The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • ashwin kris srikanth aakash chopra backs bhuvneshwar kumar comeback

भुवनेश्वर कुमार को टीम में वापस लाओ! कई स्टार क्रिकेटर्स भी अब बोल पड़े

भुवनेश्वर ने टीम इंडिया के लिए अपना पिछला मैच नवंबर 2022 में खेला था. वह लगभग चार साल से टीम इंडिया से बाहर हैं, लेकिन डोमेस्टिक क्रिकेट में लगातार अच्छी बॉलिंग कर रहे हैं.

Advertisement
pic
11 मई 2026 (पब्लिश्ड: 07:58 PM IST)
bhuvneshwar kumar, purple cap, sports news
भुवनेश्वर कुमार पर्पल कैप की रेस में टॉप पर हैं. (Photo-PTI)
Quick AI Highlights
Click here to view more

RCB के पेसर भुवनेश्वर कुमार (Bhuvneshwar Kumar) IPL 2026 में कमाल की गेंदबाजी कर रहे हैं. हर मैच में वह स्विंग का जादू दिखा रहे हैं. अब आलम यह है कि हर कोई उन्हें टीम इंडिया में देखना चाहता है. पूर्व सलेक्टर्स, पूर्व गेंदबाज अब BCCI से डिमांड करने लगे हैं कि इस खिलाड़ी को टीम में जगह दे दी जाए.

श्रीकांत ने लिया भुवनेश्वर का साइड

भुवनेश्वर कुमार ने मुंबई इंडियंस (MI) के खिलाफ मैच में शानदार बॉलिंग कराई. 23 रन देकर चार विकेट लिए. जिसके बाद पूर्व सेलेक्टर क्रिस श्रीकांत ने कहा कि भुवनेश्वर को इंडियन टीम में मौका दिया जाना चाहिए. अपने यूट्यूब चैनल पर उन्होंने कहा,

अगर आपने भुवनेश्वर कुमार की गेंदबाज़ी देखी हो, तो बस वाह, वाह, वाह! यह तो पुराने अंदाज़ वाले भुवी थे, उन्होंने दूसरे ओवर में ही मैच खत्म कर दिया. पहले ओवर में उन्होंने रिकल्टन को आउट किया. फिर, दूसरे ओवर में उन्होंने नकल बॉल का इस्तेमाल करके रोहित शर्मा को चलता किया. इसके बाद उन्होंने एक बेहतरीन गेंद पर सूर्यकुमार यादव को बिना कोई रन बनाए (डक पर) आउट कर दिया. बस, वहीं मैच खत्म हो गया. मैं आपसे कह रहा हूं. भुवनेश्वर कुमार को वापस आकर भारत के लिए खेलना चाहिए.

भुवनेश्वर के मुरीद हैं अश्विन

भुवनेश्वर कुमार ने मुंबई के खिलाफ मैच के आखिरी समय में छक्का भी लगाया था. पूर्व स्पिनर अश्विन ने भुवी की तारीफ करते हुए कहा,  

यह भुवनेश्वर कुमार का दिन था. यह पूरा टूर्नामेंट उन्हीं का रहा है. अगर आपका समय सही चल रहा हो, तो कोई भी आपको रोक नहीं सकता. वह दोनों ही चीज़ें (छक्का और चार विकेट) करना चाहेंगे. वह बहुत ही अच्छे इंसान हैं. मुझे उनके लिए बहुत खुशी है. उन्होंने इसके लिए बहुत कड़ी मेहनत की है. उन्हें जितने भी T20 मैच खेलने का मौका मिला, उन्होंने हर एक मैच खेला है. फिटनेस पर ज़बरदस्त मेहनत की है. वह बहुत ही सीधे-सादे इंसान हैं. आपकी टीम में उनका होना बहुत ही अच्छी बात है.

पूर्व इंडियन क्रिकेटर आकाश चोपड़ा भी भुवनेश्वर कुमार के मुरीद हैं. उन्होंने कहा,

भुवनेश्वर कुमार, आप सचमुच ज़बरदस्त रहे हैं. मेरा मानना ​​है कि उन्हें भारतीय T20I टीम में फिर से जगह मिलनी चाहिए. उन्होंने चार विकेट लिए. इस सीज़न में उन्होंने छह बार तीन या उससे ज़्यादा विकेट लिए हैं. इससे पहले, 19 साल के इतिहास में, सिर्फ़ एक गेंदबाज़ ने छह बार तीन विकेट लिए थे. वह थे हर्षल पटेल, जिन्होंने 2021 सीज़न में ऐसा किया था. भुवी ने तो यहां पहले ही ऐसा कर दिखाया है. वह आठ से भी कम की इकॉनमी से गेंदबाज़ी कर रहे हैं.

आपको बता दें कि भुवनेश्वर ने टीम इंडिया के लिए अपना पिछला मैच नवंबर 2022 में खेला था. वह लगभग चार साल से टीम इंडिया से बाहर हैं, लेकिन डोमेस्टिक क्रिकेट में लगातार अच्छी बॉलिंग कर रहे हैं. इस IPL सीजन वह पर्पल कैप की रेस में सबसे ऊपर हैं. उन्होंने 11 मैचों में 21 विकेट लिए हैं. RCB के लिए भुवी मैच विनर बने हुए हैं. अब देखना यह होगा कि इंडियन टीम के सेलेक्टर इस प्रदर्शन को किस तरह देखते हैं. 

वीडियो: उर्विल पटेल ने आईपीएल में कौन सा रिकॉर्ड तोडा? LSG के खिलाफ खेली ऐतिहासिक पारी

Advertisement

Advertisement

()