चेन्नई सुपर किंग्स ने जब ऐलान किया कि स्टीफन फ्लेमिंग 18 साल बाद टीम छोड़कर जा रहे हैं तो लोगों को हैरानी हुई. लोग यह जानना चाहते हैं कि जो शख्स बीते 17 साल से टीम के साथ था वह अचानक अब टीम से अलग क्यों हो गया. अब धीरे-धीरे स्थिति साफ होती दिख रही है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, स्टीफन फ्लेमिंग भी इंग्लैंड के अगले टेस्ट कोच बनने की रेस में शामिल हैं.
स्टीफन फ्लेमिंग ने क्यों छोड़ा CSK? कहीं इंग्लिश टीम तो इसकी वजह नहीं
लोग यह जानना चाहते हैं कि स्टफन फ्लेमिंग जो बीते 17 साल से टीम के साथ था वह अचानक अब टीम से अलग क्यों हो गया. अब धीरे-धीरे स्थिति साफ होती दिख रही है.


डेली मेल की रिपोर्ट के मुताबिक, इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड अपने टेस्ट कोच के पद के लिए जिन नामों को शॉर्ट लिस्ट किया है उसमें फ्लेमिंग का नाम भी शामिल है. आपको बता दें कि फ्लेमिंग ने कभी भी इंटरनेशल क्रिकेट में कोचिंग नहीं दी है. खिलाड़ी के बाद वह जब कोच बने तो बस चेन्नई सुपर किंग्स के साथ ही रहे.
फ्लेमिंग के अलावा एक और IPL के एक और कोच रेस में शामिल हैं. आरसीबी के एंडी फ्लावर को भी शॉर्टलिस्ट किया गया है. हालांकि डेली मेल की रिपोर्ट के मुताबिक 58 साल का यह कोच इस पद के लिए श्योर नहीं है. फ्लावर इस उम्र में इतनी बड़ी जिम्मेदारी नहीं उठाना चाहते. पहले ऐसी खबरें थी कि भारत के पूर्व कोच राहुल द्रविड़ भी इस लिस्ट में शामिल हैं लेकिन ऐसा नहीं है. राहुल द्रविड़ और इंग्लैं लायंस के कोच एंड्रयू फ्लिंटॉफ का नाम लिस्ट में शामिल नहीं है. इंग्लैंड अपनी हेड कोच की जगह के लिए नए नाम की तलाश में है.
यह भी पढ़ें- अर्लिंग हालैंड की दीवानगी! पेरू में 563 बच्चों को मिला नॉर्वे के स्ट्राइकर का नाम
मुश्किलों में है इंग्लैंड की टीमइंग्लैंड की टीम इन दिनों विवादों में घिरी हुई है.मैकुलम के हटने से पहले, बेन स्टोक्स ने ट्रेंट ब्रिज में न्यूज़ीलैंड के ख़िलाफ़ तीसरे टेस्ट मैच के बीच ही संन्यास का ऐलान कर दिया था. इसी सीरीज के दौरान स्टोक्स नाइट क्लब विवाद में फंस गए थे. आरोप थे कि स्टोक्स और गस एटकिंसन की एक नाइट क्लब में रग्बी खिलाड़ियों के साथ लड़ाई हो गई थी. ईसीबी ने मामले की जांच की और स्टोक्स को टीम से बाहर बिठाया. आखिरी टेस्ट में वापसी के साथ ही स्टोक्स ने संन्यास ले लिया. मैकुलम को भी इसके कारण काफी आलोचना झेलनी पड़ी. टीम का प्रदर्शन भी अच्छा नहीं रहा और वह सीरीज हार गई.
वीडियो: एक युग का अंत, इंटरनेशनल क्रिकेट से बेन स्टोक्स ने लिया संन्यास









