The Lallantop

इमरान खान के सपोर्ट में उतरे 7 पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान, विदेश मंत्री से दखल की मांग

ऑस्ट्रेलिया के 7 पूर्व कप्तानों ने Imran Khan की सेहत और सुरक्षा को लेकर चिंता जताई है. पूर्व कप्तानों ने विदेश मंत्री पेनी वॉन्ग (Penny Wong) को लेटर लिखा है और उनसे सार्थक दखल देने की अपील की है. इमरान पिछले 3 साल से जेल में बंद हैं.

Advertisement
post-main-image
इमरान खान 2023 से रावलपिंडी की अदियाला जेल में बंद हैं. (फोटो- AFP)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • ऑस्ट्रेलिया के सात पूर्व क्रिकेट कप्तानों ने जेल में बंद पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के स्वास्थ्य और मेडिकल देखभाल के मुद्दे पर चिंता जताते हुए विदेश मंत्री पेनी वॉन्ग को मानवीय सहायता के लिए पत्र लिखा।
  • इमरान खान 2023 से भ्रष्टाचार के मामले में दोषी ठहराए जाने के बाद रावलपिंडी की अडियाला जेल में 14 साल की सजा काट रहे हैं और उनके स्वास्थ्य स्थिति बिगड़ने की सूचना पर पूर्व कप्तानों ने हस्तक्षेप किया।
  • पूर्व क्रिकेट कप्तानों के इस पत्र के बाद ऑस्ट्रेलियाई विदेश मंत्री से प्रतिक्रिया का इंतजार है, जो इमरान खान के लिए बेहतर मेडिकल सुविधाएं और मानवीय व्यवहार सुनिश्चित करने की दिशा में अगला कदम हो सकता है।

पाकिस्तान के पूर्व कैप्टन और पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान 3 साल से जेल में बंद हैं. उनके स्वास्थ्य को लेकर कई तरह के दावे किए जा रहे हैं. ऐसे में इमरान को ऑस्ट्रेलिया के 7 पूर्व कप्तानों का सपोर्ट मिला है. ऑस्ट्रेलिया के इन फॉरमर कैप्टन्स ने जेल में बंद इमरान के हेल्थ को लेकर चिंता जताई है. इन सभी कप्तानों ने ऑस्ट्रेलिया के विदेश मंत्री पेनी वॉन्ग को लेटर लिखकर इस मामले में ‘मानवीय मदद’ करने की अपील की है.  

Advertisement

ऑस्ट्रेलिया के विदेश मंत्री को लेटर लिखने वाले इन पूर्व कप्तानों में  एलन बॉर्डर, ग्रेग चैपल, इयान चैपल, बेलिंडा क्लार्क, किम ह्यूज, मार्क टेलर और स्टीव वॉ शामिल हैं. इन सभी कप्तानों ने पत्र पर साइन किए हैं. लेटर में इमरान के हेल्थ को लेकर चिंता जताई है. इसमें उनकी मेडिकल देखभाल और फैमिली से मिलने को लेकर भी सवाल उठाए गए हैं. लेटर में उन्होंने पाकिस्तान के पूर्व पीएम और दिग्गज क्रिकेटर को लीगल एडवाइजर की सुविधा नहीं मिलने पर भी चिंता जाहिर की.

ऑस्ट्रेलिया के इन पूर्व कप्तानों ने क्लियर किया कि वे इमरान खान के खिलाफ चल रहे कानूनी या राजनीतिक मामलों पर कोई राय नहीं देना चाहते. उनका कहना है कि उन्हें यह मुद्दा उठाना जरूरी लगा. उन्होंने इसे ‘मानवता से जुड़ा’ मामला बताया. इन पूर्व कप्तानों ने कहा कि उनकी चिंता जेल में बंद एक व्यक्ति के साथ हो रहे व्यवहार को लेकर है. उसकी राजनीतिक स्थिति चाहे कुछ भी हो.

Advertisement
3 साल से जेल में बंद हैं इमरान खान

इमरान खान 2023 से जेल में बंद हैं. उन्हें रावलपिंडी की अडियाला जेल में रखा गया है. इमरान को भ्रष्टाचार के मामले में गिरफ्तार किया गया था. एक मामले में उन्हें दोषी ठहराए जाने के बाद 14 साल की जेल की सजा सुनाई गई है. फिलहाल, 73 साल के इमरान ने सभी आरोपों से इंकार किया है. उन्होंने इन मामलों को राजनीति से प्रेरित बताया. लंबे समय से जेल में रहने के कारण उनके हेल्थ को लेकर चिंता जताई जा रही है.

कुछ दिन पहले इमरान के बेटों कासिम और सुलेमान खान ने लंदन में इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर माइक एथर्टन को इंटरव्यू दिया था. इस दौरान कासिम और सुलेमान ने जेल में बंद अपने पिता की बिगड़ती आंखों की रोशनी को लेकर चिंता जताई. उन्होंने कहा था कि 3 साल से जेल में बंद उनके पिता की जान को खतरा है.

ये भी पढें: खराब फॉर्म या PCB के एक्शन से घबराए? 7 साल बाद घरेलू टूर्नामेंट खेलेंगे बाबर आजम

Advertisement
21 कप्तानों ने लिखी थी चिट्ठी

यह पहली बार नहीं है जब पूर्व कप्तानों ने इमरान खान के लिए लेटर लिखा हो. इससे पहले 23 अगस्त को इमरान के साथ हो रहे खराब व्यवहार को लेकर 21 इंटरनेशनल क्रिकेट कैप्टंस ने प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ को चिट्ठी लिखी थी. इस लिस्ट में भारत के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर और कपिल देव के अलावा इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइक एथर्टन भी शामिल थे. इन 21 कप्तानों ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ से इमरान खान को प्रॉपर मेडिकल केयर देने की मांग की. साथ ही उनके साथ मानवीय व्यवहार करने का आग्रह भी किया था.

फिलहाल, इस नई अपील में ऑस्ट्रेलिया के कई बड़े क्रिकेटर के नाम शामिल हैं. ये सभी इमरान खान को मेडिकल केयर और उचित देखभाल मिलने की मांग की है. ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान ग्रेग चैपल ने पिछले महीने विदेश मंत्री पेनी वॉन्स के मुलाकात के लिए समय मांगा था. वह ऑस्ट्रेलिया के इन कप्तानों की तरफ से विदेश मंत्री से इमरान खान के बारे में बात करना चाहते थे. हालांकि, उन्हें अभी तक इसका कोई जवाब नहीं मिला है.

वीडियो: गेस्ट इन द न्यूजरूम: श्रीसंत ने सचिन-सौरव के मजेदार किस्से सुनाए, भज्जी-गंभीर विवाद पर खुलकर बोले

Advertisement