गेबेरहा में साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया (SA vs Aus 2nd Test) के बीच दूसरे टेस्ट मैच का टॉस हो गया है. ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस (Pat Cummins) ने टॉस जीता. उन्होंने आसमान में छाए घने बादलों को देखते हुए पहले बॉलिंग करने का फैसला किया. बारिश और गीले आउटफील्ड के चलते खेल शुरू होने में देरी हुई है. लेकिन इस मैच में मौसम से ज्यादा चर्चा उस कड़क फैसले की हो रही है, जो पैट कमिंस और टीम मैनेजमेंट ने अपनी प्लेइंग XI को लेकर लिया है.
लायन दूसरे टेस्ट से बाहर! साउथ अफ्रीका के खिलाफ गेबेरहा में धाकड़ पेसर की एंट्री
Aus vs SA 2nd Test : ऑस्ट्रेलिया ने गेबेरहा में दिग्गज स्पिनर Nathan Lyon को टीम से बाहर कर दिया है. कप्तान Pat Cummins ने कंडिशंस को देखते हुए ऑल पेस अटैक के साथ खेलने का फैसला किया है.

ऑस्ट्रेलिया ने इस मैच में अपने दिग्गज ऑफ-स्पिनर नाथन लायन को बाहर बैठा दिया है. 2013 एशेज के बाद ऐसा पहली बार हुआ है. पूरी तरह से फिट होने के बावजूद लायन को रेड बॉल मैच से ड्रॉप कर दिया गया. कंगारुओं ने पिच की नमी और घास को देखते हुए ऑल-पेस अटैक के साथ उतरने का मन बनाया है. लायन की जगह टीम में धाकड़ पेसर स्कॉट बोलैंड को शामिल किया गया है.
मैच से पहले लायन बॉलिंग स्पाइक्स की जगह रनिंग शूज पहने हुए थे. इस दौरान वो थोड़े उदास भी नजर आ रहे थे. हालांकि, उन्होंने बोलैंड से हाथ मिलाकर उन्हें प्लेइंग XI में शामिल होने पर बधाई दी. इस विवादास्पद फैसले पर कप्तान पैट कमिंस ने कहा,
यह कंडिशंस के हिसाब से लिया गया फैसला है. स्कॉटी जब भी खेले हैं, शानदार प्रदर्शन किया है. जब पिच से थोड़ी भी मदद मिलती है, तो उन्हें गेंद पर अच्छा मूवमेंट मिलता है. उनकी बॉलिंग बहुत सटीक होती है.
इससे पहले, फॉक्स क्रिकेट से बातचीत में स्टीव स्मिथ ने भी बताया था कि गेबेरहा की पिच पर काफी घास है और नमी है. ऐसे में शुरुआती दौर में बैटर्स के लिए टिकना काफी मुश्किल होने वाला है. यानी ऑस्ट्रेलिया ने साउथ अफ्रीका को पहले बैटिंग थमाकर एक तीर से दो शिकार किए हैं. एक तो उन्हें मैच के आखिर में बिना स्पेशलिस्ट स्पिनर के बॉलिंग नहीं करनी पड़ेगी. दूसरा साउथ अफ्रीका के खूंखार बॉलर कगिसो रबाडा को भी पहले दिन की सुबह नई गेंद से कहर बरपाने का मौका नहीं मिलेगा.
ये भी पढ़ें : WI सीरीज ने खोली टीम इंडिया की पोल! यही हाल रहा तो न्यूजीलैंड में तय है क्लीन स्वीप
दूसरी तरफ, मेजबान साउथ अफ्रीका ने भी अपनी टीम में कई अहम बदलाव किए हैं. उनके सबसे खतरनाक तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा की लंबी चोट के बाद वापसी हुई है. वो मई के बाद अपना पहला मैच खेल रहे हैं. वो पेस अटैक की कमान संभालेंगे. रबाडा की वापसी का मतलब है कि मुख्य स्पिनर केशव महाराज को टीम से बाहर जाना पड़ा है. उनकी जगह साइमन हार्मर को लाया गया है.
इसके अलावा, मार्केस एकरमैन अपना टेस्ट डेब्यू कर रहे हैं. वो एडेन मार्करम के साथ पारी की शुरुआत करेंगे. टीम ने ट्रिस्टन स्टब्स और विकेटकीपर काइल वेरेने को भी ड्रॉप कर दिया है. वेरेने की जगह अब रेयान रिकल्टन विकेटकीपिंग का जिम्मा संभालेंगे और नंबर 6 पर बैटिंग करने उतरेंगे. वहीं, मैथ्यू ब्रिट्जके नंबर 5 पर खेलते नजर आएंगे. इससे पहले, डर्बन में खेला गया पहला टेस्ट ऑस्ट्रेलिया ने 214 रनों के बड़े अंतर से जीता था. मेहमान टीम फिलहाल इस तीन मैचों की सीरीज में 1-0 से आगे है.
दोनों टीमों की प्लेइंग XIसाउथ अफ्रीका की प्लेइंग XI: एडेन मार्करम, मार्केस एकरमैन, डेविड बेडिंघम, टेंबा बावुमा (कप्तान), मैथ्यू ब्रिट्जके, रेयान रिकल्टन (विकेटकीपर), वियान मुल्डर, मार्को येन्सेन, साइमन हार्मर, कगिसो रबाडा, एनरिक नॉर्ख्या.
ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग XI: ट्रैविस हेड, निक मैडिनसन, मार्नस लाबुशेन, स्टीव स्मिथ, मैट रेनशॉ, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), ब्यू वेबस्टर, पैट कमिंस (कप्तान), मिचेल स्टार्क, स्कॉट बोलैंड, जोश हेजलवुड.
वीडियो: बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया को कहां शिकस्त दे दी?










