The Lallantop

दुनिया की सबसे महान सिनेमैटिक यूनिवर्स को धूल चटा देगी 'रामायण'!

लॉस एंजेलिस के अकेडमी म्यूजियम ऑफ मोशन पिक्चर्स में 'रामायण' का ग्रैंड इंटरनेशनल प्रीमियर हुआ.

Advertisement
post-main-image
इंटरनेशनल प्रीमियर में शामिल होने वाले एक यूट्यूबर ने दावा किया कि 'रामायण' दुनिया के सबसे महान सिनेमैटिक यूनिवर्स 'लॉर्ड ऑफ द रिंग्स' को पछाड़ देगी.

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • फिल्म 'रामायण' का ग्लोबल प्रीमियर लॉस एंजेलिस के अकेडमी म्यूजियम ऑफ मोशन पिक्चर्स में हुआ, जहां कई हॉलीवुड कलाकार भी मौजूद रहे और यह फिल्म 5 नवंबर को दुनियाभर में रिलीज़ होगी।
  • 'रामायण' फिल्म के प्रीमियर और उसके नए सिनेमैटिक यूनिवर्स की चर्चा हॉलीवुड में बढ़ रही है, क्योंकि यह भारतीय महाकाव्य पर आधारित है और विदेशी दर्शकों के लिए यह कहानी बिल्कुल नई है।
  • 'रामायण' की रिलीज़ के बाद इसे लॉर्ड ऑफ द रिंग्स जैसे बड़े सिनेमैटिक फ्रेंचाइजी के साथ प्रतिस्पर्धा की संभावना बताई जा रही है, जिससे इसके प्रभाव और लोकप्रियता बढ़ने की उम्मीद है।

क्या Ramayana दुनिया के सबसे महान सिनेमैटिक यूनिवर्स को धूल चटाने वाला है? Operation Sindoor फिल्म में किस हीरो की एंट्री हो गई है? Avengers: Doomsday भारत में अमेरिका से एक दिन पहले क्यों रिलीज़ हो रही है? सिनेमा से जुड़ी ऐसी ही खबरों के लिए नीचे स्क्रॉल करें.

Advertisement

# सबसे महान सिनेमैटिक यूनिवर्स को धूल चटा देगी 'रामायण'!

'रामायण' के लॉस एंजेलिस वाले प्रीमियर में हॉलीवुड सितारों समेत कई लोग फिल्म देखने पहुंचे. अब फिल्म के रिव्यूज़ भी आने लगे हैं. विदेशी ऑडियंस के लिए 'रामायण' की कहानी का यूनिवर्स बिल्कुल नया है. एक दर्शक ने तो ये दावा कर दिया कि ये फिल्म दुनिया के सबसे महान सिनेमैटिक यूनिवर्स 'लॉर्ड ऑफ द रिंग्स' को पछाड़ देगी. यूज़र ने बताया कि ये एक महान कहानी है और इसमें अपार संभावनाएं हैं. कुछ अन्य यूज़र्स ने फिल्म के VFX और प्रजेंटेशन की खूब तारीफ की है. ये भी दावा किया कि हॉलीवुड की बड़ी-बड़ी फिल्मों वाले यूनिवर्स को 'रामायण' से तगड़ा कॉम्पिटिशन मिलने वाला है.

Advertisement

# 'रामायण' के प्रीमियर ने हॉलीवुड में हल्ला पीट दिया!

'रामायण' ने ग्लोबल लेवल पर अपनी धाक जमानी शुरू कर दी है. लॉस एंजेलिस के अकेडमी म्यूजियम ऑफ मोशन पिक्चर्स में फिल्म का ग्रैंड इंटरनेशनल प्रीमियर हुआ. जहां रणबीर कपूर, साई पल्लवी, यश, डायरेक्टर नितेश तिवारी और प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा मौजूद रहे. खास बात ये कि 'द बॉय्ज़' में किमिको का किरदार निभाने वाली कैरेन फुकुहारा, 'मैट्रिक्स' स्टार जैडा पिंकेट स्मिथ और 'हाउज़ ऑफ कार्ड्स' से जुड़े कलाकार भी इस इवेंट में पहुंचे. 'रामायण' का पहला पार्ट 5 नवंबर को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज़ होगा.

# अगले महीने शूटिंग शुरू करेंगे टाइगर श्रॉफ

Advertisement

टाइगर श्रॉफ पर हुई फायरिंग की घटना के बाद वो फिर से शूटिंग पर लौटने वाले हैं. मिड-डे की रिपोर्ट के मुताबिक, टाइगर नवंबर की शुरुआत में जाह्नवी कपूर और लक्ष्य स्टारर 'लग जा गले' के सेट पर लौटेंगे. फिल्म का करीब 10 दिनों का पैचवर्क शूट बाकी है, जिसके लिए डायरेक्टर राज मेहता और उनकी टीम तैयारियां कर रही है.

# भारत में एक दिन पहले रिलीज़ होगी 'एवेंज़र्स: डूम्सडे'

रॉबर्ट डाउनी जूनियर और क्रिस एवंस ने भारतीय फैंस को दिवाली की शुभकामनाएं दी हैं. साथ ही 'एवेंज़र्स: डूम्सडे' की नई रिलीज़ डेट पर अपडेट भी दिया. फिल्म भारत में 17 दिसंबर, 2026 को रिलीज़ होगी. यानी अमेरिका से एक दिन पहले. रॉबर्ट डाउनी जूनियर इस बार डॉक्टर डूम के रोल में दिखेंगे. जबकि क्रिस एवंस, स्टीव रोजर्स के कैरेक्टर में वापसी करेंगे.

# 'ऑपरेशन सिंदूर' पर बन रही फिल्म में होंगे कार्तिक आर्यन

कार्तिक आर्यन, विवेक अग्निहोत्री की फिल्म 'ऑपरेशन सिंदूर' में लीड रोल कर रहे हैं. ये फिल्म लेफ्टिनेंट जनरल कंवलजीत सिंह ढिल्लों की किताब 'ऑपरेशन सिंदूर: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ इंडियाज़ डीप स्ट्राइक्स इनसाइड पाकिस्तान' पर बनेगी. इसे भूषण कुमार और विवेक अग्निहोत्री मिलकर बना रहे हैं. फिलहाल कार्तिक 'कैप्टन इंडिया' की शूटिंग कर रहे हैं, जिसे पूरा करने के बाद वो 'ऑपरेशन सिंदूर' पर काम शुरू करेंगे. हालांकि, कार्तिक आर्यन की कास्टिंग और शूटिंग शेड्यूल को लेकर मेकर्स की तरफ से आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.  

# रणबीर-यश पर भारी पड़े 'रामायण' के राक्षस!

रणबीर कपूर के राम और यश के रावण की चर्चा तो खूब हो रही है. लेकिन 'रामायण' के राक्षस भी खूब लाइमलाइट लूट रहे हैं. रामा रिव्यू नाम के एक सोशल मीडिया यूज़र ने फिल्म देखने के बाद इसका रिव्यू किया है. जिसमें कहानी के साथ विशालकाय राक्षसों की भी खूब तारीफ की है. खास तौर पर राक्षसों के डिज़ाइन और उनके लुक्स सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. हालांकि कुछ दर्शकों ने इनके CGI और विज़ुअल इफेक्ट्स पर सवाल भी उठाए हैं.

वीडियो: 'रामायण' के गाने को किसी ने कहा कव्वाली, तो किसी ने बताया कॉपी? एआर रहमान ट्रोल!

Advertisement