The Lallantop

शाहरुख खान की 'किंग' में होगा 'दीवानगी दीवानगी' जैसा ग्रैंड सॉन्ग, पूरी कास्ट जुटेगी!

शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण का एक अलग गाना पहले ही विदेश में शूट हो चुका है.

Advertisement
post-main-image
सिद्धार्थ आनंद के डायरेक्शन में बन रही 'किंग' 24 दिसंबर को रिलीज़ होगी.

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • मराठी फिल्म 'गोंधल', जो ऑस्कर में भारत की आधिकारिक प्रविष्टि है, का ट्रेलर हाल ही में रिलीज़ किया गया है और यह फिल्म 13 नवंबर को प्रदर्शित होगी।
  • यह फिल्म सुमन और आनंद राव नाम के जोड़े की कहानी पर आधारित है, जो उनके डिज़ायर्स, रिलेशनशिप और धार्मिक विश्वासों के बीच संघर्ष को दर्शाती है।
  • फिल्म को हिंदी, मराठी, तमिल, तेलुगु, मलयालम, कन्नड़ और अंग्रेज़ी सहित सात भाषाओं में रिलीज़ किया जाएगा, जिससे इसकी पहुंच और व्यापक दर्शक वर्ग को लाभ होगा।

ऑस्कर में भारत की तरफ से ऑफिशियल एंट्री लेने वाली फिल्म Gondhal का ट्रेलर रिलीज़ हो गया है. Salman Khan की Maatrubhumi: May War Rest in Peace की रिलीज़ डेट पर संकट क्यों मंडराने लगा है? क्या Shah Rukh Khan फिल्म King में Om Shanti Om वाला करिश्मा दोहराने वाले हैं? सिनेमा से जुड़ी ऐसी ही खबरों के लिए नीचे स्क्रॉल करें.

Advertisement

# 'किंग' में होगा 'दीवानगी दीवानगी' जैसा ग्रैंड गाना!

शाहरुख खान की 'किंग' में 'ओम शांति ओम' की 'दीवानगी दीवानगी' जैसा ग्रैंड सॉन्ग होने वाला है. वैरायटी इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म के इस गाने में शाहरुख के साथ करीना कपूर और अरशद वारसी भी नज़र आएंगे. वैभवी मर्चेंट इस गाने को कोरियोग्राफ कर रही हैं, जिसमें कई एक्टर्स शामिल होंगे. शाहरुख और दीपिका पादुकोण का एक अलग गाना पहले ही विदेश में शूट हो चुका है. सिद्धार्थ आनंद के डायरेक्शन में बन रही 'किंग' 24 दिसंबर को रिलीज़ होगी.

Advertisement

# ऑस्कर में इंडिया की एंट्री 'गोंधल' का ट्रेलर रिलीज़

ऑस्कर में भारत की ऑफिशियल एंट्री बनी मराठी फिल्म 'गोंधल' का ट्रेलर रिलीज़ हो गया है. संतोष दावखर के डायरेक्शन में बनी ये साइकोलॉजिकल थ्रिलर 13 नवंबर को रिलीज़ होगी. कहानी सुमन और आनंद राव नाम के नए मैरिड कपल की है. जिनकी ज़िंदगी डिज़ायर्स, रिलेशनशिप और रिलिजियस बिलीफ के टकराव से गुज़रती है. 'गोंधल' हिंदी, मराठी, तमिल, तेलुगु, मलयालम, कन्नड़ और अंग्रेज़ी समेत 7 भाषाओं में रिलीज़ होगी.

# सलमान की 'मातृभूमि' की रिलीज़ पर गहराया संकट!

Advertisement

सलमान खान की फिल्म 'मातृभूमि' की रिलीज़ पर फिर सस्पेंस गहरा गया है. सरकार से हरी झंडी मिलने के बावजूद फिल्म को अब तक CBFC की स्क्रीनिंग की तारीख नहीं मिली है. बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक, मेकर्स ने अक्टूबर की शुरुआत में सर्टिफिकेशन के लिए अप्लाई किया था. उन्हें उम्मीद थी कि 26 अक्टूबर को स्क्रीनिंग हो जाएगी. लेकिन ऐसा नहीं हुआ. सलमान अब भी 13 नवंबर को फिल्म रिलीज़ करना चाहते हैं. मगर सब कुछ CBFC की मंज़ूरी पर निर्भर है.

# वॉर ड्रामा 'परम वीर' में नज़र आएंगे वर्धन पुरी

1971 की जंग में गंगासागर की लड़ाई लड़ने वाले भारतीय सैनिकों की वीरता अब बड़े पर्दे पर दिखाई जाएगी. फिल्म का नाम है 'परम वीर', जिसमें अमरीश पुरी के पोते वर्धन पुरी लीड रोल कर रहे हैं. मेकर्स ने फिल्म का टाइटल और पोस्टर रिलीज़ कर दिया है. इस फिल्म को सुमंत रतूड़ी ने लिखा, डायरेक्ट और प्रोड्यूस किया है. फिल्म की रिलीज़ डेट का ऐलान अभी तक नहीं हुआ है.

# 'हैरी पॉटर' सीरीज़ में तीन एक्टर्स की एंट्री

HBO की 'हैरी पॉटर' सीरीज़ में तीन नए एक्टर्स की एंट्री हो गई है. सीरीज़ में जैस्पर टैलबोट हैरी के पिता जेम्स पॉटर और हैना चिन उनकी मां लिली पॉटर का रोल करेंगी. हैरी गिल्बी, रॉन वीज़ली के बड़े भाई चार्ली वीज़ली के रोल में नज़र आएंगे. पहले सीज़न का नाम 'हैरी पॉटर एंड द फिलॉसफर्स स्टोन' है, जो 25 दिसंबर 2026 को HBO पर प्रीमियर होगा.

# 'मशरूम मर्डर्स' सीरीज़ में दिखेगी असल कहानी

ऑस्ट्रेलिया के चर्चित मर्डर केस पर एक नई क्राइम सीरीज़ 'मशरूम मर्डर्स' बन रही है. इसमें मेलानी लिंस्की लीड रोल में नज़र आएंगी. वो एरिन पैटरसन का रोल करेंगी, जिन्हें 2023 में हुई तीन हत्याओं का दोषी करार दिया गया था. पैरामाउंट प्लस की इस छह एपिसोड वाली सीरीज़ में अपराध के बाद से एरिन की गिरफ्तारी तक के 97 दिनों की कहानी दिखाई जाएगी.

वीडियो: करण जौहर शाहरुख-सलमान के साथ फिल्म क्यों बनाना चाहते हैं?

Advertisement