The Lallantop

प्रेग्नेंसी के बाद महिला किकेटर्स की वापसी होगी आसान, ICC ने जारी की गाइडलाइंस

ICC की मेडिकल एडवाइजरी कमेटी ने ये गाइडलाइंस बनाई हैं. इसके मुताबिक, क्रिकेट बोर्ड हर प्लेयर के लिए केस मैनेजर नियुक्त करेगा. यह मैनेजर प्लेयर की हेल्प करेगा. इसमें खिलाड़ी का ट्रेनिंग प्रोग्राम डिजाइन करना, बच्चे की देखभाल और ट्रैवल में हेल्प करना शामिल है.

Advertisement
post-main-image
ICC की गाइडलाइंस के चलते महिला क्रिकटेर्स मां बनने के बाद आसानी से वापसी कर सकेंगी. (फोटो- Getty Images)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • ICC ने प्रेग्नेंसी के बाद महिला क्रिकेटर्स की वापसी के लिए 6 स्टेप्स वाली 'रिटर्न टू प्ले पोस्ट-प्रेग्नेंसी गाइडलाइंस' जारी की हैं, जिसे मेडिकल एडवाइजरी कमेटी ने मंजूरी दी है।
  • महिला क्रिकेटर्स की प्रेग्नेंसी और बच्चे के जन्म के बाद खेल में वापसी में दिक्कतें आने के कारण ICC ने हेल्थ और ट्रेनिंग से जुड़ी सुविधाओं को सुनिश्चित करने के लिए ये गाइडलाइंस जारी की हैं।
  • इन गाइडलाइंस के लागू होने से महिला क्रिकेटर्स को हर स्तर पर बेहतर हेल्प और केस मैनेजमेंट मिलेगी, जिससे उनका करियर प्रभावित होने के बिना वापसी संभव हो सकेगी।

ICC ने प्रेग्नेंसी के बाद विमेंस क्रिकेटर्स की वापसी के कुछ जरूरी और अहम गाइडलाइंस जारी किए हैं. ये मां बनने वाली विमेंस क्रिकेटर्स की क्रिकेट में आसानी से वापसी के लिए बनाई गई हैं. 6 स्टेप वाली इन गाइडलाइंस को ‘रिटर्न टू प्ले पोस्ट-प्रेग्नेंसी गाइडलाइंस' नाम दिया गया है. बच्चे को जन्म देने के बाद, अब महिला क्रिकेटर्स का करियर प्रभावित नहीं होगा.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
मेडिकल एडवाइजरी ने बनाई गाइडलाइंस

ICC की मेडिकल एडवाइजरी कमेटी ने ये गाइडलाइंस बनाई हैं. इसके मुताबिक, क्रिकेट बोर्ड हर प्लेयर के लिए केस मैनेजर नियुक्त करेगा. यह मैनेजर प्लेयर की हेल्प करेगा. इसमें खिलाड़ी का ट्रेनिंग प्रोग्राम डिजाइन करना, बच्चे की देखभाल और ट्रैवल में हेल्प करना शामिल है. इसके अलावा प्रेग्नेंसी और बच्चे के जन्म के बाद मेडिकल और हेल्थ से जुड़ी सुविधाएं सुनिश्चित करना भी इसमें शामिल है.

ICC की मेडिकल कमेटी ने गाइडलाइंस को मंजूरी दे दी है. ऑस्ट्रेलिया की महिला टीम की डॉक्टर फिलिप्पा इंगे इसकी अगुवाई करेंगी.

Advertisement
ICC का 6 स्टेप वाला मॉडल

महिला क्रिकेटर के मां बनने के बाद 6 R's वाले स्टेप फॉलो करने होंगे. रेडी, रिव्यू, रिस्टोर, रीकंडीशन, रिटर्न, और रिफाइन शामिल हैं. इन स्टेप्स को फॉलो करने के बाद, मां बनने वाली खिलाड़ी वापसी कर सकेंगी.

ICC के स्पोक्सपर्सन के मुताबिक,

महिला क्रिकेट की ग्रोथ को प्लेयर्स के आसपास बनाए गए माहौले से तालमेल बिठाना होगा. प्रेग्नेंसी के बाद वापसी की गाइडलाइंस महिला क्रिकेटर्स के लिए हर स्टेज पर जरूरी हैं. मां बनना और एलीट क्रिकेट को एक दूसरे से अलग नहीं देखना चाहिए.

Advertisement

ये भी पढ़ेें: हशमतुल्लाह शाहिदी को ICC की फटकार, भारत के खिलाफ मैच में की थी बड़ी गलती

एफी फ्लेचर ने किया स्वागत

वेस्टइंडीज की महिला क्रिकेटर एफी फ्लेचर ने ICC की गाइडलाइंस का स्वागत किया है. उन्होंने बच्चे को जन्म देने के बाद इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी की थी. फ्लेचर ने कहा,

मुझे लगता है कि यह एक अच्छा कदम है. ICC क्रिकेट बोर्ड को प्रेग्नेंसी के बाद विमेंस क्रिकेटर्स की देखभाल के लिए पॉलिसी दे रहा है. इससे आपको अपनी फैमिली के साथ रहने और फिर वापसी करने का मौका मिलेगा. मुझे लगता है कि यह उन सबसे अच्छी चीजों में से एक है, जो ICC महिला क्रिकेटर्स के लिए कर सकती थी.

कई महिला क्रिकेटर्स ने की वापसी

एफी फ्लेचर के अलावा भी कई महिला क्रिकटर्स ने मां बनने के बाद इंटरनेशनल किकेट में वापसी की है. इस लिस्ट में पाकिस्तान की पूर्व कप्तान बिस्माह मारूफ, न्यूजीलैंड की प्लेयर एमी सैथरथवेट, ऑस्ट्रेलिया की साराह इलियट और इंग्लैंड की एनिड बेकवेल शामिल हैं. इसमें सबसे लेटेस्ट प्लेयर कुवैत की मरियम ओमार हैं, जिन्होंने बच्चे को जन्म देने के बाद इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी की थी. 

वीडियो: श्रीसंत ने हरभजन सिंह को ओपन चैलेंज कर दिया

Advertisement