Riyan Parag Caught Vaping: राजस्थान रॉयल्स (RR) के कप्तान रियान पराग एक बार फिर चर्चा में आ गए हैं, लेकिन इस बार वजह उनका खेल नहीं बल्कि एक ऑफ-फील्ड घटना है. इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2026) में पंजाब किंग्स (PBKS) के खिलाफ मैच के दौरान एक वीडियो सामने आया है, जिसमें रियान पराग को ड्रेसिंग रूम में Vape (ई-सिगरेट) का इस्तेमाल करते हुए देखा जा रहा है.
रियान पराग ड्रेसिंग रूम में ई-सिगरेट पीते दिखे, RR के कप्तान को मिलेगी सजा?
Riyan Parag Vape: IPL में रियान पराग का प्रदर्शन भी सवालों के घेरे में है. इस सीजन में उन्होंने 9 मैचों में 14.63 की औसत और 124.47 की स्ट्राइक रेट से 117 रन बनाए हैं, जिससे कप्तान के तौर पर उनके प्रदर्शन पर दबाव बढ़ता दिखता है.


28 अप्रैल को मुल्लांपुर में खेले गए मैच के दौरान रियान पराग का वेपिंग करते वीडिया कैप्चर किया गया. राजस्थान रॉयल्स 223 रनों का पीछा कर रही थी. 16वें ओवर में कैमरे ने ड्रेसिंग रूम की तरफ फोकस किया. उसी समय का यह क्लिप सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गई. फैंस ने इसे तुरंत नोटिस किया और इस पर चर्चा शुरू हो गई.
कानून क्या कहता है?इस मामले ने इसलिए भी तूल पकड़ लिया है क्योंकि भारत में ई-सिगरेट यानी वेपिंग पर पहले से ही प्रतिबंध है. इलेक्ट्रॉनिक सिगरेट निषेध अधिनियम (PECA), 2019 के तहत ई-सिगरेट का प्रोडक्शन, मैन्युफैक्चर, इंपोर्ट, एक्सपोर्ट, ट्रांसपोर्ट, सेल, डिस्ट्रीब्यूशन, स्टोरेज और एडवर्टाइजमेंट गैरकानूनी है.
हालांकि, वेपिंग को लेकर कानूनी स्थिति पूरी तरह साफ नही हैं. इसके अलावा IPL के नियम भी खिलाड़ियों के व्यवहार को लेकर काफी सख्त हैं. बोर्ड ऑफ कंट्रोल फॉर क्रिकेट इन इंडिया (BCCI) ने स्टेडियम के अंदर खिलाड़ियों के व्यवहार के लिए सख्त गाइडलाइंस बनाई हैं. तय जगहों को छोड़कर स्टेडियम और ड्रेसिंग रूम में धूम्रपान या तंबाकू से जुड़े उत्पादों का इस्तेमाल आमतौर पर मना होता है.
रियान पराग को सजा होगी?अगर वीडियो सही पाया जाता है, तो यह नियमों का उल्लंघन माना जा सकता है. हालांकि, अभी तक IPL या BCCI की तरफ से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है. इससे पहले भी IPL में ऐसे मामलों पर कार्रवाई हुई है.
यह भी पढ़ें: ‘कप्तान रियान’ ने RR को फिर धोखा दिया, टीम कब तक फॉर्म का इंतजार करेगी?
इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, हाल ही में मैच के दौरान राजस्थान रॉयल्स के टीम मैनेजर रोमी भिंडर पर डगआउट में फोन का इस्तेमाल करने पर जुर्माना लगा था. इसलिए माना जा रहा है कि अगर पराग रियान का मामला सही साबित होता है, तो उन पर भी कार्रवाई हो सकती है. रियान पराग पर जुर्माना समेत अन्य सजा भी मिल सकती है.
रियान पराग की परफॉर्मेंसइस विवाद के बीच रियान पराग का प्रदर्शन भी सवालों के घेरे में है. इस सीजन में उन्होंने 9 मैचों में 14.63 की औसत और 124.47 की स्ट्राइक रेट से 117 रन बनाए हैं, जिससे कप्तान के तौर पर उनके प्रदर्शन पर दबाव बढ़ता दिखता है. हालांकि, इस मैच में राजस्थान रॉयल्स ने शानदार जीत हासिल की. टीम ने 6 विकेट से मुकाबला जीत लिया, रियान पराग ने 29 रन बनाए.
वीडियो: RCB के सामने ढेर हुई Delhi Capitals, कौन सा रिकॉर्ड टूटा?






















