The Lallantop

IRCTC की नई वेबसाइट का बीटा वर्जन लॉन्च, फीचर जान टिकट बुक करने वाले खुश हो जाएंगे

IRCTC) ने अपनी नई वेबसाइट का बीटा (BETA) वर्जन आम लोगों के लिए लॉन्च कर दिया है. इस वेबसाइट के लॉन्च होने के बाद अब टिकट बुकिंग ज्याादा आसान हो जाएगी. रेल मंत्रालय ने बताया कि नई वेबसाइट को डिजाइन करने में मालवीय नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (MNIT) जयपुर के छात्रों के सुझाव शामिल किए गए हैं.

Advertisement
post-main-image
IRCTC ने अपनी नई वेबसाइट का बीटा वर्जन लॉन्च कर दिया है. (इंडिया टुडे)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • भारतीय रेलवे ने अपनी ऑनलाइन टिकट बुकिंग वेबसाइट IRCTC का नया बीटा वर्जन लॉन्च किया है, जिसे आम उपयोगकर्ता टेस्टिंग और फीडबैक के लिए इस्तेमाल कर सकेंगे।
  • IRCTC वेबसाइट 2002 से चल रही थी और पुराने डिजाइन तथा कैप्चा भरने की प्रक्रिया में समस्याएं थीं, जिसके कारण वेबसाइट को अपडेट करने की आवश्यकता महसूस हुई।
  • बीटा वर्जन पर प्राप्त फीडबैक के आधार पर रेलवे वेबसाइट में सुधार करेगा तथा कुछ हफ्तों में इसे नवाचार के साथ पूर्ण रूप से अपडेट कर लॉन्च किया जाएगा।

भारतीय रेलवे ने ऑनलाइन टिकट बुकिंग सिस्टम को मॉडर्न बनाने की ओर एक बड़ा कदम उठाया है. इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (IRCTC) ने अपनी नई वेबसाइट का बीटा (BETA) वर्जन आम लोगों के लिए लॉन्च कर दिया है. इस नए वर्जन को आम लोगों के लिए टेस्टिंग के तौर पर जारी किया जा रहा है, ताकि यूजर्स इसका इस्तेमाल करके अपना फीडबैक दे सकें. 

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

रेलवे का कहना है कि लोगों के फीडबैक के बाद इसमें और सुधार किए जाएंगे. नई वेबसाइट का बीटा वर्जन https://www.irctc.co.in/eticket/train-search पर उपलब्ध होगा. इसके अलावा मौजूदा IRCTC वेबसाइट के होमपेज पर भी बीटा वर्जन का लिंक दिया गया है.

2002 से चल रही वेबसाइट बदल जाएगी

Advertisement

IRCTC की वेबसाइट पहली बार साल 2002 में शुरू की गई थी. इस वेबसाइट से हर दिन औसतन 14.5 लाख से ज्यादा टिकट की बुकिंग होती है. अब करीब 24 साल बाद इसके डिजाइन और काम करने के तरीके में बड़ा बदलाव किया जा रहा है, ताकि टिकट बुकिंग करना आसान और तेज हो सके.

साफ और आसान यूजर इंटरफेस

रेल मंत्रालय की मानें तो वेबसाइट में सबसे बड़ा बदलाव इसका नया डिजाइन है. वेबसाइट अब पहले के मुकाबले ज्यादा क्लीन दिखेगी. यानी स्क्रीन पर बिना वजह के पॉप-अप, चमकती हुई चीजें और ध्यान भटकाने वाले एलिमेंट नहीं दिखेंगे. इससे यूजर जरूरी जानकारी पर फोकस कर पाएंगे और टिकट बुकिंग का अनुभव बेहतर होगा.

Advertisement

बार-बार Captcha भरने से मिलेगी मुक्ति

नई वेबसाइट में Captcha को लेकर बड़ा बदलाव किया गया है. टिकट बुक करते समय कई बार यूजर्स को बार-बार कैप्चा भरना पड़ता था, इससे बुकिंग में समय लगता था. नए बीटा वर्जन में इस परेशानी को काफी हद तक सुलझा दिया गया है. इससे तत्काल टिकट बुक करने वालों को राहत मिल सकती है.

सभी क्लास की सीट एक साथ दिखेगी

नई वेबसाइट में अवेलेबल सीट देखने का तरीका भी बदल गया है. अब अलग-अलग क्लास में सीट देखने के लिए बार-बार स्क्रॉल करने की जरूरत नहीं होगी. यूजर एक ही स्क्रीन पर अलग-अलग क्लास की सीट की उपलब्धता चेक कर सकेंगे. इससे सही ऑप्शन चुनने में आसानी होगी.

IRCTC ने चेकआउट प्रोसेस भी आसान कर दिया है. पहले टिकट बुकिंग करते समय कई स्क्रीन और कई स्टेप पूरे करने पड़ते थे. नई वेबसाइट में इसको कम किया गया है. यानी टिकट बुक करने में कम समय लगेगा और पूरा प्रोसेस पहले से तेज हो जाएगा.

IRCTC
इंडिया टुडे

बार-बार जानकारी भरने की जरूरत नहीं

अगर आप अक्सर एक आदमी के लिए ही टिकट बुक करते हैं तो यह वेबसाइट आपका काम आसान कर देगी. इसमें सेव किए गए टूरिस्ट की जानकारी दोबारा इस्तेमाल की जा सकेगी. हर बार नाम, उम्र और दूसरी जानकारी फिर से भरने की जरूरत नहीं पड़ेगी.

MNIT के छात्रों से मिले सुझाव

रेल मंत्रालय ने बताया कि नई वेबसाइट को डिजाइन करने में मालवीय नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (MNIT) जयपुर के छात्रों के सुझाव भी शामिल किए गए हैं. छात्रों ने वेबसाइट को आसान और यूजर फ्रेंडली बनाने के लिए कई सुझाव दिए थे. उनके सुझावों के आधार पर नया बीटा वर्जन तैयार किया गया है.

ये भी पढ़ें - IRCTC पर अब आसानी से मिलेगा तत्काल टिकट, आधार से ऐसा तोड़ निकाला गया है

अभी बीटा वर्जन बाद में अपडेट करके लॉन्च होगा

रेल मंत्रालय का कहना है कि फिलहाल बीटा वर्जन लॉन्च किया गया है. इसका मकसद लोगों का फीडबैक लेना है. फीडबैक के आधार पर कुछ हफ्तों में वेबसाइट को अपडेट  करके फिर से लॉन्च किया जाएगा. 

वीडियो: रेलवे ने बदला टिकट कैंसिल का नियम, अश्विनी वैष्णव ने क्या बताया?

Advertisement