The Lallantop

पाकिस्तान की हॉकी टीम पंजाब आएगी, CM भगवंत मान बोले- 'सब केंद्र की नीति से होगा'

सीएम भगवंत मान के मुताबिक, सब कुछ केंद्र सरकार की खेल नीति के अनुसार ही होगा. पाकिस्तान के लिए बनाई गई नीति के अनुसार, मल्टी नेशंस टूर्नामेंट में दोनों देशों की टीमें एक-दूसरे के खिलाफ खेल सकती हैं.

Advertisement
post-main-image
पंजाब में अगले महीने एशियन हॉकी चैंपियनशिप का आयोजन होना है. (Photo-PTI/ Getty)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • "[\"• पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि पाकिस्तान की पुरुष हॉकी टीम 27 अक्टूबर से 5 नवंबर तक जालंधर और मोहाली में होने वाली एशियन चैंपियंस ट्रॉफी में भाग लेगी और भारत खिलाड़ियों को वीजा देगा।\",\"• केंद्र की खेल नीति भारत-पाकिस्तान द्विपक्षीय खेल श्रृंखलाओं की अनुमति नहीं देती, लेकिन बहुराष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंटों में दोनों देशों की टीमों को एक-दूसरे के विरुद्ध खेलने की अनुमति देती है।\",\"• टूर्नामेंट में भारत, पाकिस्तान, चीन, जापान, मलेशिया और कोरिया खेलेंगे; लीग चरण जालंधर तथा सेमीफाइनल और फाइनल मोहाली में होंगे, जबकि किसी टीम के हटने पर ओमान या बांग्लादेश को अवसर मिलेगा।\"]"

पाकिस्तान की हॉकी टीम अगले महीने होने वाली एशियन चैंपियंस ट्रॉफी में हिस्सा लेने भारत आएगी. इस बार यह टूर्नामेंट पंजाब के जालंधर और मोहाली में आयोजित होगा. पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने दावा किया है कि पुरुषों के इस टूर्नामेंट में हिस्सा लेने वाली छह टीमों में पाकिस्तान भी शामिल है. भारत इसके लिए पाकिस्तानी खिलाड़ियों को वीजा भी देगा.

Advertisement
भगवंत मान का बड़ा दावा

सीएम भगवंत मान के मुताबिक, सब कुछ केंद्र सरकार की खेल नीति के अनुसार ही होगा. पाकिस्तान के लिए बनाई गई नीति के अनुसार, मल्टी नेशंस टूर्नामेंट में दोनों देशों की टीमें एक-दूसरे के खिलाफ खेल सकती हैं. अगर कोई भी देश टूर्नामेंट में हिस्सा लेने से इनकार करता है तो उसकी जगह ओमान या बांग्लादेश को मौका मिलेगा. एशियन चैंपियंस ट्रॉफी का आयोजन एशियाई हॉकी महासंघ की निगरानी में किया जाता है. यह दो साल में एक बार होने वाला टूर्नामेंट है. हालांकि 2025 में इसका आयोजन नहीं हुआ था.

सीएम मान से सवाल किया गया कि क्या पाकिस्तान के इस टूर्नामेंट में हिस्सा लेने के लिए केंद्र सरकार से मंजूरी ली जाएगी. उन्होंने कहा,

Advertisement

मल्टीनेशनल टूर्नामेंट्स में कोई समस्या नहीं है. हो सकता है कि बाइलेट्रल सीरीज (भारत और पाकिस्तान के बीच) न हो सकें.

क्या कहती है केंद्र सरकार की नीति?

केंद्र सरकार की मौजूदा खेल नीति के अनुसार भारत और पाकिस्तान के बीच बाइलेट्रल स्पोर्ट्स सीरीज नहीं होंगी. लेकिन मल्टी नेशन और इंटरनेशनल टूर्नामेंट में पाकिस्तान के  खिलाफ खेलने की अनुमति है. ऑपरेशन सिंदूर के बाद मई 2026 में खेल मंत्रालय ने इस नीति को औपचारिक तौर पर स्पष्ट किया था. 

यह नीति पहलगाम आतंकी हमले और उसके बाद हुए ऑपरेशन सिंदूर के बीच भारत-पाकिस्तान संबंधों में बढ़े तनाव के बाद सामने आई थी. इसके बावजूद सरकार ने अंतरराष्ट्रीय और मल्टी नेशन टूर्नामेंट को दोनों देशों के बीच बाइलेट्रल स्पोर्ट्स संबंधों से अलग रखा है.

Advertisement

यह भी पढ़ें- पाकिस्तान पर ICC का हंटर, WTC पॉइंट्स तो काटे ही, आधी मैच फीस भी छीन ली 

2025 में भी पाकिस्तान की हॉकी टीम को भारत में होने वाले अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट में खेलने की अनुमति दी गई थी. हालांकि पाकिस्तान ने बाद में भारत में हुए एशिया कप और जूनियर हॉकी वर्ल्ड कप में अपनी टीम नहीं भेजी. जूनियर वर्ल्ड कप के मामले में पाकिस्तान ने खिलाड़ियों की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई थी.

भारत-पाकिस्तान के बीच अच्छे संबंध

इस अवसर पर हॉकी इंडिया के महासचिव भोला नाथ सिंह ने कहा कि भारत और पाकिस्तान के हॉकी संघों के बीच ‘अच्छे संबंध’ हैं. उन्होंने कहा,

मैं सबके सामने यह बात कहना चाहता हूं कि भारत और पाकिस्तान के हॉकी संघों के बीच बहुत अच्छे संबंध हैं. आपने गौर किया होगा कि जब भी मैं जाता हूं और अगर भारतीय टीम पाकिस्तान को हरा देती है, तो मैं सबसे पहले पाकिस्तानी टीम से मिलता हूं. वहां के लड़के (खिलाड़ी) भी बहुत सम्मान देते हैं.

एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी 27 अक्टूबर से पांच नवंबर तक जालंधर और मोहाली में खेली जाएगी. इसमें भारत, पाकिस्तान, चीन, जापान, मलेशिया और कोरिया भाग लेंगे. लीग चरण के मैच जालंधर में, जबकि सेमीफाइनल और फाइनल मोहाली में खेले जाएंगे. भारत इस टूर्नामेंट का मौजूदा चैंपियन है. उसने 2023 में चेन्नई में खेले गए पिछले पुरुष एशियन चैंपियंस ट्रॉफी में खिताब जीता था.

वीडियो: त्यागराज स्टेडियम Dog Walk Case में IAS रिंकू दुग्गा की बहाली पर SC की रोक

Advertisement