Ramayana के ठीक 15 दिन बाद Sunny Deol की कौन सी फिल्म रिलीज़ होने वाली है? Nana Patekar की Post Mortem Report में क्या खुलासा हुआ है? Salman Khan की फिल्म Maatrubhumi पर Dhruv Rathee ने ऐसा क्या बोला कि इंटरनेट पर वायरल हो गया. सिनेमा से जुड़ी ऐसी ही खबरों के लिए नीचे स्क्रॉल करें.
'रामायण' से ठीक 15 दिन बाद रिलीज़ होगी सनी देओल की धांसू एक्शन फिल्म 'सूर्या'
सनी देओल की इस फिल्म का नाम है 'सूर्या: अंत से आरंभ तक' और इसे एम. पद्मकुमार ने डायरेक्ट किया है.

# 'रामायण' के ठीक बाद आएगी सनी देओल की फिल्म
सनी देओल 'रामायण' में भगवान हनुमान के रोल में नज़र आएंगे. ये फिल्म 5 नवंबर को दुनियाभर में रिलीज़ होगी. इसके ठीक 15 दिन बाद यानी 20 नवंबर को उनकी अगली फिल्म आएगी. फिल्म का नाम है 'सूर्या: अंत से आरंभ तक'. फिल्म का फर्स्ट लुक जारी कर दिया गया है. इस फिल्म को एम. पद्मकुमार ने डायरेक्ट किया है.
# नाना पाटेकर की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आई
नाना पाटेकर की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आ गई है. इसमें जानकारी मिली है कि उनका निधन हार्ट अटैक से हुआ है. गोवा मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के एक सीनियर डॉक्टर ने बताया कि उनकी लेफ्ट मेन कोरोनरी आर्टरी में ब्लड क्लॉटिंग हो गई थी. इससे दिल के एक बड़े हिस्से तक खून की सप्लाई रुक गई. 8 अक्टूबर को उनके निधन के बाद अब पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में मौत की वजह साफ हुई है.
# 'द डर्टी पिक्चर' के सीक्वल का ऐलान
एकता कपूर ने 'द डर्टी पिक्चर' का सीक्वल कन्फर्म कर दिया है. रणवीर इलाहाबादिया के पॉडकास्ट पर बात करते हुए एकता ने बताया कि इस बार भी कहानी एक ऐसी महिला की होगी, जो अपनी सेक्शुएलिटी को खुलकर सेलिब्रेट करती है. पहली फिल्म साउथ इंडियन फिल्मों की एक्ट्रेस सिल्क स्मिता की जिंदगी से प्रेरित थी. लेकिन इस बार कहानी किसकी होगी, इसका खुलासा एकता ने नहीं किया है. फिल्म की कास्ट और रिलीज़ डेट पर भी अभी सस्पेंस बना हुआ है.
# 'मातृभूमि' पर ध्रुव राठी के सवालों से मचा बवाल!
सलमान खान की 'मातृभूमि' की रिलीज़ डेट अभी तक पक्की नहीं हो पाई है. अब यूट्यूबर ध्रुव राठी ने इस फिल्म पर कुछ ऐसे सवाल खड़े किए हैं कि इंटरनेट रिएक्शन्स से भर गया है. ध्रुव राठी ने दावा किया है कि सलमान की फिल्म को इसलिए दोबारा शूट किया गया क्योंकि सरकार चीन के दबाव में है. ध्रुव के मुताबिक, सरकार नहीं चाहती थी कि फिल्म में चीन को नकारात्मक तरीके से दिखाया जाए. उनका ये बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. लोग फिल्म में हुए कथित बदलावों पर बहस कर रहे हैं. पहले 'बैटल ऑफ गलवान' नाम से अनाउंस हुई ये फिल्म अब 'मातृभूमि' के नाम से रिलीज़ होगी.
# अंतिम पड़ाव में सलमान की 'मॉन्स्टर' की शूटिंग
सलमान खान की 'मॉन्स्टर' की शूटिंग अब आखिरी पड़ाव पर पहुंच गई है. बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक, सलमान मुंबई के मीरा रोड स्थित एक स्टूडियो में 50 दिन के फाइनल शेड्यूल में हिस्सा लेंगे. यहां उनके क्लोज-क्वार्टर कॉम्बैट सीक्वेंस शूट होंगे. मेकर्स इन फाइट सीन्स को VFX के बजाय ज्यादा रॉ और रियल रखना चाहते हैं. फिल्म में सलमान के साथ नयनतारा, जैकी श्रॉफ और अरविंद स्वामी भी नजर आएंगे. 'मॉन्स्टर' को ईद 2027 पर रिलीज़ करने की तैयारी है.
# 'वाराणसी' में रामायण की कहानी खुल गई!
एसएस राजामौली की 'वाराणसी' में रामायण का एक हिस्सा भी होने वाला है. एंपायर फिल्म पॉडकास्ट में राजामौली ने बताया कि 'वाराणसी' का एक हिस्सा रामायण का एक चैप्टर दिखाएगा. हालांकि उन्होंने ये भी कहा कि फिल्म की कहानी कहीं आगे की है. उन्होंने कहा कि रामायण और महाभारत जैसे महाकाव्यों को अब तक पर्दे पर जिस तरह दिखाया गया, उससे वो पूरी तरह संतुष्ट नहीं थे. इन महाकाव्यों में बहुत कुछ ऐसा है, जिसे पर्दे पर और बड़े स्केल पर दिखाया जा सकता है. अब 'वाराणसी' में वो रामायण के एक चैप्टर को भव्यता के साथ पेश करना चाहते हैं. हालांकि उन्होंने ये नहीं बताया कि फिल्म में रामायण का कौन सा चैप्टर देखने को मिलने वाला है. महेश बाबू स्टारर ये फिल्म 7 अप्रैल, 2027 को रिलीज़ होगी.
वीडियो: 'बाहुबली' की तर्ज पर 'रामायण' के मेकर्स ने सनी देओल के किरदार पर क्या गेम कर दिया?











