The Lallantop

अर्लिंग हालैंड की दीवानगी! पेरू में 563 बच्चों को मिला नॉर्वे के स्ट्राइकर का नाम

नॉर्वे के इस ऐतिहासिक प्रदर्शन में हालांड का अहम रोल था. अपने पहले ही वर्ल्ड कप में उन्होंने सात गोल किए. इसमें से दो गोल ब्राजील के खिलाफ आए.

Advertisement
post-main-image
एर्लिंग हालांड नॉर्वे के स्ट्राइक हैं जो फीफा वर्ल्ड कप में छाए रहे. (Photo-Reauters)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • नॉर्वे की टीम फीफा वर्ल्ड कप 2022 में क्वार्टर फाइनल तक पहुंची लेकिन इंग्लैंड के खिलाफ 2-1 से हारकर प्रतियोगिता से बाहर हो गई।
  • नॉर्वे के स्ट्राइकर एर्लिंग हालांड के प्रभाव से पेरू में 563 बच्चों के नाम उनके नाम या सरनेम पर रखे गए हैं, जैसा कि फीफा वर्ल्ड कप के दौरान RENIEC के डेटा से पता चला।
  • हालांड की लोकप्रियता के चलते पेरू में उनके नाम पर नामकरण की आवृत्ति बढ़ी है, जो उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन और सामाजिक मीडिया में वायरल होने से जुड़ा है।

नॉर्वे की टीम फीफा वर्ल्ड कप से बाहर हो गई. पूरे टूर्नामेंट में टीम ने कमाल का प्रदर्शन दिखाया. उसकी सबसे बड़ी वजह रही उनके स्ट्राइक एर्लिंग हालांड. यह खिलाड़ी पूरे टूर्नामेंट में सिर्फ अपने खेल ही नहीं बल्कि अपनी पर्सनेलिटी के कारण भी  छाए रहे. उनकी लोकप्रियता का असर यह है कि पेरू देश में अब तक 563 बच्चों के नाम हलांड के नाम पर रखे गए हैं.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

पेरू के National Registry of Identification and Civil Status (RENIEC) ने डाटा जारी किया है. इसके मुताबिक 468 बच्चों ने हालांड सरनेम नाम रखा है. वहीं 91 बच्चों का नाम 'एर्लिंग हलांड' रखा गया है. इसमें से ज्यादातर नामों की रजिस्ट्री फीफा वर्ल्ड कप के दौरान ही की गई है.

हालांड पर रखे गए नाम

Reniec के स्पोक्सपर्सन इवान टोरेस ने कहा कि पेरू में कई बार इंटरनेशल फुटबॉलर्स से प्रेरित होकर नाम रखे जाते हैं. एर्लिंग हालांड के नाम की रजिस्ट्री फीफा वर्ल्ड कप की शुरुआत से ही थी लेकिन जैसे ही टीम क्वार्टर फाइनल में पहुंची तो नाम की फ्रीक्वेंसी बढ़ गई.  इवांस ने मजाक में कहा कि जिस तरह लोग नाम रख रहे हैं, ऐसा लगता है कि हालांड पेरू के ही हैं. 
यह भी पढ़ें- WTC में होगा सेमीफाइनल, अब वनडे और T20 वर्ल्ड कप भी बदलेगा! 

Advertisement

आपको बता दें कि नॉर्वे अब तक केवल चार ही बार वर्ल्ड कप में खेला है. 1998 के बाद यह पहला मौका था जब टीम ने वर्ल्ड कप के लिए क्वालिफाई किया. ग्रुप राउंड में उन्होंने इराक, सेनेगल को हराया. उसे फ्रांस के खिलाफ हार मिली लेकिन फिर भी अपने ग्रुप में दूसरे स्थान पर रहकर नॉकआउट राउंड के लिए क्वालिफाई किया. नॉकआउट के पहले मैच में उन्होंने आईवरी कोस्ट को हराया. इसके बाद राउंड ऑफ 16 में ब्राजील के खिलाफ 2-1 से जीत हासिल की. हालांकि टीम का सफर क्वार्टर फाइनल में थम गया जहां इंग्लैंड ने उन्हें 2-1 से हराया.

वर्ल्ड कप में छाए रहे हालांड

नॉर्वे के इस ऐतिहासिक प्रदर्शन में हालांड का अहम रोल था. अपने पहले ही वर्ल्ड कप में उन्होंने सात गोल किए. इसमें से दो गोल ब्राजील के खिलाफ आए. हालांड अपने खेल के अलावा अपनी वाइकिंग सेलिब्रेशन के कारण भी चर्चा में रहे और फैंस को काफी एंटरटेन किया. 

हालांड ने पूरे टूर्नामेंट में अपने इंटरव्यूज से भी फैंस का काफी एंटरटेनमेंट किया. वहीं इंस्टाग्राम पर उनके पोस्ट और कैप्शंस भी लोगों को काफी पसंद आया. कई मीडिया आउटलेट्स ने उन्हें "World Cup's most entertaining star" और "most viral player" जैसे टैग दिए. इसी का असर पेरू में नजर आया. 

Advertisement

वीडियो: खर्चा-पानी: एथेनॉल का पूरा सिस्टम तैयार तो अमेरिका से इम्पोर्ट क्यों?

Advertisement