The Lallantop

'रामायण' के मेकर्स ने खुद ही लीक कर दिया फिल्म का म्यूजिक!

ये म्यूजिक रावण-जटायु के दौरान बजेगा. दावा किया जा रहा है कि इसमें सुनाई दे रही आवाज़ अमिताभ बच्चन की है.

Advertisement
post-main-image
'रामायण' के ओपनिंग सीन में रावण और कुबेर की लड़ाई दिखाई जाएगी.

Namit Malhotra ने Ramayana का म्यूजिक कम्पोज़ करने के लिए दो ऑस्कर विनर्स को ऑनबोर्ड किया. पहले Hans Zimmer, दूसरे AR Rahman. दोनों ने साल भर स्टूडियो में बंद होकर लगातार इस प्रोजेक्ट का कम्पोजिशन तैयार किया. प्लान था कि जब फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी, लोग तब जाकर उनका पूरा काम देखेंगे. मगर फिर अचानक उनका बनाया म्यूजिक इंटरनेट पर लीक हो गया. लीक किया किसने? खुद 'रामायण' के मेकर्स ने.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

जी हां, सोशल मीडिया पर 'रामायण' से जुड़ा एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है. ये वीडियो अमेरिका में हुए सिनेमा कॉन इवेंट से जुड़ा है. इसे नमित की कंपनी DNEG के कॉन्टेन्ट हेड पलक पटेल ने शेयर किया है. वो पिछले दिनों यश और नमित के साथ अमेरिका गए हुए थे. वहां सिनेमा कॉन से जुड़ी फोटोज़ शेयर करते हुए उन्होंने एक कमरे का वीडियो शेयर किया. ये वही कमरा था, जहां नमित और यश ने अपने तमाम इंटरव्यूज़ दिए थे. बैकग्राउंड में राम, रावण और सीता से जुड़े कपड़े और कवच इस बात को कन्फर्म कर रहे थे. जब ये भी कम पड़ा तो खुद नमित भी इस वीडियो में नज़र आ गए.

Advertisement

मगर मुद्दा ये नहीं. मुद्दा ये है कि लोगों ने वीडियो का बैकग्राउंड म्यूजिक नोटिस किया. दरअसल, कमरे में एक धुन बज रही थी, जिसे सुनकर ये अनुमान लगाना कठिन नहीं कि वो 'रामायण' से कनेक्टेड है. इससे पहले फिल्म के अनाउंसमेंट और इन्ट्रोडक्शन टीज़र में आप इस तरह का म्यूजिक सुन चुके हैं. मगर यहां कुछ बातों पर गौर किया जा सकता है. एक तो ये कि इसमें हथियारों के टकराने की आवाज़ आ रही है. इसलिए अनुमान लगाया जा रहा है कि हो न हो, ये किसी युद्ध के दौरान बजेगा.

दूसरा ये कि म्यूजिक में एक जगह 'जय श्री राम' की पुकार सुनाई दे रही है. संभावना जताई जा रही है कि ये आवाज़ जटायु की होगी, जो रावण से युद्ध करते हुए घायल हो जाते हैं. चूंकि 'रामायण: पार्ट 1' इसी लड़ाई पर खत्म होगा, इसलिए इस संभावना से इन्कार भी नहीं किया जा सकता. खुद यश ने भी सिनेमा कॉन में बताया था कि फिल्म का सबसे जबरदस्त बैटल रावण और जटायु के बीच होने वाला है. उस पर इस म्यूजिक की कल्पना सीन को हाइप कर देती है. वैसे, रिपोर्ट्स हैं कि जटायु के किरदार को खुद अमिताभ बच्चन ने आवाज़ दी है. इस हिसाब से कई लोग 'जय श्री राम' वाली पुकार अमिताभ की ही बता रहे हैं. मगर लाउड म्यूजिक होने के कारण अभी इस बात की पुष्टि करना थोड़ा कठिन है.

वीडियो: 'रामायण' की तुलना 'दी ऑडिसी' और 'ड्यून 3' से होने पर प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा ने क्या कहा?

Advertisement

Advertisement