झारखंड की राजधानी रांची से पटना जा रही जनशताब्दी एक्सप्रेस में सफर कर रहे 31 साल के देवपालिक गुप्ता के लापता होने की खबर है. न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, देवपालिक उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के रहने वाले हैं. वो सोमवार, 26 अक्टूबर को रांची से पटना जा रहे थे.
प्रशांत किशोर की पार्टी के डिजिटल कम्युनिकेशन मैनेजर चलती ट्रेन से गायब
प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी में डिजिटल कम्युनिकेशन मैनेजर रहे 31 वर्षीय देवपालिक गुप्ता रांची से पटना जाते वक्त जनशताब्दी एक्सप्रेस से लापता हो गए.

देवपालिक गुप्ता दिल्ली के भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) के पूर्व छात्र हैं. रिपोर्ट के मुताबिक, वो प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी में डिजिटल कम्युनिकेशन मैनेजर के तौर पर काम कर रहे थे. देवपालिक साल 2017 में लल्लनटॉप कहानी कॉम्पिटिशन के विजेता भी रह चुके हैं.
रांची से पटना के लिए निकले थेसमाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, देवपालिक के दोस्त और सहकर्मी गौतम कुमार ने बताया कि दोनों ने रांची रेलवे स्टेशन से जनशताब्दी एक्सप्रेस पकड़ी थी. ट्रेन दोपहर करीब 2 बजकर 25 मिनट पर रांची से रवाना हुई थी. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर भी देवपालिक के लापता होने की जानकारी साझा की जा रही है. अनमोल नाम के एक यूजर ने उनकी तलाश के लिए मदद मांगी है.
पोस्ट में दी गई जानकारी के मुताबिक, देवपालिक ट्रेन नंबर 12366 की C2 बोगी में सीट नंबर 50 पर सफर कर रहे थे. पोस्ट में दावा किया गया है कि वह मुरी जंक्शन से पहले चलती ट्रेन से लापता हो गए.
यह भी पढ़ें: असम के होटल में ताबड़तोड़ फायरिंग, एक ही परिवार के 4 लोगों समेत 5 की मौत, आरोपी गिरफ्तार
सोशल मीडिया पोस्ट में अपील की गई है कि अगर किसी ने देवपालिक को देखा हो या मुरी जंक्शन रेलवे स्टेशन के अधिकारियों, रेलवे पुलिस (GRP) या रेलवे सुरक्षा बल (RPF) से संपर्क हो, तो उनकी तलाश में मदद करें. फिलहाल देवपालिक के लापता होने की परिस्थितियों और उनकी तलाश को लेकर आगे की आधिकारिक जानकारी सामने आनी बाकी है.
वीडियो: राजधानी: अखिलेश यादव ने इलेक्शन कमीशन से कौन सी 2 मांगें कीं?









