The Lallantop

'किंग' के लिए शाहरुख ने ऐसी म्यूजिक डील कर डाली, जो बॉलीवुड में पहले कभी नहीं हुई!

एक ही फिल्म के लिए शाहरुख खान ने दो म्यूज़िंक कंपनियों के साथ कैसे डील कर ली?

Advertisement
post-main-image
ज़ी-म्यूजिक ने 'किंग' के म्यूज़िक राइट्स 50 करोड़ में खरीदे हैं.

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • शाहरुख खान की फिल्म 'किंग' के म्यूजिक राइट्स दोनों कंपनियों, ज़ी म्यूजिक और टी-सीरीज़ ने खरीदे हैं, जो बॉलीवुड में पहली बार हुआ है।
  • इस फिल्म के म्यूजिक राइट्स के लिए अगस्त 2026 में कई कंपनियों के बीच टक्कर हुई थी, जिसमें ज़ी म्यूजिक ने 50 करोड़ रूपये का ऑफर दिया था।
  • टी-सीरीज़ ने तीन साल के लिए म्यूजिक राइट्स की डील की है, जिसके बाद राइट्स ज़ी म्यूजिक को जाएंगे, जिससे दोनों कंपनियों को अलग-अलग अवधि में लाभ होगा।

हाल ही में Shah Rukh Khan ने King का नया पोस्टर रिलीज़ किया. कुछ लोगों को वो पसंद आ रहा. वहीं कई उसे ट्रोल कर रहे. मगर इस हो-हल्ले के बीच पोस्टर पर एक पीक डिटेलिंग भी है, जिस पर लोगों ने ज़्यादा ध्यान नहीं दिया. दरअसल, 'किंग' के पोस्टर पर Z-Music और T-Series, दोनों का लोगो नज़र आ रहा. यानी इस फिल्म के म्यूजिक राइट्स दोनों कंपनियों ने खरीदे हैं. बॉलीवुड में ऐसा कुछ पहली बार हुआ है.

Advertisement

आमतौर पर किसी भी फिल्म का म्यूजिक राइट केवल एक कंपनी के हिस्सा जाता है. वही कंपनी मूवी के गानों को रिलीज़ और डिस्ट्रिब्यूट करती है. लेकिन 'किंग' के केस में सिद्धार्थ आनंद और शाहरुख ने बड़ा एक्सपेरिमेंट किया है. उन्होंने इसके गाने ज़ी म्यूजिक और टी-सीरीज़, दोनों को बेच दिए. चूंकि ये देश के दो सबसे बड़े म्यूजिक लेबल्स हैं, इसलिए इस डील से 'किंग' के गानों को तगड़ा फायदा मिल जाएगा.

king
‘किंग’ के पोस्टर में ज़ी म्यूजिक और टी-सीरीज़ का लोगो.

अगस्त 2026 में खबर आई थी कि 'किंग' के म्यूजिक राइट्स हासिल करने के लिए ज़ी-म्यूजिक, सोनी, सारेगामा और टी-सीरीज़ में टक्कर चल रही है. तब ज़ी वालों ने मेकर्स को लगभग 50 करोड़ रुपए ऑफर किए थे. ये 'धुरंधर 2' और 'पुष्पा 2' के बाद देश की तीसरी सबसे महंगी म्यूजिक डील थी. खुद शाहरुख को भी अपने करियर में किसी फिल्म के गानों के लिए इतने पैसे नहीं मिले. इसलिए मेकर्स ने ज़ी-म्यूजिक के ऑफर को एक्सेप्ट कर लिया.

Advertisement

बॉक्स ऑफिस वर्ल्डवाइड ने सूत्रों के हवाले से बताया कि ज़ी-म्यूजिक के बाद अब टी-सीरीज़ भी 'किंग' से जुड़ गई है. उसने फिल्म के म्यूजिक राइट्स के लिए एक बड़ी रकम देकर तीन साल की डील फाइनल की है. हालांकि ये रकम कितनी है, इसकी जानकारी नहीं मिल सकी है. रिपोर्ट के मुताबिक, टी-सीरीज़ फिल्म के गानों को रिलीज और डिस्ट्रिब्यूट करने का काम करेगी. तीन साल तक इससे आए पैसे उनके खाते में जाएंगे. मगर तीन साल पूरे होने के बाद इन गानों के राइट्स ज़ी-म्यूजिक के पास चले जाएंगे. फिर जो कमाई होगी, वो उन्हें मिलेगी. इससे शॉर्ट टर्म में टी-सीरीज़ और लॉन्ग टर्म में ज़ी-म्यूजिक, दोनों को फायदा होगा. यही कारण है कि 'किंग' के नए पोस्टर में दोनों म्यूजिक लेबल्स के लोगो दिखाई दे रहे हैं. रही फिल्म की बात, तो शाहरुख की 'किंग' 24 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी.

वीडियो: शाहरुख की King से Avengers: Doomsday और Dune 3 का Clash

Advertisement
Advertisement