्ड कर रही हूं. यह वीडियो पोस्ट करूंगी.’
रिकॉर्डिंग की बात सुनते ही आरोपी वहां से निकल जाता है. फोन से दूर होने की वजह से शख्स की कोई भी बात साफ सुनाई नहीं दे रही है. मगर महिला की बातों से लग रहा है कि वह उसे कथित तौर पर पैसों का ऑफर दे रहा है.
कैप्शन में पीड़िता ने बयां किया दर्दवीडियो पोस्ट करते हुए महिला ने कैप्शन में स्कूटी का नंबर और घटना की जगह के बारे में बताया. उसने लिखा,
यह व्यक्ति KA03 KQ6190 नंबर वाली गाड़ी पर था. जगह थी 5A क्रॉस, मंजूनाथ नगर, कल्केरे, KPL गार्डन्स के पास. एक महिला होने के नाते, मुझे अपनी कैब का इंतजार करते समय किसी चीज या पैसे के गलत प्रस्ताव का सामना नहीं करना चाहिए. किसी को भी सार्वजनिक जगह पर इस तरह की बदसलूकी का सामना नहीं करना चाहिए.
पीड़िता ने आगे लिखा,
पीड़िता ने कहा-'पहले भी देखा था आरोपी'उसकी बातें डरावनी और अपमानजनक थीं. मुझे अपनी सुरक्षा की चिंता होने लगी. मैं यह घटना इसलिए बता रही हूं ताकि जागरूकता फैले और संबंधित अधिकारी तुरंत कार्रवाई करें. ऐसे व्यवहार को सामान्य नहीं माना जा सकता और न ही इसे नजरअंदाज किया जा सकता है. सार्वजनिक जगहें सभी के लिए सुरक्षित और सम्मानजनक होनी चाहिए.
मामला सामने आने के बाद राममूर्ति नगर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. उसकी पहचान NRI लेआउट के रहने वाले विजय राघव के तौर पर हुई है. उम्र 42 साल बताई गई है. वह फल बेचता है. पुलिस आगे केस की जांच कर रही है.
ये भी पढ़ें: धर्मेंद्र प्रधान का मंत्रालय चेंज करने को थी सरकार, CJP का ये जवाब सुन इरादा बदला
इंडिया टुडे से जुड़े सगय राज से बात करते हुए पीड़िता ने बताया,
यह घटना मेरे घर के बाहर हुई है. मैं रैपिडो का इंतजार कर रही थी. लगभग 10 मिनट के लिए बाहर निकली थी. इस बीच वह व्यक्ति आया. उसने मुझे 10 हजार रुपये देते हुए पूछा कि 'क्या तुम चलोगी?'
पीड़िता ने कहा,
मैं उस व्यक्ति को नहीं जानती. लेकिन इलाके में कुछ बार देखा है. ऐसा लगता था कि वह मुझ पर नजर रख रहा है. लेकिन अब उसे गिरफ्तार कर लिया गया है. DCP ने भी मुझसे संपर्क किया. मगर अब इस इलाके में रहने में मैं सुरक्षित महसूस नहीं करती.
आगे महिला ने कहा कि अगर उसे वैसी सुरक्षा का भरोसा दिलाया जाए जिसकी वो हकदार है, तो बेंगलुरु में रहना जारी रखने के बारे में सोच सकती है.
वीडियो: छात्रों पर लाठीचार्ज और गिरफ्तारी मामले में सुप्रीम कोर्ट सख्त, सरकारों से मांगा जवाब












