लॉस एंजेलिस और लंदन के बाद Namit Malhotra फाइनली भारत में भी Ramayana की स्क्रीनिंग रखने जा रहे हैं. वो रिलीज़ से दो दिन पहले यानी 03 नवंबर को मुंबई में इसका सबसे भव्य प्रीमियर ऑर्गेनाइज़ करेंगे. इस दौरान Ranbir Kapoor, Sai Pallavi और Yash समेत फिल्म इंडस्ट्री के कई नामी-गिरामी चेहरे इवेंट में मौजूद रहेंगे.
भारत में 'रामायण' की स्क्रीनिंग से पहले ही बिक गई 100 करोड़ की टिकट!
'रामायण' की पहली स्क्रीनिंग लॉस एंजेलिस, दूसरी लंदन और तीसरी मुंबई में होगी.

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, 03 नवंबर को मुंबई के लोअर परेल में 'रामायण' की स्क्रीनिंग होगी. बाकी जगहों की तरह वहां भी फिल्म को IMAX स्क्रीन पर दिखाया जाएगा. पहले ये कार्यक्रम नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर (NMACC) में होने वाला था. लेकिन फिर इसे लोअर परेल में करवाने का फैसला लिया गया.
वैसे, मेकर्स पिछले दिनों भारत में 'रामायण' के पहले राउंड की स्क्रीनिंग करवा चुके हैं. इस दौरान कुछ मूवी क्रिटिक्स फिल्म देखने पहुंचे. उनमें से एक तरण आदर्श भी हैं, जिन्होंने इस मूवी को 5 में से 5 स्टार दिया है. लोअर परेल में होने वाले दूसरे राउंड की स्क्रीनिंग में बड़ी संख्या में लोगों को बुलाया जाएगा. इसमें मूवी क्रिटिक्स समेत कई यूट्यूबर्स भी होंगे. उनका फीडबैक रिलीज़ और स्क्रीनिंग के बीच वाले दो दिनों में फिल्म पर बड़ा असर डाल सकता है.
'रामायण' की इंटरनेशनल स्क्रीनिंग 27 अक्टूबर को लॉस एंजेलिस में शुरू हुई थी. उसमें 'द मैट्रिक्स रीलोडेड' की जाडा पिंकेट स्मिथ, Lethal Weapon के एक्टर कॉर्बिन माइल्स और 'द बॉय्ज़' शोज़ में नज़र आईं करेन फुकुहारा शामिल हुईं. इस दौरान फिल्म का इंग्लिश वर्जन प्ले किया गया था. 'रामायण' की दूसरी इंटरनेशनल स्क्रीनिंग 01 नवंबर को लंदन में हुई. उसमें क्रिटिक्स समेत BAFTA के जूरी मेंबर्स भी शामिल हुए थे. लंदन में फिल्म का हिंदी वर्जन दिखाया गया था.
‘रामायण’ की रिलीज़ में अब केवल तीन दिन बाकी हैं. इसकी अडवांस बुकिंग अपने पूरे वेग में है. भारत में इसने ओवरऑल 53.73 करोड़ का प्रीसेल कर लिया है. विदेशी मार्केट में इसने जनरल दिनों के लिए 3.86 मिलियन डॉलर यानी 36.71 करोड़ रुपए की सेल की है. वहीं प्रीमियर के लिए फिल्म ने 995.9K डॉलर यानी 9.44 करोड़ रुपए की टिकट बेची है. कुल मिलाकर, ‘रामायण’ ने अडवांस बुकिंग में 99.87 करोड़ का बिजनेस कर लिया है. जब तक आप ये खबर पढ़ेंगे, ये आंकड़ा 100 करोड़ पार कर चुका होगा.
वीडियो: 'रामायण' के आगे फीकी पड़ जाएगी 'लॉर्ड ऑफ द रिंग्स'? फिल्म देखकर क्या बोले विदेशी?









