The Lallantop

ICC ने जारी की नई टेस्ट रैंकिंग, इंडियन प्लेयर्स का हाल जान लीजिए

टॉप-10 में इन्होंने बनाई जगह.

Advertisement
post-main-image
आईसीसी की टेस्ट रैंकिंग में इंडियन प्लेयर्स का जलवा कायम है.
ICC ने नई टेस्ट रैंकिंग जारी की है. इस लिस्ट में इंडियन क्रिकेटरों का जलवा कायम है. टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली बल्लेबाजों की लिस्ट में टॉप पर बरकरार हैं. कोहली के खाते में 928 अंक हैं. दूसरे नंबर पर मौजूद स्टीव स्मिथ उनसे 17 अंक पीछे हैं. टॉप-10 गेंदबाजों की लिस्ट में जसप्रीत बुमराह छठे नंबर पर हैं. शीर्ष 10 ऑलराउंडर्स की लिस्ट में इंडिया से रविचंद्रन अश्विन और रविंद्र जडेज़ा हैं.
टॉप-10 बल्लेबाज
इस लिस्ट में विराट कोहली के अलावा चेतेश्वर पुजारा और अजिंक्य रहाणे का नाम है. चेतेश्वर पुजारा एक रैंक नीचे खिसककर छठे स्थान पर पहुंच गए हैं. रहाणे आठवें नंबर पर हैं. टॉप-10 में सबसे लंबी छलांग इंग्लैंड के बेन स्टोक्स ने लगाई है. वो पांच स्थान ऊपर चढ़कर दसवें स्थान पर पहुंच गए हैं. टॉप-10 में इंडिया और ऑस्ट्रेलिया से तीन-तीन, इंग्लैंड से दो, न्यूज़ीलैंड और पाकिस्तान से एक-एक बल्लेबाज का नाम आया है.
विराट कोहली टेस्ट और वनडे में बल्लेबाजों की रैंकिंग में पहले नंबर पर हैं.
विराट कोहली टेस्ट और वनडे में बल्लेबाजों की रैंकिंग में पहले नंबर पर हैं.

1. विराट कोहली (इंडिया) 2. स्टीव स्मिथ (ऑस्ट्रेलिया) 3. मार्नस लबुशाने (ऑस्ट्रेलिया) 4. केन विलियमसन (न्यूज़ीलैंड) 5. डेविड वॉर्नर (ऑस्ट्रेलिया) 6. चेतेश्वर पुजारा (इंडिया) 7. बाबर आज़म (पाकिस्तान) 8. अजिंक्य रहाणे (इंडिया) 9. जो रूट (इंग्लैंड) 10. बेन स्टोक्स (इंग्लैंड)
टॉप-10 गेंदबाज
टॉप-10 गेंदबाजों की लिस्ट में टीम इंडिया के तीन गेंदबाज हैं. जसप्रीत बुमराह छठे नंबर पर हैं. आर. अश्विन एक स्थान ऊपर चढ़कर आठवें नंबर पर पहुंच गए हैं. मोहम्मद शमी दसवें नंबर पर हैं. इस लिस्ट में सबसे लंबी छलांग इंग्लैंड के जेम्स एंडरसन ने लगाई है. वे पांच स्थान ऊपर सातवें नंबर पर पहुंच गए हैं.
जसप्रीत बुमराह गेंदबाजों की लिस्ट में इंडिया का झंडा बुलंद रखे हुए हैं.
जसप्रीत बुमराह गेंदबाजों की लिस्ट में इंडिया का झंडा बुलंद रखे हुए हैं.

1. पैट कमिंस (ऑस्ट्रेलिया) 2. नील वैगनर (न्यूज़ीलैंड) 3. जेसन होल्डर (वेस्टइंडीज) 4. कगिसो रबाडा (साउथ अफ़्रीका) 5. मिचेल स्टार्क (ऑस्ट्रेलिया) 6. जसप्रीत बुमराह (इंडिया) 7. जेम्स एंडरसन (इंग्लैंड) 8. आर. अश्विन (इंडिया) 9. वर्नन फिलेंडर (साउथ अफ़्रीका) 10. मोहम्मद शमी (इंडिया)
टॉप-10 ऑलराउंडर
इस लिस्ट में दो इंडियन क्रिकेटरों ने जगह बनाई है. रविंद्र जडेज़ा एक रैंक नीचे खिसककर तीसरे नंबर पर पहुंच गए हैं. आर. अश्विन इस लिस्ट में पांचवें नंबर पर बरकरार हैं. वेस्टइंडीज के जेसन होल्डर पहले स्थान पर हैं.
आर. अश्विन गेंदबाजों और ऑलराउंडरों की लिस्ट में टॉप-10 में हैं.
आर. अश्विन गेंदबाजों और ऑलराउंडरों की लिस्ट में टॉप-10 में हैं.

1. जेसन होल्डर (वेस्टइंडीज) 2. बेन स्टोक्स (इंग्लैंड) 3. रविंद्र जडेज़ा (इंडिया) 4. वर्नन फिलेंडर (साउथ अफ़्रीका) 5. आर. अश्विन (इंडिया) 6. मिचेल स्टार्क (ऑस्ट्रेलिया) 7. पैट कमिंस (ऑस्ट्रेलिया) 8. कोलिन डि ग्रांडहोम (न्यूज़ीलैंड) 9. रोस्टन चेज (वेस्टइंडीज) 10. क्रिस वोक्स (इंग्लैंड)
टीम रैंकिंग की बात करें तो इंडियन टीम 120 अंकों के साथ पहले नंबर पर है. दूसरे नंबर पर है ऑस्ट्रेलिया. 108 रेटिंग. टीमों की रैंकिंग टेस्ट सीरीज़ खत्म होने के बाद अपडेट की जाती है.


वीडियो : वनडे रैंकिंग में टॉप पर विराट कोहली, जसप्रीत बुमराह और दूसरे नंबर पर रोहित हैं!

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement