The Lallantop

T20 वर्ल्ड कप में होगा एलिमिनेटर, ODI वर्ल्ड कप में भी ICC ने काफी कुछ बदल दिया

ODI वर्ल्ड कप 2027 में अब 14 टीमें होंगी. 2019 और 2023 के वर्ल्ड कप में सिर्फ 10 टीमें खेली थीं. टूर्नामेंट को चार राउंड में बांटा गया है. जिसमें नया सुपर सीरीज राउंड जोड़ा गया है. कुल मैचों की संख्या बढ़कर 57 हो गई है, जो पिछले टूर्नामेंट से 9 ज्यादा हैं.

Advertisement
post-main-image
T20 वर्ल्ड कप में अब 20 टीमें होंगी. पहले स्टेज में 5 ग्रुप बनाए जाएंगे. हर ग्रुप में 4 टीमें होंगी. (फोटो- PTI)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने मेन्स वनडे वर्ल्ड कप 2027 और T20 वर्ल्ड कप 2028 के फॉर्मेट में बड़े बदलाव किए हैं जिनमें टीमों की संख्या और टूर्नामेंट संरचना शामिल है।
  • ये बदलाव ICC की सालाना मीटिंग में अपनाई गई मुख्य सिफारिशों और टूर्नामेंट में अधिक टीमों को मौका देने तथा मैचों की संख्या बढ़ाने के उद्देश्य से लागू किए गए हैं।
  • नए फॉर्मेट के कारण मैचों की संख्या में वृद्धि होगी, कमजोर टीमों को मौका मिलेगा और इसके बाद नवंबर में अंतिम मंजूरी के बाद ही बदलाव आधिकारिक होंगे।

इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने मेन्स वनडे वर्ल्ड कप और T20 वर्ल्ड कप के फॉर्मेट में बड़े बदलाव कर दिए हैं. इनका मकसद मैच को रोचक बनाना और ज्यादा टीमों को मौका देना है. नए बदलाव एडिनबर्ग में हुई ICC की सालाना मीटिंग के बाद घोषित किए गए हैं. 2027 में अक्टूबर-नवंबर में दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया में होने वाले ODI वर्ल्ड कप से नए रूल्स लागू होंगे. T20 फॉर्मेट में ये वर्ल्ड कप 2028 से दिखेंगे. ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में ये टूर्नामेंट खेला जाएगा.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
ODI वर्ल्ड कप में क्या नया?

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में अब 14 टीमें होंगी. 2019 और 2023 के वर्ल्ड कप में सिर्फ 10 टीमें खेली थीं. इससे पहले 2015 के वर्ल्ड कप में 14 टीमें दिखीं थीं. टूर्नामेंट को चार राउंड में बांटा गया है. जिसमें नया सुपर सीरीज राउंड जोड़ा गया है. कुल मैचों की संख्या बढ़कर 57 हो गई है, जो पिछले टूर्नामेंट से 9 ज्यादा हैं.

राउंड 1: रैंकिंग में सबसे नीचे की तीन टीमें (12, 13 और 14) खेलेंगी. इनमें से सिर्फ टॉप टीम आगे बढ़ेगी. बाकी 11 टीमें सीधे राउंड 2 में पहुंच जाएंगी.

Advertisement

राउंड 2: कुल 12 टीमें दो ग्रुप में बंटेंगी. हर ग्रुप में 6 टीमें होंगी. इन 6 से टॉप 3 टीमें आगे बढ़ेंगी. इसके अलावा दोनों ग्रुप से एक नेक्स्ट हाईएस्ट प्लेस्ड टीम भी क्वालीफाई करेगी. यानी कुल 7 टीमें अगले राउंड में जाएंगी.

सुपर 7 (नया स्टेज): ये सबसे दिलचस्प हिस्सा है. 7 टीमें एक-दूसरे से राउंड-रॉबिन मैच खेलेंगी. मतलब हर टीम बाकी सभी 6 टीमों के खिलाफ खेलेगी. भले ही किसी टीम ने राउंड 2 में किसी से खेल लिया हो या नहीं. सुपर 7 में फिर से मैच हो सकता है. उदाहरण के लिए, अगर भारत और पाकिस्तान एक ही ग्रुप में थे और दोनों सुपर 7 में पहुंचे, तो वो दोबारा आमने-सामने होंगे.

सुपर 7 से टॉप 4 टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेंगी. सेमीफाइनल में 1 vs 4 और 2 vs 3 का मुकाबला होगा. इसके बाद फाइनल होगा.

Advertisement

इस नए फॉर्मेट से कमजोर टीमों को भी शुरुआती मौका मिलेगा और बड़े मैचों की संख्या बढ़ेगी. फैंस को ज्यादा भारत-पाकिस्तान जैसे हाई वोल्टेज मुकाबले देखने को मिल सकते हैं.

T20 वर्ल्ड कप में 20 टीमें

T20 वर्ल्ड कप में अब 20 टीमें होंगी. पहले स्टेज में 5 ग्रुप बनाए जाएंगे. हर ग्रुप में 4 टीमें होंगी. हर ग्रुप से 2 टीमें आगे बढ़ेंगी. इसके बाद सुपर 8 की जगह सुपर 10 होगा. 10 टीमें दो ग्रुप में बंटेंगी. हर ग्रुप में 5-5 टीमें होंगी.

ये भी पढ़ें- एमबाप्पे, ओलिसे, डेंबेले को अकेले रोकने वाले स्पेन के बी-स्कूल ग्रेजुएट कप्तान की कहानी

इन दोनों ग्रुप को टॉप करने वाली टीमें सीधे सेमीफाइनल में पहुंच जाएंगी. बाकी दो सेमीफाइनल स्पॉट के लिए दो एलिमिनेटर मैच खेले जाएंगे. एक ग्रुप की सेकेंड रैंक्ड टीम vs दूसरे ग्रुप की थर्ड रैंक्ड टीम के बीच IPL स्टाइल एलिमिनेटर होगा. फिर दो सेमीफाइनल और फाइनल मैच खेला जाएगा.

क्वालिफिकेशन में भी बदलाव

2028 T20 वर्ल्ड कप के लिए क्वालिफिकेशन सिस्टम भी अपडेट किया गया है. स्कॉटलैंड को यूरोप रीजनल फाइनल में सीधा एंट्री मिल गई है. 2026 में हिस्सा लेने वाली बाकी टीमों को ग्लोबल क्वालीफायर से गुजरना होगा. अफ्रीका, एशिया, यूरोप, अमेरिका और ईस्ट एशिया-पैसिफिक रीजन से टीमें क्वालीफाई करेंगी. हर रीजन की टॉप टीम के अलावा अगली तीन सबसे अच्छी टीमों को भी मौका मिलेगा. कुल 12 टीमें डायरेक्ट क्वालीफाई करेंगी और 8 स्पॉट क्वालिफिकेशन से भरे जाएंगे.

डेवलपमेंट एंड चीफ एग्जीक्यूटिव कमेटी की सिफारिश के बाद ICC ने इन बदलावों को मंजूरी दे दी है. लेकिन इसकी अंतिम मंजूरी नवंबर में ICC की फाइनेंस एंड कॉर्मशियल अफेयर्स कमेटी की समीक्षा के बाद ही मिलेगी.

वीडियो: ICC World cup को लेकर क्या बड़ा अपडेट आया?

Advertisement