Arjun Rampal ने किस नई OTT Series की शूटिंग शुरू की है? Ramayana के मेकर्स इसके Second Trailer को लेकर क्या सरप्राइज़ देने वाले हैं? Ajay Devgn लद्दाख में 23 साल बाद किस फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं. सिनेमा से जुड़ी ऐसी ही खबरों के लिए नीचे स्क्रॉल करें.
फाइनली! 'रामायण' वालों ने सारी कंफ्यूजन खत्म कर दी, दशहरे पर मिलेगा डबल सरप्राइज़!
'रामायण: पार्ट 1' अब 5 नवंबर, 2026 को भारत समेत दुनियाभर में रिलीज़ होगी.

# 'ट्रू डिटेक्टिव' में निकोलस केज की एंट्री
निकोलस केज मशहूर क्राइम थ्रिलर सीरीज़ 'ट्रू डिटेक्टिव' के पांचवें सीज़न में नज़र आएंगे. निकोलस ने न्यूयॉर्क कॉमिक-कॉन में इसका खुलासा किया. सीरीज़ के नए सीज़न की कहानी न्यूयॉर्क के जमैका बे में सेट होगी, जहां एक नए केस की गुत्थी सुलझाई जाएगी. पांचवां सीज़न 2027 में रिलीज़ होने की उम्मीद है.
# 'द एक्सॉर्सिस्ट: मार्टर्स' फिल्म का ट्रेलर रिलीज़
स्कारलेट जोहैन्सन स्टारर 'द एक्सॉर्सिस्ट: मार्टर्स' का ट्रेलर रिलीज़ हो गया है. इस हॉरर फिल्म की कहानी एक सीरियल किलर की है, जिसे 13 साल पहले फांसी पर चढ़ा दिया गया था. अब एक नए मर्डर केस में भी उसका नाम सामने आता है. स्कारलेट ने इस फिल्म में न्यूयॉर्क की डिटेक्टिव जूली मिलर का रोल किया है. माइक फ्लैनगन इसे डायरेक्ट कर रहे हैं. ये फिल्म 12 मार्च, 2027 को रिलीज़ होगी.
# अर्जुन रामपाल ने सीरीज़ की शूटिंग शुरू की
अर्जुन रामपाल ने ओटीटी सीरीज़ 'बिलियनेयर' की शूटिंग शुरू कर दी है. इस बिज़नेस ड्रामा को हंसल मेहता और रॉबी ग्रेवाल मिलकर डायरेक्ट करेंगे. 15 नवंबर से ब्रिटेन में इसका 45 दिनों का शूटिंग शेड्यूल शुरू होगा. ये सीरीज़ प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी.
# खत्म हुआ 'रामायण' की रिलीज़ का कन्फ्यूज़न
आखिरकार 'रामायण' की रिलीज़ डेट को लेकर चल रहा कन्फ्यूज़न खत्म हो गया है. 'रामायण: पार्ट 1' अब 5 नवंबर, 2026 को भारत समेत दुनियाभर में रिलीज़ होगी. मेकर्स ने नवरात्रि के मौके पर नया पोस्टर रिलीज़ करते हुए इसका ऐलान किया. पोस्टर में रणबीर भगवान राम, साई पल्लवी सीता, रवि दुबे लक्ष्मण और यश रावण के अवतार में नज़र आ रहे हैं. फिल्म की एडवांस बुकिंग दशहरे से यानी 20 अक्टूबर से शुरू होगी. फिल्म का दूसरा पार्ट दिवाली 2027 में रिलीज़ किया जाएगा.
# 'रामायण' का ये सरप्राइज़ हल्ला पीटेगा!
रणबीर कपूर की 'रामायण' के दूसरे ट्रेलर का इंतज़ार जल्द खत्म हो सकता है. सोशल मीडिया पर वायरल दावे के मुताबिक, फिल्म के दूसरे ट्रेलर का इंग्लिश वर्ज़न 15 अक्टूबर को शाम 7:30 बजे रिलीज़ हो सकता है. दावा है कि इसकी जानकारी सोनी पिक्चर्स जर्मनी की तरफ से एक कम्युनिटी मॉडरेशन टीम को दी गई है. हालांकि, कुछ सोशल मीडिया यूज़र्स का मानना है कि ट्रेलर दशहरे के मौके पर यानी 20 अक्टूबर को आएगा. लेकिन पिक्चर में ट्विस्ट ये है कि मेकर्स ने अब तक इसकी तारीख की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है. ऐसे में फिलहाल ट्रेलर की रिलीज़ डेट को लेकर सस्पेंस बरकरार है.
# अजय ने शुरू की 'चौहान' की शूटिंग
अजय देवगन ने 'चौहान' की शूटिंग कारगिल में शुरू कर दी है. करीब 23 साल बाद अजय लद्दाख में दोबारा शूटिंग कर रहे हैं. इससे पहले वो 2003 में जेपी दत्ता की वॉर फिल्म 'LOC: कारगिल' के लिए यहां पहुंचे थे. 'चौहान' को नीरज यादव डायरेक्ट कर रहे हैं. फिल्म में अजय का एक्शन अवतार देखने को मिलेगा. इसे 1 अक्टूबर, 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज़ किया जाएगा.
वीडियो: 'रामायण' के मेकर्स ने बॉक्स ऑफिस पर बवंडर उठाने का इंतज़ाम कर लिया?











