The Lallantop

समय रैना के 'इंडियाज़ गॉट लेटेंट' का दूसरा सीजन स्क्रिप्टेड है?

समय रैना, महेश भट्ट पर जोक करने के लिए आलिया से परमिशन ले रहे थे. लोगों का कहना है कि वो पहले ऐसा नहीं करते थे. आशीष चंचलानी ने क्या बताया?

Advertisement
post-main-image
IGL सीजन 2 यूट्यूब और नेटफ्लिक्स पर एक साथ, एक समय और एक ही लेंथ के साथ रिलीज़ किया गया.

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • Samay Raina ने लगभग एक साल के अंतराल के बाद भारत के शो India’s Got Latent (IGL) का सीजन 2 नेटफ्लिक्स और यूट्यूब पर 20 जून को प्रीमियर किया, जिसमें आलिया भट्ट और शरवरी गेस्ट पैनलिस्ट के रूप में शामिल हुए।
  • पहले सीजन की बेबाक और अनफिल्टर्ड कॉन्टेंट के कारण विवादों का सामना करना पड़ा था, जिसके चलते नए सीजन के प्रोडक्शन में एडिटिंग बढ़ाई गई और शो को अधिक नियंत्रित रूप में प्रस्तुत किया गया।
  • फैंस की शिकायतों के बाद यूट्यूबर आशीष चंचलानी ने बताया कि सीजन 2 की सफलता के लिए कई बाधाएं और लीगल समस्याएं आईं, जिनके कारण शो में पहले के मुकाबले संयमित सामग्री रखनी पड़ी।

करीब एक साल के अंतराल के बाद Samay Raina, India's Got Latent का सीजन 2 लेकर वापस लौटे हैं. इसके पहले एपिसोड में Alia Bhatt और Sharvari बतौर गेस्ट पहुंचे थे. वहां उनका मकसद YRF Spy Universe की अगली मूवी Alpha को प्रमोट करना था. ये एपिसोड इंटरनेट पर छाया हुआ है. लेकिन समय के फैंस को उनसे एक शिकायत है. उनका कहना है कि नए सीजन को काफी फ़िल्टर कर दिया गया है. कई लोग इस पर स्क्रिप्टेड होने के भी आरोप लगा रहे हैं. इन शिकायतों को देख चर्चित यूट्यूबर Ashish Chanchlani, समय रैना के डिफेंस में उतर गए हैं. 

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

20 जून यानी शनिवार को नेटफ्लिक्स और यूट्यूब पर IGL सीजन 2 का पहला एपिसोड प्रीमियर हुआ. इसमें आलिया और शरवरी भी पैनल का हिस्सा बनीं. IGL का पहला सीजन इतना पॉपुलर इसलिए हुआ था क्योंकि इसके कॉन्टेन्ट अनफिल्टर्ड थे. अनफिल्टर्ड यानी वहां गाली-गलौज पर कोई रोक-टोक नहीं था. ‘डार्क ह्यूमर’ की आड़ में कई 'आपत्तिजनक' कह दी जाती थीं. समय पर FIR होने की सबसे बड़ी वजह भी शो की यही बेबाकी थी. लेकिन नए सीजन में जब आलिया और शरवरी आए, तो गालियों वाला एलिमेंट पहले की तुलना में थोड़ा टोन डाउन हो गया. चूंकि दोनों बॉलीवुड एक्टर्स हैं और इस शो के साथ आने वाले रिस्क को जानते हैं. इसलिए ये तय था कि समय इस एपिसोड की एडिटिंग में सावधानी बरतेंगे. हुआ भी ऐसा ही. मगर समय का फैनबेस इस बात से नाराज हो गया. 

लोगों का कहना है कि समय ने नए सीजन की बहुत ज्यादा एडिटिंग कर दी है. साथ ही वो इस पर स्क्रिप्टेड होने के आरोप भी लगा रहे. एक मोमेंट को सबसे ज्यादा पिनपॉइंट किया गया, जब शराबी के रोल में आया एक कंटेस्टेंट मंच की ओर बढ़ता है. उस वक्त बैकग्राउंड में समय, आलिया के कान में कुछ कहते हैं. लोगों का मानना है कि वो उनसे महेश भट्ट पर जोक करने की परमिशन ले रहे थे. आलिया भी सहमति में सर हिलाती हैं. अगले ही पल समय उस शराबी को देखकर कहते हैं- "महेश भट्ट इनकमिंग." लोगों की शिकायत है कि वो इस तरह की बातें कहने के लिए पहले ज्यादा सोचते नहीं थे. मगर पिछले सीजन में हुई कॉन्ट्रोवर्सी के बाद वो चेत गए हैं. मगर इससे उनका शो पिछले सीजन जैसा धारदार नहीं लग रहा. 

Advertisement
samay raina
कहा जा रहा है कि समय, आलिया भट्ट से जोक करने की परमिशन ले रहे थे.

जनता की शिकायत सुनकर आशीष चंचलानी, समय के डिफेंस में आ गए. इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी डालते हुए उन्होंने लिखा,

"जो लोग ये कह रहे कि IGL सीजन 2 अपना चार्म और ह्यूमर खो चुका है, उन्हें याद दिला दूं कि हमने साल भर लंबा लीगल बैटल लड़ा है. उसमें हमने वादा किया था कि हम कायदे में रहेंगे और इस बात को सुनिश्चित करेंगे कि इतिहास दोहराया न जाए. एक समय ऐसा लग रहा था कि ये शो शायद कभी वापस नहीं आएगा. लेकिन समय रैना ने किसी तरह इसे फिर से वापस लाने का रास्ता निकाल लिया."

ashish chanchlani
आशीष चंचलानी की स्टोरी.

आशीष के मुताबिक, समय ने इस शो को दोबारा शुरू करने से पहले कई मुश्किलों का सामना करना पड़ा. सीजन 2 का बन पाना लगभग नामुमकिन-सा था. इसलिए उसे दोबारा लाने के लिए समय को कुछ चीजों से समझौता करना पड़ा है. ले-देकर आशीष ये कहना चाह रहे कि इस सीजन को फिल्टर करने के पीछे केवल आलिया या शरवरी जैसे एक्टर्स का आना नहीं था. वो अपने पिछले एक्सपीरियंस से सबक ले रहे हैं. इसलिए आगे भी दर्शक इस तरह के कॉन्टेन्ट देखेंगे, जो पहले के मुकाबले सधे हुए होंगे. 

Advertisement

वीडियो: ‘इंडियाज गॉट लेटेंट सीजन 2’ में 'अल्फा' प्रमोट करने गई आलिया भट्ट ट्रोल क्यों हुई?

Advertisement