The Lallantop

विराट कोहली अब 'द्रोणाचार्य' जैसे, इस क्रिकेटर ने टीवी पर देखकर भारत को ही हरा दिया

ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज नाथन मैकस्वीनी ने इंडिया ए के खिलाफ कमाल की बल्लेबाजी की. उन्होंने स्पिनर्स के खिलाफ काफी रन बनाए. मैकस्वीनी स्पिन गेंदबाजी के लिए खास तैयारी करके भारत आए थे.

Advertisement
post-main-image
विराट कोहली का लेवल अब ये है कि नए क्रिकेटर्स उनकी बैटिंग देखकर खेलना सीख रहे हैं. (Courtsey- PTI

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • ऑस्ट्रेलिया 'ए' टीम ने भारत के खिलाफ तीन वनडे मैचों की सीरीज 2-1 से जीत हासिल की जिसमें नाथन मैकस्वीनी ने 194 रन बनाए और प्लेयर ऑफ द सीरीज चुने गए।
  • मैकस्वीनी ने विराट कोहली के वीडियो देखकर स्पिन गेंदबाजों के खिलाफ अपनी बल्लेबाजी सुधारने की कोशिश की क्योंकि भारत में स्पिन गेंदबाजी की चुनौती अधिक होती है।
  • इस सफलता के बाद ऑस्ट्रेलिया 'ए' टीम ने भारत में खेले गए स्पिन गेंदबाजी वाली परिस्थितियों में प्रदर्शन सुधारने की दिशा में कदम बढ़ाए हैं और भविष्य की सीरीज के लिए तैयारियां शुरू की हैं।

ऑस्ट्रेलिया 'ए' टीम ने हाल ही में भारत का दौरा किया. इस सीरीज में ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज नाथन मैकस्वीनी छाए रहे. स्पिनर्स के खिलाफ उन्होंने दमदार प्रदर्शन किया. उन्होंने तीन वनडे मैचों की सीरीज में 194 रन बनाए. मैकस्वीनी को प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया. सीरीज खत्म होने के बाद मैकस्वीनी ने अपने प्रदर्शन के पीछे की वजह बताई है. उन्होंने कहा कि विराट कोहली के वीडियो देखकर उन्हें स्पिन गेंदबाजों का सामना करने में मदद मिली.

Advertisement
मैकस्वीनी को कोहली से मिली मदद

मैकस्वीनी की बल्लेबाजी के दम पर ऑस्ट्रेलिया ए ने सीरीज 2-1 से अपने नाम की. मैकस्वीनी ने कहा कि एक ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी के तौर पर भारत आना हो, तो स्पिन गेंदबाजी पर खास ध्यान देना पड़ता है. इसके लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ती है. उन्होंने बताया,

मैंने यूट्यूब पर विराट कोहली के वीडियो देखे. मैंने यह समझने की कोशिश की कि वे स्पिन का सामना कैसे करते हैं. इसके अलावा स्टीव स्मिथ और उन दूसरे ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों को भी देखा, जिन्होंने भारत आकर अच्छा प्रदर्शन किया है. खुशी है कि मुझे इसका फायदा हुआ.

Advertisement
VIRAT
नाथन मैक्सवीनी ने कहा कि विराट कोहली के वीडियो देखकर उन्हें स्पिन गेंदबाजों का सामना करने में मदद मिली.

विराट कोहली को स्पिन के खिलाफ सबसे बेहतरीन बैटर्स में से एक माना जाता है. कोहली ने वनडे में स्पिनर्स के खिलाफ 71.97 के औसत से रन बनाए हैं. 222 पारियों में वह केवल 78 बार स्पिनर्स के खिलाफ आउट हुए हैं. इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 92.96 रहा है.

मैकस्वीनी ने आगे कहा कि नई कंडीशंस में ज्यादा रन बनाना हमेशा अच्छा होता है. भारत में खेलना उन्हें हमेशा चुनौतीपूर्ण लगा है. वो कहते हैं कि भारत में कोई भी सीरीज जीतना आसान नहीं है. इसलिए उनके और उनकी टीम के लिए भारत के खिलाफ जीत बेहद खास है.

यह भी पढ़ें- रणजी मैच में रवींद्र जडेजा ने दिखाया दम, शतक ठोक न्यूजीलैंड दौरे के लिए ठोकी दावेदारी 

Advertisement

ऑस्ट्रेलिया ए और इंडिया ए के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज खेली गई थी. सीरीज के पहले दो मैच ऑस्ट्रेलिया के नाम रहे थे. इसके बाद इंडिया ए ने सीरीज का तीसरा मुकाबला अपने नाम किया. इस मैच में सुर्यांश शेडगे ने 66 रन की पारी खेली. उन्हें विपराज निगम (40) का अच्छा साथ मिला. दोनों ने सातवें विकेट के लिए 85 रन की साझेदारी की.

इसी के दम पर इंडिया ए ने 275 रन बनाए. इसके बाद तेज गेंदबाज गुरजपनीत सिंह ने अपना जलवा दिखाया. ऑस्ट्रेलिया ए की टीम 226 पर सिमट गई. गुरजपनीत ने तीन विकेट झटके. इंडिया ए ने तीसरे और आखिरी वनडे मैच में 49 रन से जीत हासिल की. लेकिन ऑस्ट्रेलिया ने सीरीज  2-1 से अपने नाम की.

वीडियो: 'मुझे अरेस्ट, ड‍िटेन नहीं, क‍िडनैप क‍िया गया', ध्रुव राठी ने रिहा होने के बाद गंभीर आरोप लगाए

Advertisement