इंजिप्ट (Egypt) की टीम ने FIFA World Cup में साल 1934 में डेब्यू किया था. लेकिन, वर्ल्ड कप में उसे पहली जीत हासिल करने में 92 साल लग गए. इजिप्ट को टूर्नामेंट में पहली जीत 21 जून 2026 को न्यूजीलैंड के खिलाफ मिली. वैंकूवर के BC प्लेस स्टेडियम में हुए मुकाबले में उसने न्यूजीलैंड को 3-1 से हराया. टीम की जीत के हीरो स्टार प्लेयर मोहम्मद सालाह (Mohamed Salah) रहे.
मोहम्मद सालाह का कमाल, इजिप्ट 92 साल बाद FIFA वर्ल्ड कप में जीता
न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच में इजिप्ट के कप्तान Mohamed Salah जीत के हीरो रहे. उन्होंने एक गोल करने के अलावा एक असिस्ट भी किया. सालाह को प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड दिया गया.


इजिप्ट के खिलाफ इस मुकाबले में न्यूजीलैंड ने शानदार शुरुआत की. पहले हाफ में उसने मोहम्मद सालाह की टीम पर दबदबा बनाए रखा. सातवें मिनट में न्यूजीलैंड के सरप्रीत सिंह ने लगभग बॉल गोलपोस्ट के अंदर दाल दी थी. लेकिन, इजिप्ट के गोलकीपर मोस्तफा शोबेर ने गोल बचा लिया.
15वें मिनट में न्यूजीलैंड ने फिर अटैक किया. इस दौरान न्यूजीलैंड ने इजिप्ट के डिफेंस को भेद दिया. टिम पायने की कॉर्नर किक पर डिफेंडर फिन सुरमन ने जोरदार हेडर मारा. और गोल कर दिया. न्यूजीलैंड ने 15वें मिनट में 1-0 की बढ़त ले ली.
शुरुआत में गोल करने के बाद न्यूजीलैंड का कॉन्फिडेंस बढ़ गया. उसने लगातार इजिप्ट पर प्रेशर बनाए रखा. इजिफ्ट ने कई बार वापसी करने की कोशिश की, लेकिन न्यूजीलैंड ने उसकी हर चाल नाकाम कर दी.
दूसरे हाफ में इजिप्ट की शानदार वापसीजब दूसरे हाफ का खेल शुरू हुआ, तो इजिप्ट ने अपनी स्ट्रेटजी बदली. फर्स्ट हाफ के मुकाबले दूसरे हाफ में टीम ज्यादा आक्रामक दिखी. दूसरे हाफ में इजिप्ट ने गोल करने के कई मौके बनाए. लेकिन, न्यूजीलैंड के गोलकीपर मैक्स क्रोकॉम्ब ने शानदार सेव किए. इजिप्ट को 58वें मिनट में चांस मिला. मोहम्मद हानी के परफेक्ट क्रॉस पर मोस्तफा जिको ने हेडर से गोल करके मैच 1-1 बराबर कर दिया.
ये भी पढ़ें: इंग्लैंड को 12 पॉइंट की पेनल्टी, WTC फाइनल खेलना लगभग नामुमकिन हुआ!
9 मिनट बाद इजिप्ट को फिर गोल करने का चांस मिला. मोस्तफा जिको और मोहम्मद सालाह के बीच बेहतरीन तालमेल देखने को मिला. 67वें मिनट में जिको के पास को सालाह ने गोल में तब्दील कर दिया. यह गोल मैच का टर्निंग पॉइंट साबित हुआ.
न्यूजीलैंड ने कमबैक करने के लिए पूरा जोर लगाया. लेकिन, वह इजिप्ट के डिफेंडर्स और गोलकीपर मोस्तफा शोबोर को छका नहीं पाया.
82वें मिनट में इजिप्ट के सबस्टीट्यूट प्लेयर महमूद ट्रेजेगेट ने बेहतरीन हेडर से एक और गोल कर दिया. इसी के साथ टीम को 2 गोल की लीड मिल गई. जो मैच विनिंग साबित हुई.
सालाह जीत के हीरोन्यूजीलैंड के खिलाफ मैच में इजिप्ट के कप्तान मोहम्मद सालाह जीत के हीरो रहे. उन्होंने एक गोल करने के अलावा एक असिस्ट भी किया. सालाह को प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड दिया गया.
इस जीत के बाद इजिप्ट की राउंड ऑफ 32 में जाने की उम्मीद बढ़ गई है. इजिप्ट ग्रुप G में 4 पॉइंट्स के साथ टॉप पर है. 27 जून को इजिप्ट की टीम अपना लास्ट ग्रुप मैच ईरान के खिलाफ खेलेगी.
वीडियो: कौन हैं फीफा वर्ल्ड कप 2026 के ओपनिंग मैच में 3 रेड कार्ड दिखाने वाले रेफरी विल्टन सम्पायो?
















