The Lallantop

क्रिकेट वर्ल्ड कप 2027 के वेन्यू का ऐलान, तीन देशों के ये 12 ग्राउंड फाइनल

ICC ने वर्ल्ड कप 2027 के वेन्यू और शहरों का ऐलान कर दिया है. अगले साल 50 ओवर का वर्ल्ड कप साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्बे और नामीबिया में खेला जाएगा. इस टूर्नामेंट का आयोजन अगले साल अक्टूबर और नवंबर में होगा.

Advertisement
post-main-image
ICC ने वर्ल्ड कप 2027 के लिए वेन्यू की घोषणा कर दी. (फोटो Getty Images)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • ICC ने 2027 में 50 ओवर के क्रिकेट वर्ल्ड कप के लिए साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया में कुल 12 स्टेडियमों का चयन किया है, जिसमें एक नया ग्राउंड विक्टोरिया फॉल्स में शामिल है।
  • 2003 के बाद पहली बार अफ्रीका महाद्वीप पर 50 ओवर का क्रिकेट वर्ल्ड कप होस्ट करने का निर्णय लिया गया है, जिसके लिए तीन देशों ने मिलकर मेजबानी की जिम्मेदारी स्वीकार की है।
  • वर्ल्ड कप 2027 में तीन चरणों में मुकाबले होंगे और इसे 12 टीमों के दो ग्रुप में बांटकर खेला जाएगा, जिसमें क्वालीफिकेशन का नया फॉर्मेट लागू किया गया है।

ICC ने ODI वर्ल्ड कप 2027 के मैचों को होस्ट करने वाले वेन्यू (Stadiums) और शहरों की घोषणा कर दी. अगले साल 50 ओवर का वर्ल्ड कप 3 देशों में खेला जाएगा. साउथ अफ्रीका (South Africa), जिम्बाब्वे (Zimbabwe) और नामीबिया (Namibia) मिलकर 2027 वर्ल्ड कप होस्ट करेंगे. करीब 24 साल बाद, अफ्रीका महाद्वीप को फिर 50 ओवर के वर्ल्ड कप की मेजबानी मिली है. क्रिकेट वर्ल्ड कप 2027 के मैच तीन देशों के 12 ग्राउंड्स पर खेले जाएंगे. इस दौरान एक नए ग्राउंड पर भी वर्ल्ड कप मुकाबले होंगे.

Advertisement

ICC ने 30 जुलाई को जोहान्सबर्ग में आयोजित एक समारोह में वर्ल्ड कप के 12 वेन्यू का ऐलान किया. इस दौरान साउथ अफ्रीका के पूर्व कप्तान ग्रीम स्मिथ, फॉर्मर पेसर मखाया एंटिनी, हाशिम अमला, साउथ अफ्रीका के मौजूदा कैप्टन टेम्बा बवूमा, कागिसो रबाडा, जिम्बाब्वे के पूर्व कप्तान हैमिल्टन मसाकाद्जा और नामीबिया के पूर्व क्रिकेटर रुडोल्प जानसेन वैन वुरेन भी मौजूद थे. साल 2003 के बाद साउथ अफ्रीका की धरती पर 50 ओवर्स के मेंस वर्ल्ड कप का आयोजन किया जाएगा.

साउथ अफ्रीका में होंगे सबसे ज्यादा मैच

वर्ल्ड कप 2027 के सबसे ज्यादा मैच साउथ अफ्रीका में खेले जाएंगे. ICC ने दक्षिण अफ्रीका के 8 स्टेडियम को वर्ल्ड कप मैचों के लिए चुना है. इन स्टेडियम्स के नाम हैं वांडरर्स स्टेडियम (जोहांसबर्ग), सुपर स्पोर्ट्स पार्क (सेंचुरियन), न्यूलैंड्स (केपटाउन), किंग्समीड (डरबन), सेंट जॉर्ज पार्क (गकेबरहा), मंगाउंग ओवल (ब्लोमफोंटेन) बोलैंड पार्क (पार्ल), और बफेलो पार्क (कुगोम्पो सिटी).

Advertisement

इसके अलावा वर्ल्ड कप के लिए जिम्बाब्वे के 3 ग्राउंड्स  को सेलेक्ट किया गया है. ये मैदान हैं हरारे स्पोर्ट्स क्लब (हरारे), क्वींस स्पोर्ट्स क्लब बुलावायो और फाले मोसी -ओआ- तुन्या इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम (विक्टोरिया फॉल्स). विक्टोरिया फॉल्स वाला नया क्रिकेट ग्राउंड है. इस लिस्ट में नामीबिया के एक ग्राउंड को जगह मिली है. राजधानी विंडहोक में स्थित नामीबिया क्रिकेट ग्राउंड पर वर्ल्ड कप मुकाबले खेल जाएंगे.

ये भी पढ़ें: 15 साल के वैभव को क्यों बनाया गया ईस्ट जोन का वाइस कैप्टन?

वर्ल्ड कप का अफ्रीका में होना बेहद खास

इस दौरान समारोह में बात करते हुए ICC चीफ जय शाह ने कहा कि वर्ल्ड कप का अफ्रीका में लौटना वर्ल्ड क्रिकेट के लिए खास पल है. उनके मुताबिक,

Advertisement

24 साल बाद अफ्रीका में वर्ल्ड कप की वापसी क्रिकेट के लिए एक ऐतिहासिक पल है. हमें यकीन है कि साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया मिलकर एक यादगार इवेंट होस्ट करेंगे. जिसमें अपनापन, जुनून और अलग तरह की चीजें दिखेंगी.  

वर्ल्ड कप फॉर्मेंट में बदलाव

ICC ने इस बार वर्ल्ड कप के फॉर्मेट में बदलाव किया है. वर्ल्ड कप 2027 तीन स्टेज में होगा. सबसे पहले सुपर सीरीज खेले जाएगी, जिसमें ICC की 12वीं, 13वीं और 14वीं रैंक में रहने वाली तीन टीमें राउंड रॉबिन खेलेंगी. इनमें से एक टीम वर्ल्ड कप के लिए क्वालीफाई करेगी. फिर 12 टीमों को दो ग्रुप में बांटा जाएगा. हर ग्रुप में 6-6 टीमें होंगी. हर टीम अपने ग्रुप की बाकी टीमों से खेलेगी. इसके बाद टीमें अगले राउंड के लिए क्वालीफाई करेंगी. 

वीडियो: श्रीसंत ने हरभजन सिंह को ओपन चैलेंज कर दिया

Advertisement