इंडिया क्रिकेट टीम आयरलैंड के खिलाफ T20 सीरीज में बुरी तरह हारी. टीम का क्लीन स्वीप हो गया. इसके साथ ही इंडियन टीम की T20 में तीन साल की विनिंग स्ट्रीक भी टूट गई. सीरीज में हार के लिए टीम मैनेजमेंट और कप्तान श्रेयस अय्यर को जिम्मेदार ठहराया जा रहा है. फैन्स यह सवाल भी उठा रहे हैं कि इन फॉर्म बैटर वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) को मौका क्यों नहीं दिया गया? सीरीज खत्म होने के बाद टीम के असिस्टेंट कोच रेयान टेन डोएशे ने इसकी वजह बताई.
वैभव आयरलैंड टूर पर नहीं खेले, असिस्टेंट कोच ने बताया क्या प्लान था?
असिस्टेंट कोच रेयान टेन डोएशे ने Vaibhav Sooryavanshi को बेंच पर बिठाए रखने के पीछे की प्लानिंग के बारे में बताया. उन्होंने कहा कि फैन्स वैभव को खेलते देखना चाहते हैं. लेकिन टीम के हर खिलाड़ी को एक प्रोसेस के जरिए गुजरना पड़ता है, वैभव को भी ऐसा करना होगा.


रेयान ने वैभव को बेंच पर बिठाए रखने के पीछे की प्लानिंग के बारे में बताया. दूसरे टी20 के बाद उनसे सवाल किया गया कि वैभव को डेब्यू का मौका क्यों नहीं मिला? रियान ने कहा,
“वैभव सूर्यवंशी इंटरनेशनल क्रिकेट के लिए पूरी तरह तैयार हैं, इसमें कोई शक नहीं है. लेकिन टीम संजू सैमसन को बाहर नहीं करना चाहती, उन्होंने देश को वर्ल्ड कप जिताया है. आईपीएल में भी संजू ने अच्छा प्रदर्शन किया. ऐसे में टीम खिलाड़ियों को विश्वास दिलाना चाहती है कि उन्हें लंबे समय तक मौका मिलेगा.”
बता दें कि वैभव ओपनर हैं, ऐसे में उन्हें संजू सैमसन या अभिषेक में से किसी एक की जगह ही मौका मिल सकता है.
रेयान ने कहा कि फैन्स वैभव को खेलते देखना चाहते हैं. लेकिन टीम के हर खिलाड़ी को एक प्रोसेस के जरिए गुजरना पड़ता है, वैभव को भी ऐसा करना होगा. असिस्टेंट कोच ने बताया,
“टीम को उनके टैलेंट पर पूरा यकीन है. टीम इंडिया वैभव को डेब्यू देना चाहती है, लेकिन वह इसके लिए किसी और खिलाड़ी के साथ नाइंसाफी नहीं करना चाहती है.”
यह भी पढ़ें- T20 वर्ल्ड कप से बाहर होने के बाद हरमनप्रीत की होगी कप्तानी से छुट्टी? हेड कोच ने दिया जवाब
वैभव का कमाल का प्रदर्शनआपको बता दें कि आईपीएल में वैभव सूर्यवंशी ऑरेंज कैप होल्डर रहे. वैभव ने 16 मैचों में 776 रन बनाए. 15 साल के इस यंग क्रिकेटर ने पूरे सीजन 237 के सट्राइक रेट से रन बनाए. 5 फिफ्टी और एक शतक भी लगाया. इसके बाद श्रीलंका में इंडिया ए के लिए खेलते हुए भी वैभव ने कमाल किया.
वैभव ने लिस्ट-ए 50 ओवर क्रिकेट के इतिहास का सबसे तेज़ पचासा लगाया. सिर्फ़ 11 गेंदों में फिफ्टी मार दी. उस मैच में वैभव ने महज 29 गेंदों में 94 रन की विस्फोटक पारी खेली थी. इसी दौरान उन्हें आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे के लिए चुन लिया गया. अगर वैभव को डेब्यू का मिलता है, तो वह टीम इंडिया के सबसे यंग डेब्यूटांट बन जाएंगे. अब फैंस को इंग्लैंड दौरे का इंतजार है. यहां 5 टी20 मैचों की सीरीज खेली जाएगी, जिसमें वैभव को मौका मिल सकता है.
वीडियो: भारत में जन्मे निखिल चौधरी ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिए खेलेंगे?














