दिल्ली के द्वारका स्थित DDA के गोल्फ कोर्स कैंपस में बने एक तालाब में डूबने से 8 से 10 साल के तीन बच्चों की मौत हो गई है. पुलिस ने बताया कि बच्चे नहाने के लिए तालाब में उतरे थे, उसी दौरान हादसा हो गया. पुलिस ने फायर ब्रिगेड की मदद से तीनों बच्चों की डेड बॉडी को तालाब से निकाल लिया है. खबर लिखे जाने तक किसी की पहचान नहीं हो पाई है.
दिल्ली के द्वारका स्थित गोल्फ कोर्स कैंपस के तालाब में 3 बच्चे डूबे, सबकी मौत
दिल्ली के द्वारका स्थित गोल्फ कोर्स कैंपस के एक तालाब में डूबने से तीन बच्चों की मौत हो गई है. पुलिस अब तक मृतक बच्चों की पहचान नहीं कर पाई है. द्वारका गोल्फ कोर्स (DWGC) गोल्फ कोर्स में अभी कंस्ट्रक्शन का काम चल रहा है. गोल्फ कोर्स में एंट्री के लिए एक बड़ा गेट है. यहां सिक्योरिटी गार्ड तैनात रहते हैं. 30 अप्रैल को ये गेट बंद था.


इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, 30 अप्रैल को सुबह 7 बजे द्वारका के सेक्टर 23 पुलिस स्टेशन को PCR कॉल के जरिए घटना की सूचना मिली. सूचना मिलते ही स्टेशन हाउस ऑफिसर (SHO) के नेतृत्व में फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियां और पुलिस टीम मौके पर पहुंची. घटनास्थल पर पहुंचने के साथ ही SHO ने इमरजेंसी में काम करने वाली बाकी एजेंसियों को घटना की सूचना दे दी.
घटनास्थल पर पहुंचने के बाद पुलिस को गोल्फ कोर्स कैंपस के तालाब में तीन बच्चों के शव मिले. उन्होंने फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों के सहयोग से उन सभी शवों को पानी से बाहर निकलवाया. डीसीपी (द्वारका) कुशल पाल सिंह ने बताया,
पुलिस को तालाब के किनारे कुछ बच्चों के कपड़े मिले. इससे संकेत मिला कि वे शायद नहाने के लिए पानी में उतरे होंगे और गलती से डूब गए होंगे.
एक दूसरे पुलिस अधिकारी ने बताया कि मृत बच्चों की पहचान करने और उनके परिवारों का पता लगाने का प्रयास जारी है. इस रिपोर्ट के लिखे जाने तक पुलिस के पास मृतक बच्चों के डिटेल्स से मेल खाने वाली कोई भी इन्क्वायरी या गुमशुदा रिपोर्ट नहीं आई थी.
पुलिस ने बच्चों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. वहीं सबूत जुटाने और उनका विश्लेषण करने के लिए फॉरेंसिक टीमों को घटनास्थल पर बुलाया गया है. पुलिस ने आगे बताया कि बच्चों के डूबने के सटीक कारणों का पता लगाने के लिए जांच जारी है.
डीडीए की वेबसाइट के मुताबिक द्वारका गोल्फ कोर्स (DWGC) गोल्फ कोर्स में अभी कंस्ट्रक्शन का काम चल रहा है. लेकिन आसपास के इलाके के कुछ लोगों ने बताया कि वे यहां गोल्फ खेलने आते हैं. गोल्फ कोर्स में एंट्री के लिए एक बड़ा गेट है. यहां सिक्योरिटी गार्ड तैनात रहते हैं. 30 अप्रैल को ये गेट बंद था.
वेबसाइट के मुताबिक, प्रोजेक्ट पूरा होने के बाद इस कैंपस में 18 होल का गोल्फ कोर्स, एक ड्राइविंग रेंज और बच्चों और युवा खिलाड़ियों के लिए 6-होल का चिप एंड पुट कोर्स जैसी फैसिलिटी मिलेंगी.
वीडियो: दिल्ली हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस के सामने किसने चला दिया पोर्न वीडियो?






















