The Lallantop

हशमतुल्लाह शाहिदी की कप्तानी पारी बेकार, अकेले टीम को 200 के पार पहुंचाया था

हशमतुल्लाह शाहिदी (Hashmatullah Shahidi)) ने तीसरे ODI में भारत के खिलाफ कप्तानी पारी खेली. वह 102 रन बनाकर आउट हुए. हशमत भारत के खिलाफ ODI में सेंचुरी लगाने वाले अफगानिस्तान के पहले कप्तान हैं.

Advertisement
post-main-image
हशमतुल्लाह शाहिदी भारत के खिलाफ सेंचुरी लगाने वाले अफगानिस्तान के पहले कप्तान हैं. (फोटो- PTI)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • हशमतुल्लाह शाहिदी ने भारत के खिलाफ तीसरे ODI मैच में कप्तानी करते हुए 131 गेंदों पर 102 रन की पारी खेली और अपनी पहली ODI सेंचुरी लगाई।
  • अफगानिस्तान की टीम ने खराब शुरुआत की थी, जब 36 रन पर चार विकेट गिर गए और प्रसिद्ध कृष्णा की तेज गेंदबाजी से बल्लेबाज दबाव में थे।
  • हशमतुल्लाह की पारी से अफगानिस्तान ने 200 से अधिक रन बनाए, लेकिन भारत ने 28.4 ओवर में 1 विकेट पर 219 रन बनाकर मैच जीत लिया।

 हशमतुल्लाह शाहिदी (Hashmatullah Shahidi) ने भारत के खिलाफ तीसरे ODI में कप्तानी पारी खेली. वह इंडियन पेस अटैक से घबराए नहीं. एक छोर पर डटे रहे. उन्होंने पहले अपने को कंडीशन के मुताबिक ढाला. फिर स्ट्रोक लगाए. हशमत ने अपनी इनिंग्स से एग्जाम्पल सेट किया कि टफ सिचुएशन में कप्तान को कैसे बैटिंग करनी चाहिए? अफगानिस्तान के कप्तान ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए सेंचुरी लगाई. इसके कारण उन्होंने अकेले टीम को 200 के पार पहुंचाया. लेकिन, दमदार टीम इंडिया ने 219 का टारगेट 28.4 ओवर में ही 1 विकेट पर हासिल कर लिया. 

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
मुश्किल हालात में जड़ा शतक

हशमतुल्लाह शाहिदी उस वक्त बैटिंग करने आए, जब अफगानिस्तान का स्कोर 2 विकेट पर 26 रन था. प्रसिद्ध कृष्णा की गेंदें आग उगल रही थीं. उनकी सीम और स्विंग के आगे बैटर्स को रन बनाने में मुश्किल हो रही थी.

36 रन पर 4 विकेट गिर गए थे. तब ऐसा लगा कि अफगानिस्तान की टीम 150 रन भी नहीं बना पाएगी. इसके बाद, एक एंड पर खड़े हशमत ने पारी को धीरे-धीरे आगे बढ़ाया. उन्होंने छठे नंबर पर बैटिंग करने आए अजमतुल्लाह ओमरजई के साथ 105 रनों की पार्टनरशिप करके स्कोर को 218 रनों तक पहुंचाया. अजमतुल्लाह 50 रन बनाकर आउट हुए.

Advertisement

ये भी पढ़ेें: विराट इंग्लैंड के ख‍िलाफ ODI खेलेंगे? 22 जून को देना होगा फिटनेस टेस्ट

हशमत ने लगाया पहला शतक

हशमतुल्लाह शाहिदी इंडियन बॉलिंग के प्रेशर में नहीं दिखे. उन्होंने अपने स्ट्रेंथ के मुताबिक बैटिंग की. पूरी इनिंग्स के दौरान उन्होंने कोई जोखिम नहीं उठाया. हशमत ने अच्छी गेंद को रेस्पेक्ट दिया और खराब गेंद को पनिश किया. 25वें ओवर में फिफ्टी पूरी करने वाले कप्तान हशमतुल्लाह शाहिदी ने 44वें ओवर में शतक जड़ दिया.

उन्होंने कप्तानी पारी खेलते हुए 128 गेदों पर सेचुरी पूरी की. हशमतुल्लाह शाहिदी 131 गेंदों पर 102 रन  बनाकर आउट हुए. उन्होंने शतकीय पारी में 13 चौके और एक छक्का लगाया. यह उनके ODI करियर की पहली सेंचुरी है. हशमतुल्लाह अफगानिस्तान के आखिरी विकेट के तौर पर आउट हुए.

Advertisement
शतक लगाने वाले पहले कैप्टन

हशमतुल्लाह शाहिदी अफगानिस्तान के पहले ODI कैप्टन हैं, जिन्होंने भारत के खिलाफ शतक लगाया है. इसके अलावा वह अफगानिस्तान के तीसरे बैटर हैं जिन्होंने भारत के खिलाफ ODI में सेंचुरी जड़ी. हशमत से पहले मोहम्मद शहजाद और रहमानुल्लाह गुरबाज ने टीम इंडिया के खिलाफ ODI में सेंचुरी लगाई थी.

वीडियो: श्रीसंत ने गौतम गंभीर को हटाने की सिफारिश क्यों कर दी?

Advertisement