फ्रांस के FIFA World Cup से बाहर होने के साथ, कोच डिडिएर डेशां (Didier Deschamps) का कार्यकाल भी पूरा हो गया. टीम उन्हें वर्ल्ड कप ट्रॉफी के साथ विदाई नहीं कर पाई. डेशां 14 साल से टीम के कोच थे. उनके जाने के बाद, फ्रांस के नए कोच की ताजपोशी होगी. रिपोर्ट के मुताबिक, फ्रांस के पूर्व फुटबॉलर जिनेदिन जिदान (Zinedine Zidane) टीम के नए कोच होंगे.
जिदान बनेंगे फ्रांस के कोच, स्पेन से हार के साथ खत्म हुआ कोच डेशां का कार्यकाल
फ्रांस के FIFA World Cup से बाहर होने के साथ, कोच डिडिएर डेसचैम्प्स (Didier Deschamps) का कार्यकाल भी खत्म हो गया. वह 14 साल से टीम के कोच थे. सेमीफाइनल में स्पेन ने फ्रांस को 2-0 से हराया.


15 जुलाई को फ्रांस और स्पेन के बीच FIFA World Cup 2026 का पहला सेमीफाइनल खेला गया. यह मुकाबला डलास में हुआ. मैच में स्पेन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फ्रांस को 2-0 से हराया. यह टूर्नामेंट में फ्रांस की पहली हार थी. इससे पहले, किलियन एमबाप्पे की टीम ने ग्रुप स्टेज से लेकर, क्वार्टर फाइनल तक लगातार 6 मुकाबले जीते थे. सेमीफाइनल में हार के बाद, वर्ल्ड कप में फ्रांस का सफर खत्म हो गया. इसके साथ ही फ्रांस के कोच डेशां का 14 साल लंबा टेन्योर भी खत्म हो गया.
सफल कोच रहे डेसचैम्प्सडिडिएर डेशां जुलाई 2012 में फ्रांस के कोच बने थे. वह 14 साल टीम के साथ रहे. कोच के तौर पर वह काफी सक्सेसफुल रहे. डेशां की कोचिंग में फ्रांस ने तीन मेजर टूर्नामेंट फाइनल खेले. उनकी लीडरशिप में फ्रांस ने साल 2018 में FIFA World Cup का टाइटल जीता. 2021 में UEFA नेशंस लीग का खिताब भी अपने नाम किया.
इसके अलावा, डेशां की कोचिंग में फ्रांस 2016 में यूरो कप के फाइनल में पहुंचा. जबकि, 2022 में उनके नेतृत्व में टीम ने FIFA वर्ल्ड कप 2022 के फाइनल में एंट्री मारी.
डिडिएर डेशां का वर्ल्ड कप रिकॉर्ड शानदार रहा. उनके कोचिंग करियर में फ्रांस ने वर्ल्ड कप में 20 जीत हासिल कीं. इन 20 जीत में से 10 जीत नॉकआउट मुकाबले में आईं. डेसचैम्प्स 184 मैचों में फ्रांस के कोच रहे.
57 साल के डिडिएर डेशां फ्रांस के ऐसे फुटबॉलर हैं, जिन्होंने प्लेयर और कोच (मैनेजर) के तौर पर फ्रांस के लिए वर्ल्ड कप जीता. फ्रांस ने जब 1998 में FIFA वर्ल्ड कप जीता, तब डेशां प्लेयर थे. इसके बाद, 2018 में उनके मैनेजर रहते फ्रांस ने रूस में FIFA वर्ल्ड कप ट्रॉफी जीती थी.
ये भी पढ़ें: भावुक एमबाप्पे ने बताया फ्रांस की टीम सेमीफाइनल में कैसे 'फिसल' गई?
जिदान बन सकते हैं नए कोचESPN की रिपोर्ट के मुताबिक, डिडिएर डेशां के स्टेप डाउन करने के बाद, फ्रांस के पूर्व फुटबॉलर जिनेदिन जिदान टीम के नए कोच बनेंगे. टीम और उनके बीच वर्बल एग्रीमेंट हो चुका है.
जिदान के पास प्लेयर और कोच के तौर पर लंबा एक्सपीरिएंस है. उन्होंने फ्रांस के लिए 108 मैच खेले और 31 गोल दागे. वह लीग लेवल पर रियल मैड्रिड, युवेंटस और Bordeaux को रिप्रेंट कर चुके हैं. इससे अलावा, जिदान रीयल मैड्रिड के कोच भी रहे हैं.
वीडियो: गेस्ट इन द न्यूजरूम: श्रीसंत ने सचिन-सौरव के मजेदार किस्से सुनाए, भज्जी-गंभीर विवाद पर खुलकर बोले












