The Lallantop

एक्टर पंकज त्रिपाठी के भाई पर बिहार में कुल्हाड़ी से हमला, हालत गंभीर, आरोपी गिरफ्तार

Pankaj Tripathi Brother Attacked: घटना की जांच के लिए FSL टीम को भेजा गया है. पुलिस ने मौके से कथित तौर पर हमले में इस्तेमाल कुल्हाड़ी और खून से सने आरोपी के कपड़े बरामद कर लिए हैं. आरोपी राजेश साह, पंकज त्रिपाठी के भाई विजयेंद्रनाथ तिवारी का ही पड़ोसी है.

Advertisement
post-main-image
पड़ोसी ने ही कथित तौर पर एक्टर पंकज त्रिपाठी के भाई पर हमला किया. (ITG)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • गोपालगंज जिले के माधोपुर थाने के बेलसंड तिवारी टोला में जमीन विवाद को लेकर आरोपी राजेश साह ने पंकज त्रिपाठी के बड़े भाई विजयेंद्रनाथ तिवारी पर कुल्हाड़ी से हमला किया।
  • जमीन विवाद के कारण पड़ोसी राजेश साह ने विजयेंद्रनाथ तिवारी पर हमला किया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए और पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
  • घटना के बाद विजयेंद्रनाथ को अस्पताल में भर्ती कराया गया तथा फॉरेंसिक टीम को बुलाकर सबूत जुटाए गए, आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजने की तैयारी चल रही है।
author-image
रोहित कुमार सिंह

बिहार के गोपालगंज जिले में बॉलीवुड एक्टर पंकज त्रिपाठी के बड़े भाई विजयेन्द्रनाथ तिवारी पर जानलेवा हमला हुआ है. जमीन के एक विवाद में आरोपी ने कथित तौर पर विजयेन्द्रनाथ पर कुल्हाड़ी से हमला किया, जिससे एक्टर के भाई गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. आरोपी की पहचान राजेश साह के तौर पर हुई है और पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

घटना 21 जून को गोपालगंज जिले के माधोपुर पुलिस स्टेशन के बेलसंड तिवारी टोला की है. इंडिया टुडे से जुड़े रोहित कुमार सिंह की रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस ने बताया कि एक जमीनी विवाद में विजयेंद्रनाथ तिवारी पर कुल्हाड़ी से हमला किया गया.

घटना की जानकारी मिलते ही सदर-2 के सब-डिवीजनल ऑफिसर (SDPO) और माधोपुर पुलिस स्टेशन के स्टेशन हाउस ऑफिसर (SHO) मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की. गंभीर रूप से घायल विजयेंद्रनाथ को गोपालगंज सदर अस्पताल ले जाया गया. लेकिन, बेहतर इलाज के लिए उन्हें पटना रेफर कर दिया गया. डॉक्टरों का कहना है कि उनकी हालत स्थिर है.

Advertisement
Pankaj Tripathi Gopalganj Police
गोपालगंज पुलिस का बयान. (X)

घटना की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (FSL) टीम को बुलाया गया, ताकि अहम सबूत इकट्ठा किए जा सकें. पुलिस ने मौके से कथित तौर पर हमले में इस्तेमाल कुल्हाड़ी और खून से सने आरोपी के कपड़े बरामद कर लिए हैं. आरोपी राजेश साह, विजयेंद्रनाथ तिवारी का ही पड़ोसी है. फिलहाल, उसे न्यायिक हिरासत में भेजने की तैयारी चल रही है.

कौन हैं पंकज त्रिपाठी?

एक्टर पंकज त्रिपाठी बिहार के रहने वाले हैं. उनका जन्म बिहार के गोपालगंज जिले के बेलसंड गांव में हुआ था. उनके पिता का नाम पंडित बनारस तिवारी और माता का नाम हेमवंती तिवारी है. वे चार भाई-बहनों में सबसे छोटे हैं.

यह भी पढ़ें: 12 साल के लड़के ने शराब पीकर देखा पोर्न, फिर 9 महीने की भांजी के साथ किया रेप

Advertisement

पंकज त्रिपाठी के दो बड़े भाई (जिनमें विजयेन्द्रनाथ तिवारी शामिल हैं) और एक बड़ी बहन सबिता तिवारी हैं. कहा जाता है कि स्कूल के दिनों में ही उन्होंने अपना सरनेम तिवारी से बदलकर त्रिपाठी कर लिया था. उनकी शादी मृदुला त्रिपाठी से हुई है और उनकी एक बेटी है, जिसका नाम आशी है.

वीडियो: Bharat Tiwari Encounter के बाद बिहार पुलिस पर क्या सवाल उठ रहे?

Advertisement