भारतीय महिला क्रिकेट टीम की वाइस कैप्टन शेफाली वर्मा (Shafali Verma) को ग्राउंड पर गुस्सा करना भारी पड़ गया. इसके लिए ICC ने आधिकारिक तौर पर ‘कोड ऑफ कंडक्ट’ के उल्लंघन के मामले में उन्हें फटकार लगाई है. इसके अलावा क्रिकेट की गर्वनिंग बॉडी ने शेफाली के अनुशासनात्मक रिकॉर्ड में एक डिमेरिट पॉइंट भी जोड़ दिया है.
कैच छूटने पर शेफाली ने क्या किया? ICC ने फटकार लगाई, डिमेरिट पॉइंट भी जोड़ दिया
18 अक्टूबर को भारत और जिम्बाब्वे की महिला टीमों के बीच दूसरा T20I रायपुर में खेला गया. जिम्बाब्वे की पारी का 12वां श्री चरणी डाल रही थीं. इस ओवर में श्री चरणी की बॉल पर शेफाली वर्मा ने मिड-ऑफ एरिया में चिपो मुगेरी-तिरिपानो का कैच छोड़ दिया. इसके बाद वह अपने आपसे निराश दिखीं. शेफाली ने इसी निराशा के साथ गेंद को जमीन पर फेंक दिया.

18 अक्टूबर को भारत और जिम्बाब्वे की महिला टीमों के बीच दूसरा T20I रायपुर में खेला गया. जिम्बाब्वे की पारी का 12वां श्रीचरणी डाल रही थीं. इस ओवर में श्रीचरणी की बॉल पर शेफाली वर्मा ने मिड-ऑफ एरिया में चिपो मुगेरी-तिरिपानो का कैच छोड़ दिया. इसके बाद वह अपने आपसे निराश दिखीं. शेफाली ने इसी निराशा के साथ गेंद को जमीन पर फेंक दिया. इसे ICC की आचार संहिता के लेवल-1 का उल्लंघन माना गया.
क्या है ICC का नियम?ICC के कोड ऑफ कंडक्ट के आर्टिकल 2.2 के तहत इंटरनेशनल मैच के दौरान क्रिकेट के सामान, कपड़ों या मैदान के उपकरणों का गलत इस्तेमाल करना नियमों के खिलाफ है. शेफाली ने कैच ड्रॉप करने के बाद गेंद ग्राउंड पर फेंकी थी. इसलिए उन्हें आर्टिकल 2.2 का उल्लंघन करने का दोषी पाया गया.
इस मामले में शेफाली वर्मा को ऑफिशियल फटकार लगाने के बाद एक डिमेरिट पॉइंट भी दिया गया. पिछले 24 महीनों में यह उनका पहली ‘गलती’ है. इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल नियमों के मुताबिक लेवल-1 का उल्लंघन करने पर प्लेयर को आधिकारिक फटकार लगाई जाती है. इसके अलावा उस पर अधिकतम 50 प्रतिशत मैच फीस का जुर्माना या फिर एक या दो डिमेरिट पॉइंट्स दिए जा सकते हैं.
ये भी पढ़ें: टीम इंडिया में जगह मुश्किल, ऋषभ पंत रवि शास्त्री की ये बात मान लें तो वापसी हो जाएगी!
फिलहाल, शेफाली ने अपनी गलती स्वीकार कर ली है. उन्होंने ICC की मैच रेफरी जीएस लक्ष्मी की ओर प्रस्तावित सजा को भी एक्सेप्ट कर लिया. ऐसे में मामले पर औपचारिक सुनवाई की जरूरत नहीं पड़ी. शेफाली के खिलाफ ये आरोप ग्राउंड पर मौजूद अंपायर वृंदा राठी और गायत्री वेणुगोपालन, थर्ड अंपायर अन्ना हैरिस और फोर्थ अंपायर जननी नारायणन ने लगाए थे.
वीडियो: गेस्ट इन द न्यूजरूम: श्रीसंत ने सचिन-सौरव के मजेदार किस्से सुनाए, भज्जी-गंभीर विवाद पर खुलकर बोले









