The Lallantop

हार्दिक पंड्या इंजर्ड, ड्रॉप्ड या प्लान में ही नहीं, BCCI क्या चाहता है?

Hardik Pandya को पहले बैक स्पाज्म की शिकायत थी. अब क्वाड्रिसेप्स में स्ट्रेन है, जिसकी वजह से पूरी तरह फिट होने में उन्हें टाइम लग रहा है. 9 जून को उनके पैर में हल्की तकलीफ हुई. डॉक्टर ने 4-5 दिन आराम और फिर तीन हफ्ते की ट्रेनिंग की सलाह दी.

Advertisement
post-main-image
हार्दिक जुलाई के पहले हफ्ते तक पूरी तरह फिट हो सकते हैं. (फोटो- PTI)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • बीसीसीआई ने इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए घोषित टीम में हार्दिक पंड्या का नाम शामिल नहीं किया और उनकी स्थिति पर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई।
  • हार्दिक पंड्या को हाल ही में क्वाड्रिसेप्स स्ट्रेन और बैक स्पाज्म की चोट के कारण बेंगलुरु के बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में रिहैब किया जा रहा है जहाँ वे अपनी फिटनेस और प्रदर्शन सुधारने के लिए प्रशिक्षण ले रहे हैं।
  • हार्दिक की फिटनेस पूरी होने तक उन्हें टीम में जगह नहीं दी जा रही है जबकि जुलाई के पहले सप्ताह तक उनकी फिटनेस पूरी होने की संभावना है, जिससे उनके परिवार और चयनकर्ताओं की संभावित वापसी पर चर्चा जारी है।

इंडियन क्रिकेट में हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) का नाम हमेशा डिस्कशन में रहता है. चाहे IPL हो, बाइलेट्रल सीरीज या इंटरनेशनल टूर्नामेंट. हार्दिक की इंजरी और उनकी काबिलियत पर चर्चा लगातार होती रहती है. उनकी इंजरी एक बार फिर खबरों में है. अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे से बाहर होने के बाद इंग्लैंड सीरीज के लिए भी उनका नाम टीम में नहीं है. ऐसे में सवाल खड़ा होता कि क्या BCCI अब हार्दिक से आगे बढ़ चुकी है?

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
BCCI ने कोई अपडेट नहीं दिया

हार्दिक पंड्या को कपिल देव के बाद भारत के सबसे बेहतरीन सीम बॉलिंग ऑलराउंडर्स में गिना जाता है. लेकिन अभी उनकी हालत थोड़ी उलझी हुई लग रही है. वनडे और T20 दोनों फॉर्मेट में वो ठंडे बस्ते में हैं. 21 जून को BCCI ने इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए टीम घोषित की. इसमें हार्दिक का नाम नहीं था और न ही उनके बारे में कोई खास जानकारी दी गई.

लोग सवाल पूछ रहे हैं कि क्या वो चोटिल हैं? ड्रॉप कर दिए गए? या सिलेक्शन कमेटी ने उनसे आगे बढ़ने का फैसला कर लिया? या फिर अभी वो 10 ओवर गेंदबाजी करने लायक फिट नहीं हैं?

Advertisement

क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक हार्दिक अभी बेंगलुरु के BCCI सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (CoE) में रिहैब कर रहे हैं. IPL के बाद थोड़ा ब्रेक लेकर 2 जून को वो CoE पहुंचे थे, और तब से वहीं हैं. वहां वो अपना Performance Block Programme पूरा कर रहे हैं. ये एक खास ट्रेनिंग और फिटनेस प्रोग्राम है, जो उन्होंने खुद अपनी मर्जी से शुरू किया.

फिर से चोट लगी

हार्दिक को पहले बैक स्पाज्म की शिकायत थी. अब क्वाड्रिसेप्स (जांघ की मांसपेशी) में स्ट्रेन है, जिसकी वजह से पूरी तरह फिट होने में उन्हें टाइम लग रहा है. सूत्रों के मुताबिक 9 जून को उनके पैर में हल्की तकलीफ हुई. सावधानी बरतते हुए उन्होंने स्कैन करवाया. रिपोर्ट्स डॉक्टर दिनशॉ पारदीवाला को भेजी गईं. डॉक्टर ने 4-5 दिन आराम और फिर तीन हफ्ते की ट्रेनिंग की सलाह दी. 16 जून से हार्दिक हल्की ट्रेनिंग शुरू कर चुके हैं.

वो अपनी ट्रेनिंग की इंटेंसिटी बढ़ा रहे हैं और जुलाई के पहले हफ्ते तक पूरी तरह फिट हो सकते हैं. इंग्लैंड के खिलाफ पहला वनडे 14 जुलाई को होना है. ऐसे में सवाल उठता है कि सेलेक्टर्स ने उन्हें फिटनेस प्रूव करने की कंडीशन में टीम में क्यों नहीं रखा, जैसा विराट कोहली के साथ किया गया. सूत्र की मानें तो ऐसा इसलिए हैं क्योंकि सेलेक्टर्स को यकीन नहीं है कि हार्दिक पूरे 10 ओवर बॉलिंग करा पाएंगे.

Advertisement

टीम इंडिया के असिस्टेंट कोच रेयान टेन डोएस्केट ने हाल ही में कहा था,

“जब हार्दिक फिट होते हैं तो वो टीम को अलग ताकत देते हैं. वो एक शानदार बैटर और फिनिशर हैं. साथ में ओवर भी फेंकते हैं. ऐसे प्लेयर्स को ढूंढना मुश्किल है.”

उन्होंने नितीश रेड्डी का भी जिक्र किया, जो हार्दिक के नैचुरल सक्सेसर लग रहे हैं. नितीश पिछले 18 महीनों में अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं और उनका शरीर भी मजबूत हो रहा है.

हार्दिक के लिए ये करियर का चुनौती भरा समय है. IPL 2026 में बैट और बॉल दोनों से उनकी परफॉर्मेंस एवरेज रही. जिसके बाद से ये सवाल भी उठने लगे हैं कि वो मुंबई इंडियंस (MI) में भविष्य में रहेंगे या नहीं. खबरें हैं कि अगले सीजन वो दूसरी टीम में जा सकते हैं. कोलकाता नाइट राइडर्स, चेन्नई सुपर किंग्स, राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स जैसी टीमों से उनका नाम जोड़ा जा रहा है.

लेकिन हार्दिक दूसरी टीम तभी जॉइन कर सकते हैं जब MI उन्हें ट्रेड करे. अभी ऐसा कोई फैसला नहीं हुआ है. मुंबई इंडियंस मैनेजमेंट सीजन रिव्यू करेगा. RIL की AGM हो चुकी है, अब IPL पर ध्यान जा सकता है. लेकिन इसकी कोई तय टाइमलाइन नहीं है.

वीडियो: मुंबई के कोच हार्दिक की परफॉरमेंस से नाराज़, क्या बड़ा बदलाव होगा?

Advertisement