रात में ट्रैवल करते समय अक्सर लड़कियां असुरक्षित महूसस करती हैं. परिवार को भी चिंता रहती है. जिस तरह से हर दिन क्राइम से जुड़ी खबरें आती हैं, ये चिंता जायज भी है. ऐसे में कुछ लोग और उनसे जुड़े वाकये उम्मीद जगाते हैं कि अभी सबकुछ हाथ से नहीं निकला है. सोशल मीडिया पर एक वायरल वीडियो लोगों का दिल जीत रहा है. एक ड्राइवर है जो महिला और उसके भाई को यकीन दिला रहा है कि वो कैब में बिल्कुल सेफ है.
भाई रात में ट्रैवल कर रही बहन को समझा रहा था, फिर कैब ड्राइवर ने जो किया उसने वीडियो वायरल कर दिया
Delhi cab driver viral video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है. इसमें एक ड्राइवर, महिला यात्री और उसे छोड़ने आए भाई को कहता है कि आपकी बहन बिल्कुल सुरक्षित रहेगी और आराम से अपनी डेस्टिनेशन तक पहुंच जाएगी.


लक्ष्य मेहता नाम के एक यूजर ने एक्स पर ये क्लिप साझा की है. साथ ही लिखा है,
एक लड़की ने रात में दिल्ली से गुड़गांव के लिए कैब बुक की. उसका भाई उसे कैब तक छोड़ने आया और उससे कहा कि वह फोन पर उसे अपडेट देती रहे. कैब ड्राइवर कहता है कि मेरे नंबर और एड्रेस की फोटो ले लो. ये कार के बाहर लिखा है. वह भी मेरी बहन ही है. आराम से बैठो.
क्लिप में दिखता है कि एक ड्राइवर कार में बैठा है. पीछे वाली सीट पर एक महिला आकर बैठती है. बाहर उसका भाई होता है. जो उसे कहता है कि बीच-बीच में अपडेट करती रहे. पहुंच कर फोन कर दे. इतने में ड्राइवर कहता है,
मेरा एड्रेस लिखा हुआ है. फोटो ले लो उसकी. कोई दिक्कत नहीं. भाई, तुम्हारा यूट्यूबर है. ऐसी कोई टेंशन नहीं. छोटी बहन की तरह लेकर जाऊंगा. बिना टेंशन के बैठो, ये सोचो की भाई की गाड़ी में जा रहे हो. कोई टेंशन वाली बात नहीं.
बीच में लड़की कहती है, “थैंक्यू भईया. लेकिन फैमिली है ना.” यानी परिवार को चिंता रहती है.
ये पूरा सीन कार में लगे डैशकैम में रिकॉर्ड हो जाता है जो अब वायरल है. वीडियो पर लोग प्रतिक्रिया देते हुए कह रहे हैं कि सभी को ऐसा हो जाना चाहिए. ताकि हर लड़की सेफ फील करे. फ्रैंकली स्पीकिंग नाम के अकाउंड से लिखा गया,
“उम्मीद है एक दिन ऐसा आएगा जब लड़कियों को सुरक्षा की जरूरत नहीं होगी. शहर सुरक्षित होगा.”

कमल शर्मा नाम के यूजर ने लिखा,
“अगर सारे कैब वाले ऐसे ही हो जाएं तो हर लड़की अपने आपको सेफ और सुरक्षित महसूस करेगी. लेकिन कुछ लोगों के चक्कर में सब कुछ बदनाम हो जाता है.”

एक यूजर ने अपना किस्सा बताते हुए लिखा,
“एक ऑटो वाले ने मेरी बेटी को सुबह 4 बजे पिक किया था. तब उसने ही बेटी से कहा कि वो लोकेशन पर पहुंचने के बाद घर पर कॉल करें.”
ये भी पढ़ें: ब्राह्मणों को अपने पाले में लाने की कोशिश में सपा, विधानसभा चुनाव से पहले रोडमैप तैयार
पार्थ नाम के यूजर ने लिखा कि उन्हें उम्मीद है हमारे देश में इस तरह के और भी अच्छे और सुरक्षित मेल-जोल देखने को मिलेंगे.
कुछ लोगों ने सुझाव दिए कि रात में लड़कियों के पास फीमेल ड्राइवर चुनने का ऑप्शन होना चाहिए.
वीडियो: नीट पेपर लीक पर कोहली, अक्षय और विकास दिव्यकीर्ति चुप क्यों?















