The Lallantop

इमाद वसीम ही नहीं, स्टेडियम में इन्होंने भी पी है सिगरेट, नाम सुनेंगे तो कहेंगे- 'ओ तेरी ये भी...'

Imad Wasim का PSL 2024 के बीच फाइनल मैच में ड्रेसिंग रूम में सिगरेट पीने का वीडियो वायरल हुआ था. इससे पहले कई प्लेयर्स के ग्राउंड पर सिगरेट पीने की बात सामने आ चुकी है. जानिए इनमें कौन से नामी प्लेयर शामिल हैं.

Advertisement
post-main-image
पाकिस्तानी क्रिकेटर इमाद वसीम का सिगरेट पीते हुए वीडियो वायरल हो गया (फोटो: X)

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर इमाद वसीम (Imad Wasim) का नाम काफी चर्चा में है. मैदान के अंदर शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन के साथ-साथ दूसरी वजहों से भी. और वो दूसरी वजह है पाकिस्तान सुपर लीग के फाइनल में वायरल हुआ उनका एक वीडियो. जिसमें वो स्मोकिंग करते हुए नजर आ रहे हैं. ड्रेसिंग रूम में ही. वो भी मैच के दौरान ही.

Advertisement

पाकिस्तान सुपर लीग (PSL 2024) में 18 मार्च को मुल्तान सुल्तांस और इस्लामाबाद यूनाइटेड के बीच फाइनल मैच खेला गया. जिसमें इमाद ने 5 विकेट लेने के साथ-साथ नाबाद 19 रन बनाकर अपनी टीम इस्लामाबाद यूनाइटेड (Islamabad United) को जीत दिला दी. उन्हे 'प्लेयर ऑफ द मैच' भी चुना गया. हालांकि इमाद के इस शानदार प्रदर्शन से ज्यादा चर्चा हुई स्मोकिंग करने की. 

दरअसल, मुल्तान की 18वें ओवर के दौरान इमाद को ड्रेसिंग रूम में सिगरेट पीते देखा गया. अपने ओवर का कोटा पूरा करने के बाद वसीम ड्रेसिंग रूम में थे. तभी कैमरा उनकी तरफ था, इसमें वो स्मोकिंग करते हुए देखे गए. हालांकि वसीम पहले ऐसे क्रिकेटर नहीं हैं, जो ड्रेसिंग रूम में सिगरेट पीते हुए देखे गए हैं. इस लिस्ट में कई दिग्गज खिलाड़ियों का नाम भी शामिल है. आइये जानते हैं इनके बारे में.

Advertisement

ग्लेन मैक्सवेल

इस लिस्ट में ऑस्ट्रेलिया के स्टार ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल (Glenn Maxwell) का नाम भी शामिल है. 12 अक्टूबर 2023 को, वनडे विश्व कप में साउथ अफ्रीका (AUS vs SA) के खिलाफ मैच में मैक्सवेल सिगरेट पीते हुए नजर आए थे. इस मैच में मैक्सवेल कुछ खास नहीं कर पाए थे. वो 3 रन बनाकर पवेलियन लौट गए थे. इसके कुछ देर बाद ही वो पवेलियन में सिगरेट पीते हुए दिखे थे.

ये भी पढ़ें: मैंने KKR को सफल नहीं... भावुक गौतम गंभीर ने KKR वालों से किया बहुत बड़ा वादा

Advertisement
आरोन फिंच

लिस्ट में अगला नाम है ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान आरोन फिंच का. जो IPL में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच में ई-सिगरेट पीते हुए दिखे थे. दरअसल 17 अक्टूबर, 2020 को बैंगलोर के खिलाफ खेले गए मुकाबले में RCB जब जीत के करीब पहुंच रही थी, तब कैमरा टीम के ड्रेसिंग रूम की तरफ गया. इस दौरान एरोन फिंच सिगरेट पीते हुए नजर आए.

मोहम्मद शहजाद

अब बात करते हैं अफगानिस्तान के विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद शहजाद की. वो बांग्लादेश प्रीमियर लीग (BPL) के मैच के दौरान सिगरेट पीते हुए नजर आए थे. शहजाद मिनिस्टर ढाका टीम की तरफ से खेल रहे थे. इस दौरान वो ग्राउंड पर ही सिगरेट पीने लगे. उन्हें ऐसा करते देख मिनिस्टर ढाका के कोच मिनाजुर रहमान ने वॉर्निंग दी. इस दौरान ओपनर बल्लेबाज तमीम इकबाल उन्हें अपने साथ ड्रेसिंग रूम ले गए. शहजाद का ये फोटो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था. 

बेन स्टोक्स

लिस्ट में अंतिम नाम है इंग्लैंड टेस्ट टीम के कप्तान बेन स्टोक्स का. जो वर्ल्ड कप 2019 के फाइनल मैच के दौरान सिगरेट पीते दिखे थे. उनका हालांकि कोई फोटो वीडियो सामने नहीं आया था. लेकिन ‘मॉर्गन मेन: द इंसाइड स्टोरी ऑफ इंग्लैंड राइज फ्रॉम क्रिकेट वर्ल्ड कप हुमिलिएशन टू ग्लोरी’ में इस बात का खुलासा हुआ कि स्टोक्स ने सुपर ओवर में बैटिंग करने से पहले ड्रेसिंग रूम के पीछे जाकर सिगरेट पी थी.

दिग्गज क्रिकेटर रहे शेन वॉर्न को लेकर कई बार ग्राउंड में सिगरेट पीने की बातें सामने आई थीं. इसका खुलासा उनके साथी खिलाड़ियों ने ही किया था.

वीडियो: टीम इंडिया के पाकिस्तान जाने पर संशय, UAE में हो सकते हैं भारत के चैंपियंस ट्रॉफी मैच

Advertisement