यूनाइटेड किंगडम (UK) के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने सत्ताधारी लेबर पार्टी के नेता के तौर पर भी इस्तीफा देने का ऐलान किया. पार्टी के अंदरूनी दबाव के कारण स्टार्मर को प्रधानमंत्री पद छोड़ना पड़ा. लेबर पार्टी जल्द ही नए प्रधानमंत्री के नाम की घोषणा कर सकती है. यूके का नया प्रधानमंत्री बनने की दौड़ में एंडी बर्नहम सबसे आगे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने एक दिन पहले ही दावा किया था कि कीर स्टार्मर प्रधानमंत्री पद से रिजाइन दे देंगे.
UK के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर का इस्तीफा, डॉनल्ड ट्रंप ने पहले ही बता दिया था
UK PM Keir Starmer Resigns: लेबर पार्टी के अंदरूनी दबाव के कारण कीर स्टार्मर को प्रधानमंत्री पद छोड़ना पड़ा. लेबर पार्टी जल्द ही नए प्रधानमंत्री के नाम की घोषणा कर सकती है.

सोमवार, 22 जून को इस्तीफे के ऐलान से पहले कीर स्टार्मर अपनी वाइफ के साथ 10 डाउनिंग स्ट्रीट से बाहर निकले. यह यूके के प्रधानमंत्री का आधिकारिक आवास और कार्यालय है. इस दौरान उस पल को याद किया, जब दो साल पहले उन्होंने डाउनिंग स्ट्रीट में कदम रखा था. कीर स्टार्मर ने उस लम्हे को अपनी जिंदगी का 'प्राउडेस्ट मोमेंट', माने 'सबसे ज्यादा गर्व का पल' बताया.
डॉनल्ड ट्रंप का दावा सच साबित हुआ21 जून को अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने कीर स्टार्मर की विदाई का संकेत दिया था. उन्होंने ट्रूथ सोशल पर लिखा था,
कीर स्टार्मर यूनाइटेड किंगडम के प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा देंगे. वे दो बहुत जरूरी मुद्दों - इमिग्रेशन और एनर्जी (नॉर्थ सी ऑयल खोलना!) पर बुरी तरह नाकाम रहे. मैं उन्हें शुभकामनाएं देता हूं!

कीर स्टार्मर के लिए ब्रिटिश सियासत के बीते कुछ महीने काफी भारी रहे. इस दौरान कई विवाद हुए, नीतियों को लेकर आलोचनाएं हुईं और जनसमर्थन भी घटता दिखा. लेबर पार्टी के अंदर और बाहर उनकी सरकार पर 2024 के वादों को पूरा करने में नाकाम रहने का आरोप लगा. कीर स्टार्मर के लिए मुश्किलें तब और बढ़ीं, जब लेबर पार्टी में उनके प्रतिद्वंदी एंडी बर्नहम 55 फीसदी वोट के साथ पार्लियामेंट्री चुनाव जीत गए. इसने बर्नहम को स्टार्मर के ठीक सामने लाकर खड़ा कर दिया.
कीर स्टार्मर ने अपनी सरकार का बचाव कियाकीर स्टार्मर ने खुलकर अपनी सरकार का बचाव किया. इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, उन्होंने अपनी सरकार के कामकाज का ब्योरा देते हुए कहा,
"मैंने जो भी फैसला किया, उसमें हमेशा उस देश को तरजीह दी जिससे मैं प्यार करता हूं. हमारी अर्थव्यवस्था मजबूत हुई है और हम अपने साथियों के मुकाबले तेजी से आगे बढ़ रहे हैं. जब से हम सत्ता में आए हैं, हर महीने महंगाई के मुकाबले लोगों की कमाई तेजी से बढ़ी है."
उन्होंने यह भी दावा किया कि उनकी सरकार ने एक पीढ़ी में कामगारों और किराएदारों के अधिकारों में सबसे बड़ा सुधार किया है. दावा यह भी है कि कोल्ड वॉर के बाद से ब्रिटिश रक्षा बजट में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी हुई. नीतिगत फैसलों के जरिए पांच लाख बच्चों को गरीबी से बाहर निकाला गया.
यह भी पढ़ें: ईरान के नेता बातचीत बीच में छोड़ निकले, जेडी वेंस से लेकर मुनीर-शरीफ सब सन्न, VIDEO
कीर स्टार्मर के खिलाफ थे लेबर सांसदलेबर पार्टी के 100 से ज्यादा सांसदों ने खुलकर स्टार्मर से इस्तीफा देने या अपना पद छोड़ने के लिए एक साफ समय-सीमा तय करने की मांग की थी. 100 से ज्यादा सांसद, माने हाउस ऑफ कॉमन्स में पार्टी के कुल प्रतिनिधियों का लगभग एक-चौथाई हिस्सा है.
एक दशक में मिलेगा 7वां प्रधानमंत्रीकीर स्टार्मर के हटने का मतलब है कि ब्रिटेन को एक दशक से कुछ ज्यादा समय में अपना सातवां प्रधानमंत्री मिलने वाला है. बीती करीब दो सदियों में इसे देश के नेतृत्व में सबसे तेजी से होने वाले बदलावों के तौर पर देखा जा सकता है.
वीडियो: ट्रंप की धमकी के बाद खड़े हुए ईरान-अमेरिका पीस डील पर सवाल













