The Lallantop

जबलपुर के बरगी डैम में पर्यटकों से भरा क्रूज डूबा, 6 की मौत, कई लापता

मध्य प्रदेश के जबलपुर में नर्मदा नदी पर बने बरगी डैम में एक बड़ा हादसा हो गया है. यहां 29 पर्यटकों से भरा एक क्रूज डूब गया है. हादसे के तुरंत बाद स्थानीय नाविकों और प्रशासन ने राहत बचाव का काम शुरू कर दिया. अब तक करीब 15 लोगों को पानी से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है. रेस्क्यू टीम ने अब तक 6 शव बरामद किए हैं. वहीं कुछ लोग अभी लापता बताए जा रहे हैं.

Advertisement
post-main-image
जबलपुर के बरगी डैम में पर्यटकों से भरा एक क्रूज डूब गया. (इंडिया टुडे)
author-image
रवीश पाल सिंह

मध्यप्रदेश के जबलपुर में नर्मदा नदी पर बने बरगी डैम में 30 अप्रैल को पर्यटकों से भरा एक क्रूज डूब गया. पुलिस के मुताबिक, नाव पर 29 पर्यटक सवार थे, इनमें से 6 लोगों के शव बरामद हुए हैं, 15 लोगों को रेस्क्यू किया गया है. वहीं बाकी लोग लापता हैं.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

इंडिया टुडे के इनपुट के मुताबिक, जब क्रूज नर्मदा नदी के गहरे बैकवॉटर में था, तभी अचानक मौसम का मिजाज बदला और तेज हवाएं चलने लगीं. पानी की ऊंची लहरों और तेज हवा के दबाव के चलते क्रूज अपना बैलेंस खो बैठा और देखते ही देखते पानी में समा गया.

हादसे के तुरंत बाद स्थानीय नाविकों और प्रशासन ने राहत बचाव का काम शुरू कर दिया. अब तक करीब 15 लोगों को पानी से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है. रेस्क्यू टीम ने अब तक 6 शव बरामद किए हैं. कुछ लोग अभी लापता बताए जा रहे हैं. हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन के सीनियर ऑफिसर्स भी मौके पर पहुंच गए हैं. रेस्क्यू किए गए लोगों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

Advertisement

मुख्यमंत्री मोहन यादव की हादसे पर नजर

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इस हादसे को लेकर शोक जताया है और रेस्क्यू ऑपरेशन के बारे में जानकारी दी है. उन्होंने लिखा, 

आज जबलपुर में तेज आंधी-तूफान के कारण बरगी डैम में हुए दुखद क्रूज हादसे को लेकर स्थानीय प्रशासन एवं रेस्क्यू फोर्स का ऑपरेशन लगातार जारी है. लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह, पर्यटन मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी, संभाग प्रभारी एसीएस, एडीजी और स्थानीय जनप्रतिनिधियों को मौके पर पहुंचने के निर्देश दिए हैं. तुरंत बचाव कार्य शुरू करके 15 नागरिकों को सकुशल बचा लिया गया है. जो लापता हैं, उन्हें जल्द से जल्द ढूंढने का प्रयास किया जा रहा है. संकट की इस घड़ी में राज्य सरकार पूरी संवेदनशीलता के साथ प्रभावित परिवारों के साथ खड़ी है और हर संभव सहायता सुनिश्चित की जा रही है.

Advertisement

29 यात्रियों के टिकट जारी किए गए थे

सरकार की ओर से जानकारी दी गई है कि क्रूज में कुल 29 यात्रियों के लिए टिकट जारी किए गए थे. इनमें से 15 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया है. सरकार की ओर से 6 लोगों की मौत की पुष्टि की गई है. फिलहाल घटनास्थल पर जबलपुर कलेक्टर और SP के साथ SDRF और बाकी रेस्क्यू टीम मौजूद है. सारी टीमें लापता लोगों को तलाश करने में जुटी है. 

वीडियो: जबलपुर: 455 करोड़ रुपए से हुआ था एयरपोर्ट का विस्तार, शेड गिर गया

Advertisement