The Lallantop

'प्लीज हमारे कैप्टन इमरान का इलाज करवा दो', वसीम अकरम, वकार यूनुस और अख्तर ने हिम्मत दिखाई

Pakistan के पूर्व प्रधानमंत्री और पाक क्रिकेट टीम के वर्ल्ड कप विजेता कप्तान Imran Khan की तबियत काफी खराब है. वो जेल में बंद हैं, वहां उनकी विपक्षी पार्टी की सरकार है, ऐसे में उनके घरवालों और पार्टी वर्कर के अलावा कोई उनकी चिंता करता नहीं दिख रहा है. लेकिन अब पाकिस्तान के कुछ पूर्व क्रिकेटरों ने इमरान खान के लिए आवाज उठाई है.

Advertisement
post-main-image
पूर्व क्रिकेटरों ने इमरान खान के बेहतर इलाज की मांग की है. (फाइल फोटो: इंडिया टुडे)

वसीम अकरम और वकार यूनुस समेत पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटरों ने इमरान खान की बिगड़ती सेहत को लेकर चिंता जताई है. खबरों के मुताबिक, जेल में बंद पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की एक आंख की रोशनी 85% तक कम हो गई है (Imran Khan Vision Loss). पूर्व क्रिकेटरों ने पाकिस्तान सरकार से उनके बेहतर इलाज की मांग की है. 

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

NDTV की रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तान के 1992 वर्ल्ड कप विजेता कैप्टन को 2023 से जेल में रखा गया है. दावा किया जा रहा है कि अधिकारियों ने महीनों तक उनकी बिगड़ती हालत को नजरअंदाज किया. इसके बाद हाल के दिनों में उनकी सेहत और बिगड़ गई. 

पूर्व कैप्टन वसीम अकरम ने सोशल मीडिया पर अधिकारियों से उनके लिए बेहतर इलाज मुहैया कराने की अपील की. अकरम ने ‘X’ पर पोस्ट किया,

Advertisement

हमारे कैप्टन इमरान खान की तबीयत खराब होने की खबर सुनकर बहुत दुख हुआ. मुझे पूरी उम्मीद है कि अधिकारी इस मामले को गंभीरता से लेंगे और उन्हें बेहतर से बेहतर इलाज उपलब्ध कराएंगे. मैं उनके जल्दी ठीक होने की कामना करता हूं.

वहीं, वकार यूनुस ने भी इमरान खान के पाकिस्तानी क्रिकेट में योगदान को लेकर एक भावुक अपील की. दिग्गज तेज गेंदबाज ने पोस्ट किया,

हमारे नेशनल हीरो, जिन्होंने खेल के मैदान पर हमें सबसे बड़ा गौरव दिलाया, एक इमरजेंसी स्थिति से गुजर रहे हैं और उन्हें तुरंत इलाज की जरूरत है. मैं संबंधित अधिकारियों से अपील करता हूं कि उन्हें समय पर उचित इलाज मिले. कैप्टन, जल्दी ठीक हो जाइए.

Advertisement

पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने भी उम्मीद जताई कि 73 साल के इमरान खान जल्दी ठीक हो जाएंगे. शोएब ने कहा, 

उनकी एक आंख की रौशनी चली जाने की खबर सुनकर मुझे बहुत दुख हुआ है. मुझे उम्मीद है कि उन्हें बेहतरीन इलाज मिलेगा और मैं उनके जल्दी ठीक होने की कामना करता हूं.

शाहिद अफरीदी, रमीज राजा और मोहम्मद हाफिज जैसे लोगों ने भी जोर दिया कि इमरान खान बुनियादी चिकित्सा सुविधाओं के हकदार हैं. इस मुद्दे पर पाकिस्तान सरकार ने अपना रुख साफ करते हुए इमरान खान की आंखों का इलाज कराने की बात कही है.

ये भी पढ़ें: पूर्व PM इमरान खान की आंखों के इलाज पर झुकी पाकिस्तान सरकार

इमरान खान ‘पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ’ (PTI) के संस्थापक हैं. उन्हें 5 अगस्त 2023 को रावलपिंडी के अदियाला जेल में डिटेन किया गया था. इस समय वो भ्रष्टाचार के आरोप में 14 साल की सज़ा काट रहे हैं. हालांकि इमरान ने इस केस को झूठा बताते हुए कहा था कि राजनीतिक विवाद की वजह से उन्हें जेल में बंद किया गया है.

वीडियो: इमरान खान कहां हैं इसकी कोई खबर नहीं, प्रदर्शन पर रोक, पाकिस्तानी सरकार क्या छुपा रही है?

Advertisement