जर्मनी के अलेक्जेंडर ज्वेरेव ने US Open 2026 का मेंस सिंगल्स फाइनल जीता लिया. खिताबी मुकाबले में उन्होंने अमेरिका के बेन शेल्टन को 6-3, 7-6, 5-7, 6-2 से हराया. दोनों खिलाड़ियों के बीच यह मुकाबला 3 घंटा 33 मिनट चला. यह ज्वेरेव का पहला US Open टाइटल है. साल 2026 में उन्होंने टेनिस कोर्ट पर अपना जलवा दिखाया. इस साल वह दो ग्रैंड स्लैम जीतने में सफल रहे.
जर्मनी 37 साल से कोई ग्रैंड स्लैम नहीं जीता, इस बंदे ने अब दो-दो जिता दिए
दुनिया के नंबर-2 टेनिस प्लेयर जर्मनी के अलेक्जेंडर ज्वेरेव ने US Open 2026 का फाइनल जीत लिया. खिताबी मुकाबले में उन्होंने अमेरिका के बेन शेल्टन को मात दी. यह ज्वेरेव का पहला यूएस ओपन टाइटल है.

चौथे सेट में अमेरिका खिलाड़ी बेन शेल्टन ने फोरहैंड पर गलती की. उनकी इस गलती के साथ ही मैच फाइनल मैच खत्म हो गया. ज्वेरेव के लिए यह पल बहुत खास था. थोड़ी देर के लिए उन्हें यकीन नहीं हुआ कि उन्होंने US Open 2026 का टाइटल जीत लिया है. बेन शेल्टन को हराने के बाद, उन्होंने कोई रिएक्ट नहीं किया. ज्वेरेव कुछ देर तक बिल्कुल शांत खड़े रहे. उनकी जीत पर ऑर्थर ऐश स्टेडियम में दर्शकों का शोर गूंजा. इस दौरान उन्होंने भी अपने दोनों हाथ हवा में उठाकर जीत का जश्न मनाया.
अलेक्जेंडर ज्वेरेव 6 साल पहले चूक गएअलेक्जेंडर ज्वेरेव 6 साल पहले US Open फाइनल जीतने से चूक गए थे. वह 2020 में US Open के फाइनल में पहुंचे थे. तब खिताबी मुकाबले में उन्हें ऑस्ट्रिया को डोमिनिक थीम ने हराया था. थीम ने पांच सेट तक चले मुकाबले को 2-6, 4-6, 6-4, 6-3, 7-6 से जीता. ज्वेरेव लगातार दो सेट जीतने के बाद फाइनल हारे थे.
US Open 2026 के फाइनल में एक बार फिर इतिहास खुद को दोहराता नजर आया. लगातार दो सेट जीतने के बाद, ज्वेरेव तीसरा सेट हार गए. तब ऐसा लगा कि उनके साथ 2020 वाला सीन न हो जाए. लेकिन, अगले सेट में ज्वेरेव ने वापसी की. उन्होंने चौथा सेट जीतकर बेन शेल्टन की फाइनल जीतने की उम्मीदों को चकनाचूर कर दिया.
जर्मनी के दूसरे प्लेयरसाल 1989 के बाद, अलेक्जेंडर ज्वेरेव जर्मनी के पहले टेनिस प्लेयर हैं, जिन्होंने US Open का फाइनल जीता है. 1989 में बोरिस बेकर ने पहली बार न्यूयॉर्क में यूएस ओपन का खिताब जीता था. इसके साथ ही ज्वेरेव ने बेन शेल्टन के खिलाफ अपना अजेय रिकॉर्ड भी बरकार रखा. दोनों प्लेयर अब तक 6 बार भिड़ चुके हैं. हर बार ज्वेरेव ने शेल्टन को मात दी है. ज्वेरेव ओपन एरा के सिर्फ चौथे प्लेयर हैं, जिन्होंने एक ही सीजन में दो ग्रैंड स्लैम जीते हैं. इससे पहले उन्होंने फ्रेंच ओपन 2026 का टाइटल जीता था.
US Open 2026 का टाइटल जीतने के बाद अलेक्जेंडर ज्वेरेव ने कहा,
मैच में क्या हुआ?मैं अपनी टीम को धन्यवाद देना चाहता हूं. हमने 30 साल तक कोई ग्रैंड स्लैम नहीं जीता था. लेकिन, अब 3 महीने के भीतर हमने दो ग्रैंड स्लैम जीत लिए हैं. मुझे लगता है कि गॉड ने देखा है कि हमने कितनी मेहनत की. कितना कुछ सहा. हम कितने दर्द से गुजरे. मुझे लगता है कि 2026 उन सभी वर्षों की मेहनत का नतीजा है.
अलेक्जेंडर ज्वेरेव ने फाइनल मुकाबले में बेन शेल्टन के खिलाफ जबरदस्त शुरुआत की. उन्होंने अपने अटैकिंग बेसलाइन खेल से अमेरिकी खिलाड़ी पर प्रेशर बनाया. हालांकि, इस दौरान 23 वर्षीय बेन शेल्टन ने कुछ शानदार शॉट्स लगाए. लेकिन, ज्वेरेव ने दबाव बनाए रखा. जर्मनी के खिलाड़ी ने पहला सेट 6-3 से अपने नाम किया.
इसके बाद दूसरे सेट में बेन शेल्टन ने ज्वेरेव को जोरदार टक्कर दी. दोनों प्लेयर्स को बीच लंबी रैलीज हुईं. दूसरे सेट में मुकाबला इतना तगड़ा था कि कोई भी प्लेयर आसानी से बढ़त नहीं बना पाया. दूसरा सेट 5-5 के स्कोर तक पहुंचा और मुकाबला टाई ब्रेक में चला गया. टाई ब्रेक में ज्वेरेव ने शानदार खेल खेला. उन्होंने दूसरा सेट 7-6 से जीता.
ये भी पढ़ेें: अभिषेक शर्मा का T20 क्रिकेट में नया कीर्तिमान, ये रिकॉर्ड पूरे एशिया में कोई न बना सका
तीसरे सेट में बेन शेल्टन ने वापसी की. उन्होंने शानदार खेल दिखाते हुए ज्वेरेव की लय तोड़ दी. तीसरा सेट शेल्टन ने 7-5 से अपने नाम किया. लेकिन, चौथे सेट में ज्वेरेव ने शानदार वापसी की. इस सेट में जर्मनी की खिलाड़ी ने पूरी ताकत झोंक दी. अपने बेहतरीन खेल और सूझबूझ के चलते उन्होंने चौथे सेट को एकतरफा कर दिया. ज्वेरेव ने चौथा सेट 6-2 से जीत कर US Open 2026 की ट्रॉफी पर कब्जा कर लिया.
वीडियो: गेस्ट इन द न्यूजरूम: श्रीसंत ने सचिन-सौरव के मजेदार किस्से सुनाए, भज्जी-गंभीर विवाद पर खुलकर बोले













